Sunday, November 21, 2010

कविता : हम हैं भारत के जवान

    हम हैं भारत के जवान, हमारा भारत है महान,
    इस धरती के हम हैं मोती, हम जलाते शिक्षा की ज्योति,
    मिल-जुलकर रहते हैं हम, हमें नहीं छूता कोई गम,
    आपस में हम खुशियां बांटें, छोटों को हम कभी ना डांटें,
    ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाते, पर्यावरण को स्वच्छ बनाते,
    हम हैं भारत के जवान, हमारा भारत है महान।।
       
सुनिधि, कक्षा चौथी, माता हरकी देवी सी.सै. स्कूल ओढ़ां

No comments:

Post a Comment