Friday, December 10, 2010

पंचायतीराज के एसडीओ को विदाई पार्टी दी

ओढ़ां- हमारी माटी

    पंचायतीराज विभाग ओढ़ां में कार्यरत उपमंडल अधिकारी पेशल कुमार शर्मा का ब्लॉक असंध जिला करनाल में स्थानांतरण हो जाने पर उन्हें विदाई पार्टी दी गई।
पेशल कुमार स्टाफ सदस्यों के साथ
    इस अवसर पर मनरेगा के एबीपीओ सुनील कंबोज ने अपने संबोधन में कहा कि पेशल कुमार ने अपने छह साल के सेवाकाल में सभी के साथ मिलजुल कर कार्य किया है और अपनी ईमानदारी व निष्ठा से सभी का मन जीत लिया है तथा कभी भी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। एसईपीओ भूप सिंह ने कामना की कि पेशल कुमार जहां भी जाएं उन्नति के नए शिखर छुएं।
    एसडीओ पेशल कुमार ने कहा कि सेवाकाल के दौरान ग्राम पंचायतों ने उन्हें अपना पूर्ण सहयोग दिया तथा अपने सेवाकाल के दौरान उनसे किसी प्रकार की कोई भूल हुई हो तो वे क्षमा प्राथी हैं।
    इस अवसर पर पंचायत समिति के चेयरमैन जगदेव सिंह असीर, सरपंच नरेंद्र मल्हान ओढ़ां, अवतार सिंह सालमखेड़ा, मनदीप सिंह लकडांवाली, सुखदेव सिंह चोरमार, जसविंद्र सिंह जलालआना, बलवंत गोदारा आनंदगढ़, सोहन लाल नेहरा नुहियांवाली, ब्लॉक समिति सदस्य हरदेव सिंह मिठडी, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह मलकाना, रामकुमार नेहरा, सुरेंद्र सिंह श्योराण, सहायक केके छापोला, अमरीक सिंह, बिकर सिंह, कनिष्ठ अभियंता धर्म सिंह, राजा राम, देवेंद्र बांसल, ग्राम सचिव प्रेम कंबोज, नरेंद्र नारंग, जसविंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment