Tuesday, November 29, 2011

समाचार News 29.11.2011

अबूबशहर किन्नू ग्रेडिंग सेंटर किसानों के लिए उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में वरदान साबित हुआ है
डबवाली/सिरसा
29 नवंबर।  जिले के उपमंडल के गांव अबूबशहर में स्थापित की गई विश्वस्तरीय किन्नू ग्रेडिंग मशीन से किन्नू उत्पाद की ग्रेडिंग होने के पश्चात किसानों को उनके उत्पाद पर डेढ़ गुणा से भी अधिक कीमत मिल रही है। इस प्रकार से अबूबशहर में स्थापित यह किन्नू ग्रेडिंग सेंटर किसानों के लिए उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में वरदान साबित हुआ है।
    यह जानकारी वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव एवं मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन श्री रोशन लाल सैनी ने अबूबशहर में किसानों से बातचीत करते हुए दी। इससे पूर्व श्री रोशन लाल ने किन्नू पैक हाउस के चौथे सत्र का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष तौर से हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री टीवीएसएन प्रसाद, उपायुक्त श्री समीर पाल सरो, बागवानी विभाग के महानिदेशक श्री सत्यवीर, संयुक्त निदेशक अर्जुन सैनी, श्री चमनलाल, अधीक्षक अभियंता योगेंद्र सिंह, सूरजभान, डीएमईओ श्री रामकुमार बिश्रोई, कार्यकारी अभियंता रमेश गर्ग सहित चंडीगढ़ से आए उच्चाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और किसानों से विचार-विमर्श किया।
    वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव एवं मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन श्री रोशन लाल सैनी ने कहा कि अबूबशहर के इस पैक हाउस में पिछले तीन सीजन से लगातार किन्नू की आवक में बढ़ौतरी  हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम सीजन में 500 टन, द्वितीय सीजन में 800 टन तथा तृतीय सीजन में 1100 टन किन्नू की गे्रडिंग की गई। यहां पर किसानों को बागवानी विभाग द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए 1 रुपए 10 पैसे प्रति किलोग्राम किन्नू की ग्रेडिंग, वाशिंग व वेटिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि देश में अबूबशहर की किन्नू ग्रेडिंग मशीन अपने आप में एक पहली किस्म की इलैक्ट्रॉनिक विश्व स्तरीय मशीन है जिसमें ग्र्रेडिंग बाइसाइज, बाई वेट और कलर शॉटइंग सहित वेटिंग होती है।
    उन्होंने कहा कि इस मशीन से किन्नू की ग्रेडिंग होने के बाद किसान को किन्नू बाजार में 20 से 30 प्रतिशत ज्यादा कीमत मिलती है। उन्होंने कहा कि किन्नू की ग्रेडिंग होने के बाद किन्नू काफी दिन तक सुरक्षित रहता है तथा लाइफ बढ़ जाती है। इस कारण किन्नू को दक्षिण भारत की मंडियों में भी भेजा जा रहा है जहां पर किसानों को अच्छे भाव मिलते हैं। इसके अलावा ग्रेडिंग व सुरक्षित रहने के कारण किन्नू को एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह पैक हाउस लगातार तीन साल से बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है। यह चौथा सीजन है, सीजन वाइज किन्नू आवक में बढ़ौतरी हो रही है। इस विश्वस्तरीय मशीन के कारण अबूबशहर ब्रांड बन चुका है। इसके अलावा पैक हाउस के साथ लगते ही 100 टन के कूलर स्टोर बनाए गए हैं जिन किसानों ने कूलर स्टोर का प्रयोग किया है उनको भी 50 प्रतिशत का ज्यादा मिला है।
    वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव ने जिला के किसानों से पुरजोर अपील की कि ज्यादा से ज्यादा किसान भाई इस सुविधा का लाभ उठाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसानों ने वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव के साथ आए हुए सभी उच्चाधिकारियों से किन्नू जूस प्लांट लगाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस क्षेत्र में किन्नू की आवक में बढ़ौतरी हो रही है। जिला के किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ बागवानी में किन्नू की खेती कर रहे हैं और अबूबशहर राजस्थान व पंजाब के साथ भी जुड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने किसानों की जरूरत को समझते हुए यहां पर जूस प्लांट प्राथमिकता के आधार लगाने का आश्वासन दिया। इसके साथ-साथ किन्नू को बढ़ावा देने के लिए यहां पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों को भी जोड़ा जाएगा और किन्नू प्रदर्शनी लगाने का भी फैसला लिया। वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव ने कहा कि उच्च स्तरीय खरीददारों को यहां पर विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा जिससे यहां का किन्नू और ज्यादा प्रसिद्ध होगा और किसानों को बहुत ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग के अथक प्रयासों के कारण सिरसा जिला आज किन्नू उत्पादन के मामले में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों को सुविधा दिलाने के लिए अबूबशहर में 16 एकड़ जमीन अधिकृत करके विश्वस्तरीय इलैक्ट्रॉनिक मशीन लगाई गई है और किन्नू पैक हाउस का निर्माण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि किन्नू उत्पादक किसानों की जरूरत को देखते हुए किन्नू मंडी का भी निर्माण करने बारे भी विचार किया जाएगा। इसके उपरांत वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव के साथ सभी उच्चाधिकारियों ने विभिन्न किन्नू फार्मों का दौरा किया। इससे पूर्व उन्होंने मांगेआना में फू्रट प्लांट का भी दौरा कर निरीक्षण किया और किसानों को अधिक से अधिक सुविधा देने बारे गहनता से विचार-विमर्श किया।
फोटो साथ संलग्र है।

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र कल 30 नवंबर सायं तक जमा किए जाएंगे
सिरसा
29 नवंबर।  जिला में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र कल 30 नवंबर सायं तक जमा किए जाएंगे। इसलिए जो भी व्यक्ति अभी तक आवेदन फार्म नहीं भरवा पाए हैं वे संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों और शहरों में संबंधित नगर परिषद व नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी व सचिव के कार्यालय में आवेदन जमा करवाएं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री समीर पाल सरो ने आज स्थानीय पंचायत में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों की आवेदन से संबंधित सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे।
    उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के 6320 नए उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। उन्होंने वृद्धावस्था फार्म लेने के काम में लगे डॉक्टरों को निर्देश दिए कि वे कल सायं तक अपने निर्धारित कार्यालयों में ही रहें। इसके साथ-साथ सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और नगरपालिका सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे सायं तक जितने भी फार्म उनके पास तुरंत विभाग को भिजवाएं। उन्होंने पेंशन वितरण के कार्य में लगी फिनो कंपनी व एक्सिस बैंक के अधिकारियों को कहा कि वे जिला में पेंशन लाभार्थियों का शत-प्रतिशत इनरोलमेंट करें ताकि सुचारू रूप से ये कंपनियां पेंशन वितरण का कार्य स्वतंत्र रूप से कर सके।
    उपायुक्त श्री सरो ने कहा कि जिला में अगस्त, सितंबर माह की शत-प्रतिशत वृद्धा सम्मान भत्ता राशि लाभार्थियों तक पहुंच चुकी हैं इसके साथ-साथ अक्तूबर माह की सम्मान भत्ता राशि भी अधिकतर लोगों को दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मार्च से जुलाई माह तक जिन व्यक्तियों को पेंशन में दिक्कत आई है वह भी शीघ्र वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने फिनो कंपनियों के अधिकारियों से कहा कि वे जिला में निर्धारित मानदंडों के अनुसार सभी गांव व शहरी क्षेत्रों में बिजनेस कोर्सपोडेंट की नियुक्ति करें और उन्हें पूरा मान दे ताकि वे लोग पूरी रूचि के साथ पेंशन वितरण के कार्य को सुचारू रूप से चला सके। उन्होंने सख्त लहजे में फिनो अधिकारियों को कहा कि वे जल्दी से जल्दी अपना एनरोलमेंट का कार्य पूरा करें और एनरोलमेंट किए गए लाभार्थियों को कार्ड वितरित करें।
    उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे कल 30 नवंबर सायं तक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के पात्र व्यक्तियों के आवेदन करवाने में सहयोग करें। उन्होंने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से कहा कि वे कल तक आने वाले सभी आवेदनों को जिला मुख्यालय पर पहुंचाएं और पूरी स्थिति की जानकारी उन्हें दें।

आवासीय प्रमाण, फोटो और ग्राहकों के स्थाई पतों की जांच पड़ताल के बिना सिम उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों के विरूद्घ कानूनी कार्यवाही की जाएगी
्रसिरसा
, 29 नवम्बर     बिना किसी आवासीय प्रमाण, फोटो और ग्राहकों के स्थाई पतों की जांच पड़ताल के बिना ही मोबाईल फोन धारकों को मोबाईल फोन केसिम उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों के विरूद्घ भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    जिलाधीश श्री समीरपाल सरो ने कहा कि भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधीश के आदेशानुसार भारतीय दूर संचार निगम लि0, एयरटैल, हच, आईडिया, रिलायंस, इन्फोकोम व टाटा आदि मोबाइल कंपनियां लोगों को उनके आवासीय प्रमाण, फोटोग्राफ व उनके आवास के पतों की जांच पड़ताल करवाकर ही ग्राहकों को मोबाइल फोनों के सिम उपलब्ध करवाएं क्योंकि मोबाइल कंपनियां लोगों को उनके आवासीय प्रमाण, फोटोग्राफ व उनके आवास के पतों की जांच पड़ताल किए बिना ही मोबाइल फोन सिम आदि उपलब्ध करवाई जाती है। ऐसे ग्राहक उन फोनों को अपराधिक गतिविधियों व राष्टï्रविरोधी गतिविधियों मेें प्रयोग कर रही है जोकि कानून विरोधी है और राष्टï्रहित में नहीं है । ऐसे समाज विरोधी तत्व इन मोबाइल सिमों के जरिए से समाज में अशांति फैलाते है और लोगों की जान माल के लिए भी खतरा पैदा करते है।
    उन्होंने बताया कि कोई भी मोबाइल कम्पनी लोगों को बिना आवासीय प्रमाण पत्रों के कोई भी मोबाइल सिम कनैक्शन जारी न करें और जो भी मोबाईल सिम जारी करें उसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि उन मोबाईल फोन सिम कनैक् शन धारकों के चरित्र की पुलिस द्वारा जांच पडताल की जा सके । उन्होंने मोबाइल फोन विक्रेताओं को भी आगाह किया कि वह ग्राहकों से पुराने मोबाइल खरीदते हुए व उन्हें पुराने मोबाईल बेचते हुए भी पूरी सावधानी बरतें तथा एस टी डी बूथ चलाने वाले लोगों से भी अपील की कि वह उनके बूथों से की जा रही कालों का पूर्ण ब्यौरा भी रखें। उन मोबाइल फोन कंपनियों को चेतावनी दी जाती है जो बिना किसी आवासीय प्रमाण, फोटो और ग्राहकों के स्थाई पतों की जांच पडताल के बिना ही मोबाइल फोन धारकों को मोबाइल फोनो के सिम उपलब्ध करवा रही है यदि मोबाइल फोन की कंपनियां ऐसा करेगी तो आदेशों कीअवहेलना करने के विरूद्घ भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

साईबर कैफे और वहां पर आने वाले सभी व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखनी अनिवार्य है
सिरसा
, 29 नवंबर।  जिलाधीश श्री समीर पाल सरो ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में विभिन्न व्यवसायिक स्थलों/ दुकानों पर काफी संख्या में साइबर कैफे  कार्यरत हैं और इन स्थलों पर ई-मेल तथा नेटवर्किंग की सुविधाओं का उपयोग असामाजिक तत्वों, अपराधिक एवं आंतकवादियों द्वारा सुरक्षा/ जांच ऐजङ्क्षसयों को बहलाने, जनमानस में आंतक फैलाने महत्वपूर्ण व्यक्तियों एवं सरकारी संस्थानों की सुरक्षा को खतरे में डालने एवं देश की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली आंतकवादी गातिविधियों की सहायता के लिए किया जा सकता है और यदि इसे रोकने के लिए उपयुक्त कदम नहीं उठाए गए तो इन लोगो की अवैध गतिविधियों से तनाव परेशानी, साधारण दिनचर्या में बाधा जान-माल की हानि, शाङ्क्षत- व्यवधान होने की आंशका है। जैसा कि मुझे अवगत करवाया गया है कि सिरसा जिला में स्थित सभी साईबर कैफे और वहां पर आने वाले सभी व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखनी अनिवार्य है।
    जिलाधीश ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए कहा जिला में सभी साइबर कैफे के मालिक सुनिश्चित करेंगे कि उन लोगों द्वारा साइबर कैफे का प्रयोग न किया जाए जिनकी पहचान साइबर कैफे के मालिक स्थापित न कर सके। आगंतुक/इस्तेमाल करने वालों की पहचान का एक रजिस्टर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आंगतुक/इस्तेमाल करने वालों के नाम, पते, दूरभाष, पहचान पत्रों का इंदाज उनके अपने हस्तलेख से किया जाए व सभी आगंंतुक/इस्तेमाल करने वाले इस रजिस्टर में अपना हस्ताक्षर भी करें। उन्होंने कहा कि पहचान-पत्र, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या फोटो कैडिट कार्ड से किया जाए। उन्होंने कहा कि क्रियाशील सर्वर लाग को मुख्य लाग  में कम से कम छह महीने के लिए संरक्षित किया जाए। किसी आगंतुक की कोई गतिविधि संदेहास्पद लगे तो उसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या चौकी में दी जाए। उन्होंने कहा कि आगंतुकों/इस्तेमाल करने वालों द्वारा प्रयोग किए गए विशेष कंप्यूटरों का रिकॉर्ड रखा जाए। इन आदेशों की उल्लंघनकर्ता भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अनुसार दंंड के पात्र होंगे। यह आदेश पुलिस तथा अन्य सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों जो कि अपनी ड्यूटी पर तैनात हों उन पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश जारी होने की तिथि से तुरंत प्रभाव से आज से जिला सिरसा की सीमा में लागू रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

हरियाणा में बंद को कामयाब बनाने की अपील की
रतिया,
(29 नवम्बर): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा खुदरा व्यापार में 51 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति दिए जाने के प्रस्ताव पास किये जाने के विरोध में विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा घोषित भारत बंद को पूरा समर्थन देने की घोषणा के साथ प्रदेश के सभी कार्यकत्र्ताओं से हरियाणा में बंद को कामयाब बनाने की अपील की है।
    रतिया के विभिन्न बाजारों में गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद के लिए वोटों की अपील करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार की नीतियों ने पहले ही देश के व्यापार पर चीन का कब्जा करवा रखा है और धीरे धीरे चीन भारत की सीमाओं पर भी हावी होता जा रहा है। इसी तरह विदेशी कंपनियां भी निवेश एवं व्यापार करने के बहाने देश में आयेगी और धीरे धीरे देश की मालिक बन जायेगी। उन्होंने कहा कि दुकानदार, व्यापारी समय रहते सरकार की नीति के विरोध में उठ खड़े नहीं हुए तो स्वदेशी व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा।
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने चेताया कि खुदरा व्यापार में निवेश के रास्ते खोलकर कांग्रेस नेता अप्रत्यक्ष तौर पर विदेशी कंपनियों के एजेंट बन चुके हैं और विदेशी कंपनियों में अप्रत्यक्ष सांझेदारी करके देश के व्यापारियों को बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो कांगे्रसी नेता चोरी छिपे इस देश के धन को लूटकर विदेशों में ले जाते थे, अब इस तरीके से उनको देश की अथाह धन संपदा विदेशों में जमा करवाने की सीधी छूट मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी कांगे्रसी नेताओं का चार लाख करोड़ रूपया विदेशी बैंकों में जमा है। पहले सरकार इस धन को जनता के हवाले करने का काम करे ताकि यह राशि देश में जनकल्याण पर खर्च की जा सके।
    कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि रतिया-आदमपुर में मतदाताओं के पास यह सुनहरी मौका है कि विदेशी निवेश खोलने वाली कांग्रेेस को जमानत जब्त करवाकर करारा झटका दें ताकि केंद्र सरकार यह व्यापार विरोधी फैसला वापिस लेने को मजबूर हो जाये। उन्होंने कहा कि भारत बंद में प्रदेश के सभी कार्यकत्र्ता शांतिपूर्वक ढंग से भाग लें और दुकानदारों को जागृत कर बंद में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

रतिया के विकास के लिए प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए मुझे आशीर्वाद देकर कामयाब बनायें
रतिया
, (29 नवम्बर): भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद ने मतदान से पहले दिन विभिन्न गांवों एवं शहरों की कालोनियों में व्यक्तिगत जनसंपर्क करते हुए कहा कि मैं भरसक प्रयास के बावजूद प्रत्येक मतदाता तक पहुुंच नहीं पाया हूं इसलिए मेरी सभी से करबद्ध अपील है कि भाजपा-हजकां गठबंधन की राष्ट्रवादी सोच एवं रतिया के विकास के लिए प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए मुझे आशीर्वाद देकर कामयाब बनायें।
    महावीर प्रसाद ने कहा कि रतिया में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं ने मेरे सामने पीने के पानी की कमी, सड़कों की दयनीय हालत, कपास-धान की फसलों के उचित दाम न मिलने के कारण घर में सड़ रही धान व कपास की फसलों के ढेर व फसलों के ढेर पर सोने के लिए मजबूर परिवार के सदस्य, ढाणियों में बिजली न होने, वायदे के बावजूद 24 घंटे बिजली मिलने की बजाय केवल चार घंटे बिजली आने, विद्यार्थियों के लिए कालेज की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं में अपर्याप्त प्रबंध, पढ लिख जाने के बावजूद धक्के खाते बेरोजगार, हैपेटाईटिस सी की बिमारी से मुक्ति के लिए सरकार की तरफ से कोई प्रयास न होना, शहर में स्ट्रीट लाईट एवं सफाई का बुरा हाल, उजड़ते पार्क, श्रमिकों के खड़े होने के लिए उचिव स्थान न होना, बसों की कमी जैसी अनेक समस्याएं रखी हैं जिनको मैंने अपने दिमाग में नोट कर लिया है और मौका मिलते ही इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के तौर पर करवाऊंगा।
    गठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के चलते तथा इनैलो के आतंक राज से घबराकर मतदाता गठबंधन के पक्ष में मन बना चुका है और मतदान वाले दिन साफ हो जायेगा कि मतदाताओं ने सूझबूझ का परिचय देकर रतिया के विकास का रास्ता खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हिसार उपचुनाव के बाद पूरे प्रदेश में फैली हवा रतिया चुनाव में भी ज्यों की त्यों नजर आ रही है और चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश में कांग्रेस इनैलो का कोई वजूद नहीं बचेगा।
    महावीर प्रसाद ने कहा कि पूरे क्षेत्र में घूम घूमकर मैंने पूरी तरह महसूस किया है कि स्वर्गीय पीरचंद के विकास कार्यों को जनता आज भी भूली नहीं है परंतु सरकार के डर से मतदाता खुलकर नहीं बोल रहे। लेकि जागरूक मतदाता मतदान वाले दिन अवश्य सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि मतदान वाले दिन शाम तक ही रतिया का चुनाव परिणाम शीशे की तरह साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने सूझबूझ का परिचय देकर कांग्रेस एवं इनैलो दोनों को जमीन चटा दी है।
    इस अवसर पर उनके साथ कंवरपाल गुर्जर, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मुनीष ग्रोवर, शामसिंह राणा, राजसिंह, विजयपाल एडवोकेट, विक्रम यादव, औमप्रकाश पहल, नृपेंद्र ङ्क्षसह, लीलाधर मित्तल, रामचंद्र जांगड़ा, जगदीश चोपड़ा, पूर्व मंत्री राजकुमार सैनी, रवि सैनी, किशन सैनी, महेंद्र सैनी, रामकुमार सैनी, गुरचरण ङ्क्षसह, बलदेव ग्रोहा, रामस्वरूप, डा. गुलजार, कुंदन ङ्क्षसह, सुखचैन सिंह, दयालचंद मोंगा, लक्ष्मण फौजी, बाबा बूटा सिंह, सतपाल गोदारा, सुरेश सिंगला, विनोद जग्गा, औमप्रकाश ग्रोवर, देवेंद्र ग्रोवर पार्षद, बाबूराम ग्रोवर, बलबीर वाल्मीकि, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच जाखनदादी, स. शेर सिंह, राजू सैनी, रूपचंद गर्ग, महंत चरणदास, विक्की मोंगा, कमल गुप्ता, औमप्रकाश खाईवाला, अशोक गोदारा, भूपेंद्र गोदारा, राजीव चुघ, दयालचंद मोंगा, राजेंद्र खटीक, टेकराम मिस्त्री, सुखविंद्र कम्बोज, रामनिवास गर्ग, सतपाल जिंदल, धन्ना भगत जैन, सतपाल करंडी, नरेंद्र वधवा, शिव सोनी, शामलाल बंसल, प्रवीन खांडा, हरीश गर्ग, ज्ञानचंद गुप्ता, कंवर सैन सिंगला, वेदपाल एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

जनता आज अटल बिहारी वाजपेयी के उन छ: वर्षों के शासनकाल को याद कर रही है जब महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर नकेल कस दी गई थी
रतिया
, (29 नवम्बर): रतिया के उपचुनाव में भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ दलित नेता रतनलाल कटारिया पूर्व सांसद ने गठबंधन प्रत्याशी महावीर के समर्थन में विभिन्न कालोनियों में आयोजित इंडोर बैठको में दावा किया कि रतिया की जनता ने कांग्रेस एवं इनैलो के जनविरोधी चेहरे को भली भांति पिछले 15 वर्षों में भांप लिया है और जनता आज अटल बिहारी वाजपेयी के उन छ: वर्षों के शासनकाल को याद कर रही है जब महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर नकेल कस दी गई थी।
    उन्होंने कहा कि भाजपा-हजकां गठबंधन बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के सपनों को साकार करने के लिए दृढ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार ने ही दलितों की नौकरियों के बैकलॉग को आगे न ले जाने वाले फैसले को वापिस लिया ताकि दलितों को ज्यादा नौकरी मिलने में अड़चन पैदा न हो तथा दिल्ली में 26 अलीपुर रोड़ स्थित बाबा साहेब अंबेडकर के निवास को स्मारक में तब्दील किया था। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों को 35 किलो प्रति राशन कार्ड अनाज देकर देश से भूखमरी हटाने का प्रयास किया था जब कि वर्तमान यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी गरीबों में अनाज नहीं बांटा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण गरीब और गरीब होता जा रहा है व अमीर और अमीर होता जा रहा है। इसका खामियाजा कांग्रेस को रतिया व आदमपुर में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने कांग्रेस के आम आदमी के साथ होने के नारे की पोल खोल दी है।
    कटारिया ने दावा किया कि हम चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा-हजकां गठबंधन के चुनावी वायदों को जनता में पहुंचाने में सफल रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप कल होने वाले उपचुनावों में भाजपा-हजकां प्रत्याशी भाई महावीर भारी (हजारों) मतों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से हमने पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध कराने व उनका संतुलित विकास करने का वायदा किया है जिसे हम गठबंधन की सफलता के पश्चात अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि कल होने वाले चुनाव को हर दृष्टि से शांतिपूर्ण बनाया जाए व सरकार द्वारा चुनाव को प्रभावित करने वाले हथकंडों पर रोक लगाई जाए। उनके साथ पूर्व मंत्री धर्मवीर यादव, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, लीलाधर मित्तल, राजेंद्र चौधरी काका, मंगतराम लालवास, कुलदीप भांभू, भाजपा महामंत्री वीर कुमार यादव, दीपक मंगला, पूर्व विधायक जसबीर मल्लोर, नीतिसैन भाटिया, रोजी मलिक, तेजपाल गर्ग, मनीष ग्रोवर, शाम सिंह राणा, सुभाष बराला, औमप्रकाश पहल, विक्रम यादव, महिपाल ढांडा, जगदीश चोपड़ा, संजय भाटिया, सुरेंद्र अहलावत आदि उपस्थित थे।

भाजपा-हजकां गठबंधन आदमपुर व रतिया दोनों विधानसभा उपचुनाव जीतकर हरियाणा प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेगा
रतिया
, (29 नवम्बर): भाजपा-हजकां गठबंधन आदमपुर व रतिया दोनों विधानसभा उपचुनाव जीतकर हरियाणा प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेगा। उपरोक्त दावा करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में तो गठबंधन उम्मीदवार श्रीमती रेणुका बिश्नोई की जीत तय मानी जा रही थी लेकिन हजकां-भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की कड़ी मेहनत भाजपा उम्मीदवार की बाकी सभी उम्मीदवारों से अच्छी छवि, कांग्रेस राज की महंगाई व भ्रष्टाचार तथा चौटाला शासन के तानाशाही व बर्बर इतिहास ने गठबंधन उम्मीदवार महावीर प्रसाद की जीत को भी निश्चित कर दिया।
    श्री जांगड़ा ने कहा कि उन्होंने 15 नवम्बर से अब तक 100 के लगभग गांवों में पिछड़े वर्गों की बैठकें की तथा उन्हें बताया कि सही मायनों में भाजपा ही पिछड़ों की पार्टी है जिसने श्री सुंदर लाल पटवा (झीमर) कल्याण सिंह (लोध) सुश्री उमा भारती (लोध), बाबूराम गौड़ (यादव), श्री नरेंद्र मोदी (तेली) तथा श्री शिवराज सिंह चौहान (डाकौत) को मिलाकर अब तक आधा दर्जन पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री बनाए हैं। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि 1990 में चौटाला शासन के दौरान मंडल कमीशन के विरोध में हुए हिंसक तांडव के घाव अभी भी ताजा हैं तथा कांग्रेस की कूटनीतिक चाल को भी पिछड़े वर्ग  के लोग समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग जल्द से जल्द कांग्रेस से छुटकारा पाकर हजकां-भाजपा सरकार बनाने को बेताब हैं।
    भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि 4 दिसम्बर को दोनों विधानसभा चुनावों में हजकां भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों की जीत के साथ ही हरियाणा सरकार का पतन हो जाएगा तथा जैसे कि केंद्र में मध्यावधि चुनाव की संभावनाएं बढ रही हैं उससे लगता है कि बहुत ही जल्द केंद्र व हरियाणा में एनडीए की सरकारें होंगी तथा महंगाई, कालाबाजारी व भ्रष्टाचार का देश से खात्मा हो जाएगा।

कांग्रेस की जीत का दारोमदार होगा पोलिगं एजेंट पर : तंवर
- कांग्रेस सांसद ने किया डोर टू डोर प्रचार
- रतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा जागू रहो-लागू रहों
रतिया(फतेहाबाद)
, 29 नवम्बर:            अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि मतदान के दिन सभी एजेंट बूथों पर मुस्तैदी से अपनी भूमिका का निर्वहन करें ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने यह बात मंगलवार को रतिया में अपने निवास स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश देते हुए कही।
        कांग्रेस सांसद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह बात बात सुनिश्चित करें कि ज्यादा से ज्यादा मतदान कराया जाएगा। ताकि कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करें। चुनाव में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका पोलिंग एजेंट की होती है। अगर एजेंट जागरूक होगा तो पार्टी प्रत्याशी की  जीत तय मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान संपन्न होने तक सभी कार्यकर्ता जागू रहों-लागू रहों की नीति अपनाते हुए मेहनत में कमी ना छोड़े। क्योंकि चुनाव में आखिरी दौर ही परीक्षा की घड़ी होती है। इस घड़ी में धैर्य के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग करें। ताकि लोकतंत्र को मजबूती मिल सके। इसके बाद कांग्रेस सांसद ने मंगलवार को रतिया शहर और कई गांवों में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान भी चलाया। सांसद ने कहा कि रतिया के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत बेहद जरुरी है। क्योंकि प्रदेश और केंद्र दोनों जगहों पर कांग्रेस की सरकारे हैं। इस सरकार में सांझीदारी करने का यह चुनाव सुअवसर है। इस मौके पर विभिन्न कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहें।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरुरी
        कांग्रेस सांसद डा. अशोक तंवर ने रतिया हलके के लोगों से अपील की है, कि वे उपचुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करें। ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मताधिकार प्राप्त है। इस अधिकार का प्रयोग करते हुए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मताधिकार एक महत्वपूर्ण शक्ति है। इस शक्ति के इस्तेमाल से आप लोगों को अपनी सरकार चुनने का मौका मिलता है।

आनंद वाटिका में चल रहा 10 दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर संपन्न
सिरसा
। रोटरी क्लब सिरसा मिडसिटी द्वारा सी-ब्लाक स्थित आनंद वाटिका में चल रहा 10 दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में योग विशेषज्ञ डा. सतीश सूरी ने साधकों को योग का प्रशिक्षण दिया। डा. सूरी ने कहा कि योग का जीवन में बहुत महत्व है। योग के जरिए हम बीमारियों से मुक्त रहते हैं और योग के द्वारा हमारा मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। योग के जरिए हमारी संकल्प शक्ति व आत्मबल में भी वृद्धि होती है। वहीं शिविर में स्वामी सुनील गावड़ी ने साधकों को ध्यान साधना करवाई। समापन अवसर पर क्लब के सरंक्षक संजय अरोड़ा ने कहा कि क्लब का मकसद है कि इस तरह के प्रकल्प समय-समय पर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभांवित हों। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में व्यक्ति अपने खान-पान पर समुचित ध्यान नहीं देता और योग जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण क्रियाओं से वंचित रहता है। ऐसे में इस प्रकार के शिविर बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं। इस मौके पर क्लब के प्रधान श्याम मेहता, सचिव देवेंद्र मेहता, संयुक्त सचिव सुरेश पाहुजा, जसबीर ङ्क्षसह जस्सा, नरेंद्र मेहता, सी. ब्लाक रैजीडेंस वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान नवजीवन बंसल, प्रमोद मलिक, अनिल हुडिय़ा व राजेंद्र बठला सहित अनेक लोग उपस्थित थे। क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से डा. सतीश सूरी व स्वामी सुनील गावड़ी को स्मृति चिन्ह दिए गए और इस आयोजन में लोगों को लाभ देने के लिए उनका आभार जताया गया।

वर्षों से संतान सुख से वंचित अनेक  घरों में बच्चों की किलकारियां गूंजने लगी है
सिरसा (विस)
: ,एपेक्स हस्पताल में दी जा रही टेस्ट टयूब बेबी की सुविधा से वर्षों से संतान सुख से वंचित अनेक  घरों में बच्चों की किलकारियां गूंजने लगी है। यह जानकारी ेदेते हुए एपेक्स हस्पताल की संचालिका डा. मनीषा मेहता ने बताया कि संतान सुख से वंचित एक दंपति जो किसी बड़े शहर से तीन बार आईवीएफ करवा चुके थे, परंतु उन्हें सफलता नही मिली थी।  एपेक्स हस्पताल में पहली ही बार में सफलता मिल गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य दंपत्ति जिसमें पुरूष के शुक्राणु बहुत कम थे तथा एक अन्य केस में एक महिला की वर्षों से माहवारी बंद थी, को भी गर्भधारण कराने में सफलता मिली है। टेस्ट टयूब बैबी सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए डा. मनीषा मेहता ने बताया कि इस सुविधा के अंतर्गत शरीर के बाहर गर्भाश्य जैसी कृत्रिम परिस्थितियां बनाकर अंडाणु व शुक्राणु को मिलाकर भू्रण तैयार किया जाता है तथा फिर इस भू्रण को गर्भ में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। जो दंपत्ति कई वर्षों तक इलाज करवाकर भी संतान सुख से वंचित है उनके लिए यह सुविधा आशा की नई किरण है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक में जिन महिलाओं में माहवारी बंद हो चुकी है  या अंडा नही बनता  वे भी गर्भाधारण कर सकती है।  डा. मेहता ने बताया कि उनके हस्पताल में टीयूएफ से जुडी वे तमाम सुविधाएं उपलब्ध है जो सामान्यता बड़े शहरों के टीयूएफ सैंटर में होती है। जैसे कि वीर्य प्रिसवैशन,भू्रण फ्रीजिंग तथा अंडाणु फ्रीजिंग आदि। श्रीमती मेहता ने बताया कि अब इस अहम चिकित्सीय सुविधा के लिए लोगों को दिल्ली, लुधियाना, चंडीगढ़ इत्यादि शहरों में जो की आवश्यकता नही है तथा यह सुविधा सिरसा में ही न्यूनतम खर्च पर उपलब्ध है।

पुलिस समाचार
सिरसा
, 29 नवंबर।     जिला की सदर डबवाली पुलिस ने बीती 16 नवंबर की रात्रि को क्षेत्र के गांव हैबुआना के पास हुई डकैती की घटना के मामले में वांछित पांचवें आरोपी को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर डबवाली अदालत में पेश कर पूछताछ हेतु एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। सदर डबवाली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी कौर सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी फरीदकोट कोटली की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का एक नजायज पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस तथा लूटे गए दो टायर भी बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के चार आरोपियों को सदर डबवाली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कौर सिंह को आज पुन: डबवाली अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस संबंध में ट्राला चालक कृष्ण निवासी रतनगढ़ की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध भादसं की धारा 395, 397, 341, 342, 506, 412 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
    जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 25 नवंबर की रात्रि को हुई एक युवक की हत्या के मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कृष्णपाल पुत्र सूरत सिंह निवासी प्रेम नगर, मंडी डबवाली के रूप में हुई है। शहर डबवाली थाना प्रभारी निरीक्षक महासिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी कृष्ण पाल को आज डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक विनोद पुत्र विजय निवासी वार्ड नंबर 15 मंडी डबवाली के नजदीकी रिश्तेदार श्यामलाल पुत्र सुभाष निवासी डबवाली की शिकायत पर भादसं की धारा 302 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
    जिला की सदर थाना सिरसा पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बलवंत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी पटियाला पंजाब को सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में सुखविन्द्र कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी झोपड़ा जिला सिरसा की शिकायत पर  19 सितम्बर 2011 को भादसं की धारा 498ए, 323 व 34 के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में सुखविन्द्र कौर ने अपने पति बलवंत, ससुर जागीर सिंह, सास जोगेन्द्र कौर व ननद सरीता पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने व मारपीट करने का आरोप लगाया था।
    जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 18 नवंबर को मंडी डबवाली में स्थित स्टेडियम में हुई मारपीट की घटना के मामले में छ: आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनदीप पुत्र युदिष्ठर निवासी मंडी डबवाली, मनदीप पुत्र पाल सिंह निवासी पथराला पंजाब, जसविन्द्र पुत्र निक्का सिंह निवासी पथराला, दीपक पुत्र बलराज मंडी डबवाली, कुलदीप पुत्र गुरमीत निवासी मंडी डबवाली, जगजीत पुत्र थाना सिंह निवासी जांडिया पंजाब के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में अमन दीप पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी डूमवाली (पंजाब) की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध 147, 148 व 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित, अंतर बढ़ाना बाकी: भूपेश मेहता
रतिया
। किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं सिरसा कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता व उनके साथियों ने कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के समर्थन में बीती रात अपने साथियों के साथ वार्ड 11 व आसपास के इलाकों में जनसंपर्क किया व मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मेहता ने कहा कि रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है केवल अंतर बढाना बाकी रह गया है। उन्होंने कहा कि रतिया की जनता मन बना चुकी है कि इस बार वह अन्य दलों को नकार कर सत्तारूढ कांग्रेस को मौका देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद डा. अशोक तंवर तथा कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह की निष्पक्ष एवं ईमानदार छवि रतियावासियों के दिलों में घर कर चुकी है। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर को मतदान वाले दिन रतियावासी ऐतिहासिक निर्णय लेेंगे और विकास को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस के हाथ को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर श्री मेहता के साथ रतिया नगरपालिका के चेयरमेन मदन वधवा, ईश्वर तनेजा, सुरेश तनेजा, अशोक कटारिया, बिट्टू तनेजा, अशोक तनेजा, रामचंद्र तनेजा, भूषण खुराना, सतीश हांडा, संदीप मदान, हरभजन सिद्धू, यश गिरधर, जगदीश मनचंदा, मिलाप गर्ग, गुरमेल सिंह, पवन सिंगला, अनिल शर्मा, अभिमन्यू मलिक, संदीप इंदौरा, निजी सचिव प्रेम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Sunday, November 27, 2011

समाचार News 28.11.2011

उपचुनाव दिसम्बर -2011 हेतु पंचायतीराज अधिनियम 1994 के नियम 24 का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत)द्वारा कर दिया गया है
सिरसा
28 नवम्बर,  जिला विकास एवं पंचायत कम उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिरसा के श्री अमीर चंद सिहाग ने बताया कि जिले में पंचायत समिति बड़ा$गुढ़ा के वार्ड नं 07 खण्ड बड़ागुढा की ग्राम पंचायत सूरतिया के पंच वार्ड न0 13 खण्ड ऐलनाबाद की ग्राम पंचायत ममेराकलां व रत्ताखेड़ा के सरपंच तथा  पंचायत समिति सिरसा का वार्ड न0 15 तथा खण्ड सिरसा की ग्राम पंचायत कंगनपुर के पंच वार्ड न0 04 के लिए उपचुनाव दिसम्बर -2011 हेतु पंचायतीराज अधिनियम 1994 के नियम 24 का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत)द्वारा कर दिया गया है।
    उन्होंने बताया कि प्रकाशन की प्रतियां सम्बधिंत कर्मचरियों व अधिकरियों  को भेज दी गई है और  कि इन नोटिसो की प्रति/ प्रतियां अधीनस्थ कार्यरत सम्बधिंत पटवरियों को तहसीलदार के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं कि वह इस आश्य की रपट रोजनामचा में दर्ज करवाकर अनुपालना रिपोर्ट इस कार्यालय को भिजवाएगे। उन्होंने बताया कि खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकरियों के माध्यम से नोटिस की प्रतियां सम्बधित ग्राम सभा में सार्वजानिक स्थान पर लोगो की जानकारी हेतु चस्पा करवाएगे तथा इसकी मुनादी भी करवाएगेे तथा अनुपालना रिपोर्ट भी इस कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

चुनाव को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सॅपन्न करवाने के लिए ठोस कदम उठाए
सिरसा
, 28 नवम्बर । उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर पाल सरो ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज  (निर्वाचन) नियत 1994 के नियम  24 द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा चुनाव को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सॅपन्न करवाने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने बताया कि  जिले के गांव सूरतिया में वार्ड नं0 13में चुनाव को पारदर्शिता एवं शंति पूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए श्री ललित मोहन लैकचरार को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार पंचायत समिति बड़ागुढा वार्ड नं0 7 में होने वाले चुनाव के लिए शिक्षा विभाग के ब्लाक अधिकारी श्री हरभजन सिंह को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ममेरा कलां में $कृष्ण कुमार तथा रत्ताखेड़ा में सुखदेव को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार कं गनपुर वार्ड ऩ0 -4 के लिए महेंद्र कुमार तथा पंचायत समिति सिरसा वार्ड नं ़15 के लिए अशोक रावत को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि नामांकन के लिए 26 नवम्बर के उपरांत 28 नवम्बर से  29 नवम्बर तक प्रात:10 बजे से सांय चार बजे तक अन्तिम तिथि का समय निश्चित किया गया है।

जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को अपरिहार्य कारणों के कारण रद्द कर दिया गया है
सिरसा
, 28 नवम्बर : कल 29 नवम्बर को होने वाली जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को अपरिहार्य कारणों के कारण रद्द कर दिया गया है। अब यह बैठक निकट भविष्य में होगी जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।  यह जानकारी देते हुए नगराधीश श्रीमती कमलप्रीत कौर ने बताया कि कल स्थानीय पंचायत भवन में होने वाली जिलाधिकारियों की मासिक बैठक निर्धारित समयानुसार ही होगी इसलिए सभी अधिकारी इस जिलास्तरीय बैठक में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

जिला जेल में कै दियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जाएगा
सिरसा
, 28 नवम्बर  जिला जेल में कै दियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जाएगा। फौरी तौर पर जिला प्रशासन द्वारा जेल परिसर में कम्प्यूटर ट्रेनिंग केन्द्र स्थापित होगा जिसमें दो कम्प्यूटर सैट स्थापित करने के साथ-साथ प्रशिक्षक की भी व्यवस्था होगी।         यह बात उपायुक्त श्री समीरपाल सरों ने आज जिला जेल में औचक निरीक्षण करते हुए कही। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह यादव भी थे। दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर में कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की और विभिन्न प्रकार के आवश्यक प्रबन्धों का जायजा लिया।  उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जेल परिसर में निर्मित अस्पताल भवन को शुरू करवाएं इसके लिए उन्होंने जेल विभाग के आला अधिकारियों से भी बातचीत की। जेल में कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय सिविल सर्जन से तालमेल कर डाक्टरों की डयूटी लगाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकतर सजायाफता कैदियों में दांतों से सम्बन्धित बीमारियां अधिक पाए जाने पर जेल परिसर में ही अस्पताल भवन में दो डेंटल चेयर तुरन्त प्रभाव से स्थापित करवाने के लिए कहा। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि जेल परिसर में बैडमिंटन व अन्य खेलों के चार कोर्स बनाए जाने चाहिएं ताकि कैदियों को खेल से सम्बन्धित सुविधाएं मिल पाएं।
    उपायुक्त ने जेल परिसर में फैक्टरी के लिए बनाई गई बिल्डिंग में भी गमले और सीमेंट की टाईल्स बनाने का कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जेल परिसर में जो भी सुविधाएं मय्यसर हैं, उनका ढांचागत सुविधाओं का प्रयोग किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जेल परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करवाएं। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि आगामी पखवाड़े में एक हजार से भी अधिक पौधे लगाए जाने चाहिएं।
    श्री सरों ने जेल परिसर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्थापित सभी पानी की टंकियों को साफ करवाने और सुचारू रूप से क्लोरीनेशन करवाने के लिए कहा। उन्होंने जेल परिसर की सभी बैरकों में जाकर मुआयना किया और बैरकों में कैदियों के पास बीड़ी और माचिस पाए जाने पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की ज्वलनशील सामग्री व धूम्रपान की चीजे किसी भी बैरक में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी बैरकों में उचित सफाई के निर्देश दिए। कैदियों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने कहा कि सभी कैदियों की छुट्टियां उनके निर्धारित शैड्यूल अनुसार दी जानी चाहिए और इन छुट्टियों के शैड्यूल को वे स्वयं चैक करेंगे। उन्होंने कैदियों से भी कहा कि वे छुट्टी व्यतीत करने व पैरोल समाप्त हो जाने के बाद निर्धारित समय पर जेल में रिपोर्ट करें जिससे उन्हें अनुशासनहीनता की कार्यवाही का सामना न करना पड़े। उन्होंने निरीक्षण रजिस्टर और रजिस्टर नं0 7 की भी जांच की तथा उनमें अपनी टिप्पणी दर्ज की।
    पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र सिंह यादव ने जिला जेल में सुरक्षा से सम्बन्धित प्रबन्ध पुख्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल परिसर के  बाहर निर्धारित मानदण्डों अनुसार एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने बैरकों में लिफाफे व पॉलीथिन व किसी प्रकार की ज्वलनशील  सामग्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बैरक में शौचालय व स्नानघर आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि वे विभाग द्वारा निर्धारित समय के प्रावधान अनुसार ही सजा काट रहे कैदियों को उनके परिजनों से मिलवाएं और इस दौरान सुरक्षा के सभी मानदण्डों का अनुसरण करें। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि जेल परिसर में सभी मोबाईल कम्पनियों के जैमर लगे होने चाहिएं ताकि कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन का प्रयोग न कर पाए।
    इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक जे एस सेठी, जेल उपाधीक्षक श्री अमित भादू व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कष्ट निवारण समिति के सदस्यों से बैठक करे अधिकारी:उपाध्याय
सिरसा
, 28 नवंबर। जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य विनोद उपाध्याय ने प्रशासन से मांग की है कि जब जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक होती है, उससे पहले अधिकारियों को समिति के सदस्यों से एक बैठक करनी चाहिए ताकि समिति सदस्य जनता की समस्याओं को बेहतर ढंग से अधिकारियों के समक्ष रख सके। उपाध्याय ने कहा कि जनता की शिकायतें समिति सदस्यों के पास आती है। जिस दिन मीटिंग होती है, उस दिन समिति सदस्यों को समस्याएं रखने का मौका नहीं मिल पाता है। इसलिए यदि जनता की मीटिंग से पहले सभी समिति सदस्यों की बैठक हो जाए तो इसके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने उपायुक्त द्वारा समिति सदस्यों के पहचान पत्र बनाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि नेशनल हाइवे के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है मगर जिस उद्देश्य के लिए नाला बनाया गया था, वह पूरा नहीं हो रहा है। सफाई के अभाव में नाला में गंदा पानी भरा हुआ है और उसके मच्छर पैदा हो रहे हैं जो मलेरिया व डेंगू को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि नाला की सफाई कराई जाए। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी लगाने वालों को बार-बार खदेडऩे की बजाय उन्हें एक निश्चित स्थान मुहैया कराने की मांग भी उपायुक्त से की है।

आर.डी. बिश्नोई एडवोकेट को पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की अनुशासनात्मक समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है
सिरसा।
सिरसा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य आर.डी. बिश्नोई एडवोकेट को पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की अनुशासनात्मक समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोयन पर बार एसोसिएशन सिरसा के प्रधान रमेश मेहता एडवोकेट, उपप्रधान संजय गोयल एडवोकेट, पवन बिश्रोई, एसएल सचदेवा, राकेश बजाज, हवासिंह, दीपक सिंहमार, इन्द्रजीत संधू, लखवीर सिंह दयोल, मदन लाल बिश्रोई, ऊषा कसवां, ललित मेहरा, मुकेश कालीरावणा, उदयपाल बिश्रोई, जेबीएल गर्ग व अन्य बार सदस्यों ने खुशी का इजहार किया है। उनकी नियुक्ति पर बार में आज लड्डू वितरित किये गये।

विकास एवं सुशासन कांग्रेस की परंपरा : भुक्कल
- शिक्षा मंत्री ने मांगे रतिया में वोट
- कहां, जरनैल की जीत से बदलेगी रतिया की तस्वीर
रतिया,(फतेहाबाद)
28 नवम्बर : शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि विकास एवं सुशासन के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत बेहद जरुरी है। कांग्रेस की इसी परंपरा को ध्यान रखते हुए इस चुनाव में कांग्रेस को जिताकर आप इलाके की तकदीर को बदल देंगे। उन्होंने यह बात सोमवार को रतिया शहर, गांव ढाणी ढाकां, हड़ौली, बरेटा आदि क्षेत्रों का दौरा करते हुए कही।
                 श्रीमती भुक्कल ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने रतिया हलके की कभी सुध नहीं ली,इस इलाके के विकास के लिए कांग्रेस की यहां से जीत बेहद जरुरी है। कांग्रेस ने कभी जात-पात,धोखाधड़ी या बदले की भावना की राजनीति नहीं की,बल्कि हमेशा विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच गई है। रतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह की जीत रतिया के आम आदमी की जीत होगी क्योंकि कांग्रेस की जीत से रतिया के तेज विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य का रास्ता खुल सकेगा।
                गांवों में जनता से मिल रहे प्यार और आर्शीवाद से उत्साहित श्रीमती भुक्कल ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से रतिया शहर के स्कूलों के लिए एक करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि विकास के लिए भेजी गई। रतिया की समझदार जनता कांगे्रस को मौका देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी साफ कर दिया है कि रतिया के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और अगले तीन सालों में विपक्ष के 28 सालों से ज्यादा काम करवाएं जाएंगें।
    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हर रोज अन्य दलों के कार्यकर्ता, पंच सरपंच कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं उससे स्पष्ट हो गया है कि इलाके में कांग्रेस की लहर है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रतिया हलके में निजी दिलचस्पी दिखाते हुए रतिया के विकास के लिए भरोसा दिया है। इसी भरोसे को कायम रखने के लिए रतिया हलके के लोगों को भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के अंतर को बढ़ाना होगा। इस चुनाव में एक एक वोट कीमती है, विकास के लिए कीमत वोटों की ताकत से लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम आदमी के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया है। जबकि विपक्षी दलों ने इसी वर्ग को बांटने का काम किया है।
     श्रीमती भुक्कल ने कहा कि विपक्ष द्वारा जनादेश के साथ खिलवाड़ करने की साजिश को रतिया की जनता कभी पूरी नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के बहकावे में आने के बजाए आपको विकास के लिए वोट देने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह प्रधानमंंत्री सरदार मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के उम्मीदवार है। ऐसे उम्मीदवार को जिताकर विकास में सांझेदारी को मजबूती मिलेगी। इस मजबूत सांझेदारी की बदौलत ही अगले तीन साल रतिया हलके का सुनहरी दौर होगा।   
              उन्होंने रतिया शहर के पालिका बाजार का दौरा करते हुए कहा कि रतिया के लोगों के कांग्रेस को मिल रहें अपार जनसमर्थन और सहयोग से हलके में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो चुकी है। लेकिन इस जीत को यादगार बनाने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान तक सजग रहकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना होगा। जितनी ज्यादा मतों से रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी, रतिया हलके में उतना ज्यादा विकास सुनिश्चित होगा। इस मौके पर पालिका बाजार एसोसिएशन की ओर से श्रीमती भुक्कल का अभिनंदन भी किया गया।

बडे अंतर से दोनों उपचुनाव जीतेगी कांग्रेस- हुड्डा
रतिया
, 28 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्र्रदेश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर है और कांग्रेस रतिया और आदमपुर के दोनों उपचुनाव बहुत बड़े बहुमत से जीतेगी। श्री हुड्डा आज रतिया में कांग्रेस नेता कीर्ति जैन के निवास पर एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थेे।
                    श्री हुड्डा ने कहा कि पिछले 6 सालों में रतिया से चुने गए विपक्ष के विधायक ज्ञानचंद ओढ एवं विपक्ष के नेता ओमप्रकाश चौटाला द्वारा विधानसभा में रतिया के विकास की बात एक बार भी न उठाए जाने के बावजूद रतिया में 330 करोड 48 लाख रुपए खर्च किए गए हैं जबकि इनेलो सरकार में केवल 99 करोड 36 लाख रुपए खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि रतिया विकास के मामले में उपेक्षित रहा है और यहां बहुत विकास की जरूरत है जिसे अपने वाले तीन सालों में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता है और कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह पढे लिखे , ईमानदार और कर्मठ हैं और इलाके की सेवा करेंगें। उन्होंने कहा कि रतिया में शिक्षा, स्वास्थ्य, ढाणियों में बिजली और सडकों के निर्माण के आवश्यकता है। कांग्रेस के  विधायक चुने जाने पर जरनैल सिंह को मंत्री बनाए जाने संबंधी एक प्रश्र का जवाब देते हुए उन्होंने इसे काल्पनिक बताते हुए कहा कि मेरा हाथ सदैव जरनैल सिंह की पीठ पर रहेगा। उन्होंने दौहराया कि जनता हमें एक बार मौका देकर देंखे हम उनकी उम्मीदों पर पूरा उतरेंगें। उन्हेांने कहा कि वैसे तो बचे हुए तीन साल के बाद भी कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आएगी लेकिन विधायक चुने जाने पर इन तीन वर्षों में विपक्ष के तीस वर्षों से ज्यादा विकास कराया जाएगा।
                       श्री हुड्डा ने कहा कि वे रतिया क्षेत्र के गांव व शहर का दौरा कर चुके हैं और यहां अच्छे लोग हैं और जनता ने उन्हें बहुत स्नेह और प्रेम दिया है, वे इसका अहसान ताउम्र नहीं भुला सकते। जिससे ही उन्होंने रतिया को अपनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रतिया मेरा है और मैं रतिया का हूं और यहां के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस की जीत से इलाके को बहुत लाभ होगा। पत्रकारों द्वारा विपक्ष द्वारा गांवों में पैसे और शराब बांटें जाने संबंधी एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पुरानी आदत है और सबको मालूम है, लेकिन चुनाव आयोग सब देख रहा है और किसी को कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी वहां चल रहे उपचुनाव में भाजपा के विधायक की गाडी से शराब पकडी गई है।
                     हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और अमन चैन चाहती है जिसके फलस्वरूप 1972 के बाद प्रदेश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी लगातार दूसरी बार सरकार बनी है। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि संसद को न चलने देना देश और जनता के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और संसद की कार्यवाही को बाधित कर समय व्यर्थ कर रहे हैं। उन्हें संसद में अपनी बात रखनी चाहिए क्योंकि संसद प्रजातंत्र का एक मजबूत स्तंभ हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकपाल बिल शीतकालीन सत्र में संसद में लाया जा रहा है और एक बढिया लोकपाल बिल तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकायुक्त की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भ्रष्ट लोगों से छुटकारा पाना जरूरी है और जनता भली भांति जानती है कि विपक्ष पर भ्रष्टाचार के अनेक आरोप तय हो चुके हैं।
                         इनेलो द्वारा गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा व सांसद अशोक तंवर के बीच तनाव संबंधी ब्यान पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर हुड्डा ने इसे विपक्ष की चाल बताया और कहा कि विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं बचा और वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि भाखड़ा बांध विस्थापितों की समस्या से वे भली भांति परिचित हैं और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा इन समस्याओं का निदान कराने के लिए प्रयासरत हैं। कांग्रेस सांसद अशोक तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के प्रयासों से भाखड़ा बांध प्रबंधक बोर्ड का मुख्य कार्यालय हिसार से फतेहाबाद स्थानातंरित हो चुका है। उन्होंने कहा कि दरियापुर में फुटबाल अकादमी बनने से इलाके के युवाओं को इलाके के बहुत फायदा होगा।
                   इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, सांसद अशोक तंवर, पूर्व डिप्टी स्पीकर रामनाथ शर्मा, कीर्ति जैन, प्रदेश प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, जयपाल लाली, लेखराज लाली, प्रवीन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा पूनियां,पूर्व विधायक कर्ण दलाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए जी जान से जुटे कार्यकर्ता : तंवर
- कांग्रेस सांसद ने मांगे जरनैल के लिए वोट
- विपक्षी दलों में लगाई कांग्रेस ने सेंध
रतिया (फतेहाबाद)
, 28 नवम्बर: मैं ओर जरनैल सिंह, हम दोनों भाई इस क्षेत्र की सेवा करेगें और यहां से पार्टी प्रत्याशी के जीतने के बाद इस क्षेत्र की तस्वीर बदली नजर आएगी। यह बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने रविवार सायं रतिया क्षेत्र का दौरा करने के बाद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 30 नवम्बर तक एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें।
               सांसद तंवर ने कहा कि कार्यकर्ता, विपक्षी दलों के भाम्रक प्रचार का खुलासा करें व जनता को वास्तविकता से अवगत करवाएं। आज रतिया में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है इसलिए सभी कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी का प्रचार करें। जिस भी कार्यकर्ता की जिस जोन में डयूटी लगाई जाती है वह अपने इलाके में रहकर प्रत्याशी का प्रचार करें।
    कांग्रेस सांसद ने कहा कि जरनैल सिंह की जीत के साथ रतिया हलके की तस्वीर बदल जाएगी। रतिया हलके के साथ 30 साल में विपक्षी दलों ने जो वायदा खिलाफी की है। इस चुनाव में जनता को इस वायदा खिलाफी के लिए विपक्षी दलों को मुहंतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रतिया हलके के लोगों को अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए तीन साल बनाम तीस साल को सोच कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा हथियार है। विपक्षी दलों को खत्म करने के लिए इस चुनाव में इस हथियार का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।                    
    कांग्रेस सांसद के साथ समालखा से विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि रतिया हलके के लोगों को विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अपने और पराये के बीच फैसला कर जनता को भारी मतदान के लिए जीत के अंतर को ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। ताकि रतिया हलके में विकास की लहर चल सके।
    इस मौके पर श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पंडित राम स्वरूप जांबांज ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव कांग्रेस पार्टी के साथ रहा है। इस चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में ब्राह्मण समाज आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद डा. अशोक तंवर के होते हुए रतिया क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने से नहीं रोका जा सकता। ऐसे में राज में सांझेदारी करने का यह सुनहरी मौका है।  
              ग्रामीण दौरों के दौरान सांसद अशोक तंवर की मौजूदगी में इंडियन नेशनल लोकदल को उस वक्त भारी झटका लगा, जब गांव बीराबद्दी में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इनेलो को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गांव बीराबद्दी में कुलदीप जोसन, कुलवंत जोसन, हरजीत जोसन, सुखपाल जोसन, गुरमीत जोसन, परमजीत जोसन, सतनाम जोसन,बलविन्द्र जोसन,जगबीर जोसन, चरणजीत थिंद, परमजीत थिंद, कुलदीप थिंद, संदीप थिंद आदि ने इनेलो को छोड़कर, अमर सिंह ने माकपा व पाला राम ने हजकां छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस मौके पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

अब तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रतिया और आदमपुर को विकास के मामले में नम्बर एक बनाने से किसने रोका था  
रतिया
, (28 नवम्बर): अब तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रतिया और आदमपुर को विकास के मामले में नम्बर एक बनाने से किसने रोका था, मुख्यमंत्री के तो भाषणों से ऐसा लगता है कि वह पिछले सात वर्षों से 90 विधानसभा क्षेत्रों में से रतिया आदमपुर को निकालकर केवल 88 हलकों के ही मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे।
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण्पाल गुर्जर ने सोमवार को गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद के समर्थन में किए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान रतिया के गांवों में उक्त प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कल रतिया और आदमपुर की रैलियों में दिए गए भाषण पर व्यक्त की और कहा कि मुख्यमंत्री 88 तो छोड़ो केवल एक हलके किलोई के मुख्यमंत्री के रूप में ही जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री विकास और नौकरियों की लिस्ट जारी कर दे तो सच्चाई स्वयं ही जनता के सामने आ जाएगी। उन्होंने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री ने रोहतक को तो चंंडीगढ बना दिया और बाकी सारे हरियाणा को पूर्वी उत्तरप्रदेश जैसा बदतर बनाकर रख दिया है।
    कृष्णपाल गुर्जर ने इनैलो नेता अजय चौटाला के उस ब्यान पर कि रतिया की अनदेखी करने वालों को सबक सिखाओ, बोलते हुए कहा कि इनैलो के पांच वर्ष के शासन काल में रतिया में क्या किया। वह भी क्षेत्र के मतदाताओं के सामने गिनवा दे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में रतिया के विकास की सभी दुहाई दे रहे हैं परंतु रतिया में पिछड़ेपन के लिए कांगे्रस एवं इनैलो सरकार बराबर की दोषी है। इसलिए चुनावों में दोनों को सबक सिखाकर गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद को जिताने से ही रतिया एवं प्रदेश का भला हो सकता है।
    भाजपाध्यक्ष ने कहा कि रतिया चुनाव में कपास, धान की फसल के आधे दाम, पीने के पानी की कमी, सड़कों की जर्जर व्यवस्था, हैपेटाईटिस-सी की बिमारी का आतंक, बिजली की कमी, ढाणियों में बिजली न होना, छात्र छात्राओं के लिए कालेज एवं तकनीकी शिक्षा की कमी, बेरोजगारों को रोजगार न मिलना, स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं। उन पर क्षेत्र का मतदाता कांग्रेस को बुरी तरह घेर रहा है और इन्हीं समस्याओं से दुखी जनता कांग्रेस को वोट नहीं देगी। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस एवं इनैलो दोनों को नकारकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

कांग्रेसी मंच, माईक एवं श्रेय लेने की होड़ के लिए एक दूसरे से भिड़ते हो वो प्रदेश का भला क्या कर सकते हैं
रतिया
, (28 नवम्बर): भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता अनिल विज ने गृहमंत्री गोपाल कांडा और सांसद अशोक तंवर की लड़ाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेसी मंच, माईक एवं श्रेय लेने की होड़ के लिए एक दूसरे से भिड़ते हो वो प्रदेश का भला क्या कर सकते हैं। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि भविष्य में कांग्रेसी नेताओं की आपसी लड़ाई रतिया-आदमपुर चुनाव हारने के बाद और तेज होगी तथा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार कभी भी गिर जायेगी।
    भाजपा विधायक दल के नेता ने सोमवार को जारी एक ब्यान में कहा कि कांग्रेस की फूट पूरी तरह से सड़कों पर आ गई है और कांग्रेसी नेता हमेशा एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे रहते हैं। इसलिए उनका ध्यान प्रदेश की जनता की तरफ बिल्कुल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के मंत्री बेलगाम हो चुके हैं और अफसरशाही की तरह मंत्री भी  उनके काबू से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि असलीयत यह है कि प्रदेश के मंत्री, सांसद एवं विधायक पिछले दो वर्षों में  कांग्रेस सरकार के बुरी तरह फेल हो जाने तथा अफसरों द्वारा सुनवाई न किए जाने से परेशान होकर गुस्से से भरे बैठे हैं और यह गुस्सा सार्वजनिक लड़ाई के रूप में फूट-फूटकर निकल रहा है।
    अनिल विज ने यह भी कहा कि कांग्रेस मंत्रियों एवं सांसदों की यह लड़ाई जनता के हित को न लेकर बल्कि अपने अपने निजी फायदे उठाने के लिए हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रतिया उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस चाहे जितने भी ओछे हथकंडे इस्तेमाल कर ले या फिर सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर ले परंतु जनता उनको रास्ता देने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आजतक का राजनैतिक इतिहास इस बात का गवाह है कि जिस जिस भी सत्तारूढ पार्टी ने सरकारी तंत्र के बल पर चुनाव जीतने की कोशिश की, जनता ने उसे मुंंह के बल पटक दिया।

कांगे्रस की फूट और इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला की लूट प्रदेश में गठबंधन सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगी
रतिया
, (28 नवम्बर): भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद ने चुनाव अभियान में पूरी ताकत झोंकते हुए कहा कि कांगे्रस की फूट और इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला की लूट प्रदेश में गठबंधन सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगी और मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में भी जनता मुझे आशीर्वाद देकर गठबंधन में आस्था व्यक्त करेंगे।
    क्षेत्र के बलियाला, रत्ताखेड़ा, हसंगा, जल्लोपुर, नूरकी, सहारणा, नकटा, खुनन, शहीदांवाली सहित दो दर्जन गांवों तथा शहर की कालोनियों का दौरा करते हुए महावीर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जरनैलसिंह ऐसा पक्षी है जो अपने चुग्गे के लिए कभी इस डाल तो कभी उस डाल पर बैठकर दल बदल का रिकार्ड बना चुका है। उन्होंने कहा कि जो टिकटें देकर विधायक बनाने या चुनाव लड़वाने वाले राजनैतिक दलों का नहीं हो सका वह जनता का हितैषी कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि रतिया में पिछले 12 वर्ष से कांग्रेस प्रत्याशी की सरकार है। चाहे वह इनैलो शासनकाल में विधायक के रूप में रहे हों या कांग्रेस में, पर अब रतिया का पिछड़ापन दूर कर विकास की दुहाई देकर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं।
    महावीर प्रसाद ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय पीरचंद के जाने के बाद रतिया की आवाज कभी विधानसभा में सुनाई नहीं दी और इस आवाज को पढा लिखा सशक्त विधायक ही बुलंद कर सकता है न कि अनपढ उम्मीदवार। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अपने क्षेत्र की आवाज उठाते हुए अच्छे अच्छे धुरंधरों के पैर कांपने लगते हैं फिर इनैलो एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों की तो क्या बिसात है। उन्होंने कहा कि एक बार मौका मुझे भी देकर देखो कोई कमी नजर आये तो जो सजा मुझे दोगे वह मंजूर होगी। इस अवसर पर उनके साथ कंवरपाल गुर्जर, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मुनीष ग्रोवर, शामसिंह राणा, राजसिंह, विजयपाल एडवोकेट, विक्रम यादव, औमप्रकाश पहल, नृपेंद्र ङ्क्षसह, लीलाधर मित्तल, रामचंद्र जांगड़ा, जगदीश चोपड़ा, पूर्व मंत्री राजकुमार सैनी, रवि सैनी, किशन सैनी, महेंद्र सैनी, रामकुमार सैनी, गुरचरण ङ्क्षसह, बलदेव ग्रोहा, रामस्वरूप, डा. गुलजार, कुंदन ङ्क्षसह, सुखचैन सिंह, दयालचंद मोंगा, लक्ष्मण फौजी, बाबा बूटा सिंह, सतपाल गोदारा, सुरेश सिंगला, विनोद जग्गा, औमप्रकाश ग्रोवर, देवेंद्र ग्रोवर पार्षद, बाबूराम ग्रोवर, बलबीर वाल्मीकि, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच जाखनदादी, स. शेर सिंह, राजू सैनी, रूपचंद गर्ग, महंत चरणदास, विक्की मोंगा, कमल गुप्ता, औमप्रकाश खाईवाला, अशोक गोदारा, भूपेंद्र गोदारा, राजीव चुघ, दयालचंद मोंगा, राजेंद्र खटीक, टेकराम मिस्त्री, सुखविंद्र कम्बोज, रामनिवास गर्ग, सतपाल जिंदल, धन्ना भगत जैन, सतपाल करंडी, नरेंद्र वधवा, शिव सोनी, शामलाल बंसल, प्रवीन खांडा, हरीश गर्ग, ज्ञानचंद गुप्ता, विशाल सिंह, वेदपाल एडवोकेट ने संबोधित किया।

बिलासपुरी परिवारों को गठबंधन की सरकार बनने के बाद सही ढंग से पुनर्वास करने तथा उनकी समस्याओं का  प्राथमिकता से हल करवाने का आश्वासन दिया
रतिया
, (28 नवम्बर): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता जगत प्रकाश नड्डा ने गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद के समर्थन में क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करते हुए भाखड़ा बांध के बनने से विस्थापित होकर आये हिमाचल के बिलासपुरी परिवारों को गठबंधन की सरकार बनने के बाद सही ढंग से पुनर्वास करने तथा उनकी समस्याओं का  प्राथमिकता से हल करवाने का आश्वासन दिया।
    गांव नथवान, कालीकाचरा, गढ चंदेरी, भिरडाना, बहलभूमिया, रजाबाद, बोसवाल, अयालकी, रत्ताटिब्बा, अहलीसदर में हिमाचल के विस्थापित परिवारों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भाजपा नेता को दिया। उनके साथ पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया, भाजपा के महामंत्री  वीर कुमार यादव, पूर्व मंत्री शशिपाल मैहता, पूर्व विधायक जसबीर मल्लोर भी साथ थे। सभाओं में श्री नड्डा ने आश्वासन दिया कि हरियाणा के विस्थापित परिवारों को डोगरा श्रेणी में शामिल करवाया जाएगा ताकि छोटे कद होने के कारण उन्हें पुलिस भर्ती में कद में छूट का लाभ मिल सके तथा अन्य सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिल सके।
    भाजपा के राष्ट्रीय नेता ने कहा कि भाखड़ा बांध को बने 50 वर्ष से भी ज्यादा हो गए हैं परंतु बांध बनने से उजड़े परिवार जो आकर हरियाणा में बस गये थे उनकी सुध न तो कांग्रेस ने ली और न ही इनैलो ने। उन्होंने कहा कि आज तक ऐसे 60 प्रतिशत परिवारों को ही जमीन आबंटित की गई है जबकि 40 प्रतिशत परिवार आज भी दूसरे के खेतों में मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आप लोगों के पास महंगाई को बढावा देने वाली घोटालेबाज कांग्रेस से पीछा छुड़वाने का अच्छा मौका है और रतिया में गठबंधन उम्मीदवार जीतने के बाद देश एवं प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त माहौल खड़ा हो जाएगा।
    सभाओं को मनदीप मलिक, रवि सैनी, पवन शाहपुर, सरदारी लाल, ठाकुर अजमेर सिंह, भीम सिंह, दाताराम, सतीश मनकोटिया, संंजय भाटिया, सुरेंद्र अहलावत, मोलूराम रूल्हानियां, जोगेंंद्र मल्होत्रा, सुभाष बराला, धीराराम, महिपाल ढांडा, कुलदीप भांभू एवं अनेक हजकां-भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

भाजपा-हजकां गठबंधन आदमपुर व रतिया दोनों विधानसभा उपचुनाव जीतकर हरियाणा प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम कटेगा
रतिया
, (28 नवम्बर): भाजपा-हजकां गठबंधन आदमपुर व रतिया दोनों विधानसभा उपचुनाव जीतकर हरियाणा प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम कटेगा। उपरोक्त दावा करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में तो गठबंधन उम्मीदवार श्रीमती रेणुका बिश्नोई की जीत तय मानी जा रही थी लेकिन हजकां-भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की कड़ी मेहनत भाजपा उम्मीदवार की बाकी सभी उम्मीदवारों से अच्छी छवि, कांग्रेस राज की महंगाई व भ्रष्टाचार तथा चौटाला शासन के तानाशाही व बर्बर इतिहास ने गठबंधन उम्मीदवार महावीर प्रसाद की जीत को भी निश्चित कर दिया।
    श्री जांगड़ा ने कहा कि उन्होंने 15 नवम्बर से अब तक 100 के लगभग गांवों में पिछड़े वर्गों की बैठकें की तथा उन्हें बताया कि सही मायनों में भाजपा ही पिछड़ों की पार्टी है जिसने श्री सुंदर लाल पटवा (झीमर) कल्याण सिंह (लोध) सुश्री उमा भारती (लोध), बाबूराम गौड़ (यादव), श्री नरेंद्र मोदी (तेली) तथा श्री शिवराज सिंह चौहान (डाकौत) को मिलाकर अब तक आधा दर्जन पिछड़े वर्ग से मुख्यमंत्री बनाए हैं। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि 1990 में चौटाला शासन के दौरान मंडल कमीशन के विरोध में हुए हिंसक तांडव के घाव अभी भी ताजा हैं तथा कांग्रेस की कूटनीतिक चाल को भी पिछड़े वर्ग  के लोग समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग जल्द से जल्द कांग्रेस से छुटकारा पाकर हजकां-भाजपा सरकार बनाने को बेताब हैं।
    भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि 4 दिसम्बर को दोनों विधानसभा चुनावों में हजकां भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों की जीत के साथ ही हरियाणा सरकार का पतन हो जाएगा तथा जैसे कि केंद्र में मध्यावधि चुनाव की संभावनाएं बढ रही हैं उससे लगता है कि बहुत ही जल्द केंद्र व हरियाणा में एनडीए की सरकारें होंगी तथा महंगाई, कालाबाजारी व भ्रष्टाचार का देश से खात्मा हो जाएगा।

रतिया की जनता के पास सुनहरा अवसर, एक नही मिलेंगे कई विधायक: भूपेश मेहता
रतिया
। किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं सिरसा कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता व उनके साथियों ने कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में आज श्री मेहता ने अपने साथियों के साथ रतिया के वार्ड 11 की गीता कालोनी व सैनी मोहल्ला में जनंसपर्क अभियान चलाकर डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से जरनैल सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मेहता ने कहा कि रतिया की जनता के पास सुनहरी अवसर है। उन्होंने कहा कि रतियावासियों को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक नही बल्कि कई विधायक मिलेंगे जो उनकी आवाज को विधानसभा में बुलंद करेंगे। भूपेश मेहता ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद डा. अशोक तंवर ने रतिया में अभूतपूर्व विकास करवाने का वायदा किया है तथा कहा है कि जो विकास रतिया में 30 सालों में नही हुआ वो विकास आने वाले 3 सालों में होगा। इस अवसर पर श्री मेहता के साथ रतिया नगरपालिका के चेयरमेन मदन वधवा, ईश्वर तनेजा, सुरेश तनेजा, अशोक कटारिया, बिट्टू तनेजा, अशोक तनेजा, रामचंद्र तनेजा, भूषण खुराना, सतीश हांडा, संदीप मदान, हरभजन सिद्धू, यश गिरधर, जगदीश मनचंदा, मिलाप गर्ग, गुरमेल सिंह, पवन सिंगला, अनिल शर्मा, अभिमन्यू मलिक, संदीप इंदौरा, निजीसचिव प्रेम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रतिया की जनता के पास सुनहरा अवसर, एक नही मिलेंगे कई विधायक: भूपेश मेहता
रतिया
। किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं सिरसा कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता व उनके साथियों ने कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में आज श्री मेहता ने अपने साथियों के साथ रतिया के वार्ड 11 की गीता कालोनी व सैनी मोहल्ला में जनंसपर्क अभियान चलाकर डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से जरनैल सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मेहता ने कहा कि रतिया की जनता के पास सुनहरी अवसर है। उन्होंने कहा कि रतियावासियों को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक नही बल्कि कई विधायक मिलेंगे जो उनकी आवाज को विधानसभा में बुलंद करेंगे। भूपेश मेहता ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद डा. अशोक तंवर ने रतिया में अभूतपूर्व विकास करवाने का वायदा किया है तथा कहा है कि जो विकास रतिया में 30 सालों में नही हुआ वो विकास आने वाले 3 सालों में होगा। इस अवसर पर श्री मेहता के साथ रतिया नगरपालिका के चेयरमेन मदन वधवा, ईश्वर तनेजा, सुरेश तनेजा, अशोक कटारिया, बिट्टू तनेजा, अशोक तनेजा, रामचंद्र तनेजा, भूषण खुराना, सतीश हांडा, संदीप मदान, हरभजन सिद्धू, यश गिरधर, जगदीश मनचंदा, मिलाप गर्ग, गुरमेल सिंह, पवन सिंगला, अनिल शर्मा, अभिमन्यू मलिक, संदीप इंदौरा, निजीसचिव प्रेम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हैमरथ्रो व शॉटपुट में मैडल जीतने पर सम्मानित हुए गोदारा
सिरसा
। स्थानीय बरनाला रोड स्थित भगत सिंह खेल परिसर में वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान लालचंद गोदारा को सम्मानित किया। लालचंद गोदारा ने हाल ही में पंचकूलों में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेते हुए हैमरथ्रो व शॉटपुट में सिल्वर मैडल हासिल कर एसोसिएशन का नाम ऊंचा किया है।
    भगत सिंह खेल परिसर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में एसोसिएशन के सदस्य सीता राम जोशी, राजेन्द्र कड़वासरा, सुरेन्द्र जाखड़ एडवोकेट, कुशाल अग्रवाल, माईधन, जगदीश पुरी, पृथ्वी राज बिश्रोई, बलवीर सिंह, सतपाल शर्मा, पासी राम, बलदेव मेहता व अन्यों ने एसोसिएशन के प्रधान लालचंद गोदारा को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए फूल मालाएं पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री गोदारा अब फरवरी में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वर्णनीय है कि वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के सदस्यों ने 15 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड में भाग लेकर मुख्यातिथि को सलामी भी दी थी।

बाबा रामा देव की कृपा से व पीरों के आशीर्वाद से यहां पर पहुचने वाले हर भग्त की मुराद पूरी होती हैं
सिरसा
। बाबा रामा देव की कृपा से व पीरों के आशीर्वाद से यहां पर पहुचने वाले हर भग्त की मुराद पूरी होती हैं और इनमें मन लगाने से उनके सब प्रकार के मनोरथ पूरे हो जाते हैं। ये शब्द बाबा हैदरशेख मलेरकोटला वालों का 31वां शुभ दिवान व भण्डारा के अवसर पर गत रात्रि श्री गोबिन्द काण्डा जी ने बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पीर की अराधना करने से उसके गुणगान गाने से व्यक्ति को शांति का अनुभव होता हैं और उसे श्रेष्ठ बुद्धि सम्मान तथा धन दौलत सब कुछ सहज ही प्राप्त हो जाता हैं।
    इस अवसर पर श्री गोबिन्द काण्डा जी ने चिराग-ए-रोशन किया और भण्डारे का शुभारम्भ अग्रकुल रक्षक के प्रधान श्री वेद गोयल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन्स क्लब सिरसा अमर के चार्टर प्रधान लायन रमेश साहुवाला ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पार्षद गुरनाम सिंह व पूर्व नगर पार्षद राजिन्द्र मकानी मौजूद थे। इस अवसर पर बाबा रामां देव जी ने फ रमाया कि परमात्मा हर समय आपके साथ हैं तथा आपकों उसे पहचानना हैं तथा दीन-दुखियों की सेवा ही परमात्मा की सेवा हैं। उन्होंने कहा कि सेवा स्वाध्याय, सत्संग, संयम, साधना से स्वात्मोत्थान कर जीव परम सत्य को प्राप्त हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु सर्वत्र विधमान हैं और कोई भी जीव उनकी कृपा से वंचित नहीं तथा प्रभु के दिव्य अनुदान, दया-दृष्टि और परम उनकी कृपा से वंचित नहीं तथा जीवन रसमय और आनन्दपूर्ण हो जाता हेें।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दवेन्द्र यादव विशेष तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने फ रमाया कि इस धार्मिक स्थान पर आकर मुझे खूब आनन्द व खुशी की आभूति हुई हैं तथा मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझता हूं। इस अवसर पर जगदीश सिडाना, हेमन्त गा्रेवर, सागर पाहुजा, सुनील पाहुजा, प्रवीन दंआ, संजय रेहलन, प्रीतम छाबडा, गुलशन रहेजा, अशोक कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    इस अवसर पर बाबा रामां देव जी व लायन्स क्लब सिरसा अमर के चार्टर प्रधान लायन रमेश साहुवाला ने मुख्यातिथि श्री गोबिन्द काण्डा व पुलिस अधीक्षक दवेन्द्र यादव को स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया।

भय और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए अपना एक-एक कीमती वोट कांग्रेस प्रत्याशी को दें
रतिया
,28 नवम्बर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने दावा किया कि रतिया के मतदाता इस बार क्षेत्र के विकास के लिए सदैव जन कल्याणकारी कार्यों में विश्वास रखने वाली कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह को विजयी बनाकर मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सर्व-जनहितैषी नीतियों पर अपनी सहमति की मोहर लगाएगें। कांडा रतिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के समर्थन में डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क कर रहे थें। इस जन-सम्पर्क अभियान के दौरान कांडा ने रतिया के मतदाताओं को हुड्डा सरकार की पिछले सात साल की उपलब्धियो से अवगत करवाया तथा क्षेत्रवासियों से अपील की वें भय और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए अपना एक-एक कीमती वोट कांग्रेस प्रत्याशी को दें, ताकि रतिया विधानसभा क्षेत्र भी राज्य सरकार में अपना प्रतिनिधित्व प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर कांडा के साथ प्रेम शर्मा, हुक्मचंद वर्मा,गुरनाम सिंह, हरजिंद्र सिंह बब्बू, राजेंद्र मकानी, रोशनी देवी, भूपेश गोयल, अमन सर्राफ, सतपाल ठेकेदार, राज मेहता, पृथ्वीराज भाटिया, विजय शर्मा, तरसेम गोयल सहित अनेक लोगों ने क्षेत्र में कांगे्रस प्रत्याशी के लिए जन-सम्पर्क अभियान में भाग लिया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में और गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा के विकास के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई है
सिरसा
,28 नवम्बर। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में और गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा के विकास के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई है। गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा सिरसा की जनता से किये अपने सभी वायदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं, यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने नवमनोनित नगर पार्षद राजेश खनगवाल और संजय कॉलोनी व एकता नगरवासियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान वार्ड वासियों को सम्बोधित करते हुए कही। गोबिंद कांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार की सभी वर्गों और क्षेत्रों के समान विकास करने की नीति के तहत ही तीन अलग-अलग क्षेत्रों व समुदायों के व्यक्तियों को नगर पार्षद मनेानीत किया गया है। कांडा ने कहा कि संजय कॉलोनी और एकता नगर वासी उनसे जो भी सामुहिक मांग करेगें , वे उसे पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर कांंडा ने माता शीतला मंदिर में टाईलें लगवाने के लिए 51 हजार रूपये का अनुदान दिया। इस समारोह का आयोजन राजेश खनगवाल को गृह राज्यमंत्री द्वारा नगर पार्षद मनोनीत किये जाने के उपलक्ष्य में संजय कॉलोनी व एकता नगर वासियों द्वारा किया गया था। कांडा बंधुओं के सम्मान में आयोजित समारोह में पहुंचने पर वार्ड-वासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर व पुष्प वर्षा कर गोबिंद कांडा का भव्य स्वागत किया तथा राजेश खनगवाल को नगर पार्षद मनोनीत करने के लिए उन्हें पगडी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महौल्लावासी महंत सुरदास, अशोक बमनिया, औम प्रकाश डावला, जगदीश बोमरा, जगदीश नंदा सहित सैंकड़ों कॉलोनीवासियों ने कांडा को आश्वासन दिया कि वें सदैव उनके साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चलेंगे। नवनियुक्त पार्षद राजेश खनगवाल ने कहा कि वे कांडा बंधुओं द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएगें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रेम शर्मा, पार्षद हुक्मचंद, सरपंच हरजिंद्र सिंह बब्बू, राजेंद्र मकानी, सरपंच रामानंद, भूपेश गोयल, रोशनी देवी, निलम शेखावत, पृथ्वी भाटिया, सतपाल ठेकेदार, हरविंद्र मान, अमरजीत मान, तरसेम गोयल, पूर्ण गिरधर, महेंद्र सेठी, श्याम लाल गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उबड़ खाबड़ सड़क को पुन: बनाने की मांग
ओढ़ां
-गांव पिपली में मुख्य सड़क मार्ग टूटा फुटा होने के कारण करीब छह वर्षों से गांववासियों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांववासी हुकम चंद, जसपाल शर्मा, अशोक कुमार, हेमराज, प्रवीण कुमार, राम स्वरूप आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव टप्पी से नौरंग को जाने वाला सड़क मार्ग करतार सिंह के घर से लेकर काहन सिंह के घर तक करीब 400 मीटर सड़क टूटा हुआ है और उसमें गड्ढे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की गलियों का पानी इस सड़क पर आकर जमा हो जाता है क्योंकि यह सड़क नीची व उबड़ खाबड़ है। रात के समय राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा दो पहिया वाहनों का तो यहां से होकर निकल पाना भी मुश्किल है। गांववासियों की मांग है कि सड़क को ऊंचा उठाया जाए और इस सड़क पर जमा होने वाले पानी की एक नाला बनाकर निकासी की जाए। इस विषय में गांव की सरपंच किरणा देवी से बात किए जाने पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कई बार सड़क को ऊंचा करने के बारे में कहा गया है लेकिन वे हर बार आश्वासन दे देते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के बनते ही गलियों से पानी की निकासी हेतु नाला बना दिया जाएगा।
    इस विषय में पीडब्ल्यूडी बी एण्ड आर के कनिष्ठ अभियंता प्रेम सिंह से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि इस सड़क को ऊंचा उठाकर बनाने का टेंडर 18 नवंबर को रखा गया था लेकिन कोई ठेकेदार नहीं आया। अब इसका टेंडर 5 दिसंबर को रखा गया है और टेंडर होने के तुरंत बाद सड़क को ऊंचा उठाकर बना दिया जाएगा।

समाचार News 27.11.2011

अनिल ठक्कर तथा भूपेश मेहता ने मांगे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट
रतिया
। गत दिवस रतिया हल्के के गांव नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के समर्थन में सोनीपत के पूर्व विधायक अनिल ठक्कर तथा किसान ख्ेात मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता ने जनसंपर्क अभियान चलाकर घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया तथा कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक अनिल ठक्कर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह ईमानदारी, कर्मठ व बेदाग छवि का तथा दूसरे प्रत्याशियों से अधिक पढ़ा लिखा उम्मीदवार है तथा रतिया विधानसभा चुनाव में वोटो का असली हकदार है। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि जरनैल सिंह को अपनी प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा में भेजे तथा रतिया में विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करें। इस अवसर पर भूपेश मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में रतिया विधानसभा हल्के में रिकार्ड विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रतिया का और अधिक विकास हो इसके लिए सत्तारूढ कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करें तथा कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को उपचुनाव में विजयी बनाए। इस अवसर पर उनके साथ श्याम लाल ग्रोवर, जवाहर मधु, हरभगवान नंबरदार, मेजर सिंह, ज्ञानचंद, धर्मपाल, डा. राज सिंह, राजकुमार, बलवीर बिश्नोई, लीलाकृष्ण मेहता, सुशील सरदाना, लालचंद, पवन सिंगला, गुरमेल सिंह, अनिल शर्मा, मा. किशोर, अभिमन्यू मलिक, संदीप इंदौरा, निजी सचिव प्रेम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जिस भक्त ने मां भगवती की उपासना सच्चे मन से की है वह आत्म अनुभूति में लीन हो जाता है
सिरसा।
जिस भक्त ने मां भगवती की उपासना सच्चे मन से की है वह आत्म अनुभूति में लीन हो जाता है। उन्हें भक्तों को मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे उनका बेड़ा पार हो जाता है। मां भगवती की कृपा से भक्त का घर न केवल धन-धान्य से भर जाता है बल्कि मोह, राग द्वेष आदि विकारों से भी मुक्ति मिल जाती है। यह बातें गत रात्रि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने सूरतगढिय़ा बाजार के गली बेरी वाली गली में श्री जगदंबे कल्याण समिति द्वारा सेठी धर्मशाला में आयोजित मां भगवती के 11 वें विशाल जागरण में कही। इस मौके पर श्री शर्मा ने गणेश पूजन के बाद मां की ज्योत प्रचंड करके विधिवत रूप से जागरण की शुरूआत की। देवी पूजन में जहां श्रद्धा का महत्व है तो दूसरी तरफ विधि विधान से पूजन करना भी अनिवार्य है की बात कहते हुए श्री शर्मा ने कहा कि विधि के बगैर किया अनुष्ठान अपूर्ण होता है, जिसका कोई लाभ नहीं होता है। इस मौके पर सुभाष शर्मा एंड पार्टी के सदस्यों ने मां के भजनों का सुंदर गुणगान किया। श्री शर्मा ने समिति का धार्मिक कार्यक्रम आयोजन करने पर हौसला बढ़ाया तथा 3100 रूपये भेंट किए। इस मौके पर देवेंद्र सोनी, समिति के प्रधान सुमित मोंगा, उपप्रधान विकास मोंगा, गुरमीत सेठी, रणजीत मोंगा, सतीश कुमार, रजत सोनी, रमन सोनी, गौरव सेठी, रोहताश लड्डा, विशाल सोनी, देव मोंगा, विनोद सोनी, कपिल सेठी, वेद प्रकाश ग्रोवर व सुमित सोनी सहित अनेक लोग मौजूद थे। भक्तजनों ने रात भर मां के भजनों का धार्मिक लाभ कमाया।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जिला कारागार, सिरसा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सिरसा
। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जिला कारागार, सिरसा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी ब्रिजेंद्रानंद जी ने बंदी भाईयों को कहा कि सुख व दु:ख जीवन के दो पहलु हैं। अगर एक मानव के जीवन में सुख न आए तो दु:ख का पता नहीं चलता और अगर दु:ख न आए तो सुख का पता नहीं चलता। स्वामी ने बताया कि दु:ख को एक ज्ञानी भी भोगता है और एक अज्ञानी भी। ज्ञानी वही है जो भीतर उस ईश्वर का दर्शन कर लेता है, जो सर्वव्यापक है और वह दु:ख को बड़ी सहजता से भोग लेता है। अर्थात की वह दु:ख में दु:खी नहीं होता क्योंकि वह सुख के परम स्त्रोत ईश्वर से जुड़ा होता है।
    आज मानव अज्ञानता वश दु:ख में दु:खी होकर आत्महत्या जैसा महापाप कर रहा है। शास्त्रों में आत्महत्यारे को महाहत्यारे की संज्ञा दी गई है। उन्होंने कहा कि अज्ञानी व्यक्ति दु:ख में रोता चिल्लाता है क्योंकि वह अपने आधार अर्थात सुख के स्त्रोत ईश्वर से अलग है। हमारे शास्त्रों में भी आता है - देहधारी को दंड है, बच सके न कोय, ज्ञानी भोगे ज्ञान से अज्ञानी भोगे रोय।। स्वामी जी ने बताया कि जब मानव माया अर्थात काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार से जुड़कर कर्म करता है तो ऐसा कर्म कर बैठता है जिसके कारण उसे कारावास में भी आना पड़ता है। मानव अगर माया की बजाय मायापति अर्थात विवेक से जुड़कर कर्म करे तो वह सभी बंधनों से मुक्त हो सकता है। विवेक तभी जागृत हो सकता है जब एक पूर्ण संत की कृपा से मानव अपने घट में ही ईश्वर का साक्षात्कार कर लेता है। स्वामी जी ने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर आज सर्वश्री आशुतोष महाराज जी कारागरों में बंदी भाईयों को ब्रह्मज्ञान अर्थात ईश्वर का साक्षात्कार करवाकर उनके जीवन में परिवर्तन ला रहे हैं।
    इस दौरान जेल अधीक्षक जेएस सेठी व उपअधीक्षक अमित भादू ने स्वामी जी के जेल परिसर में पहुंचने पर हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से हर माह में एक बार अवश्य ऐसा आध्यात्मिक कार्यक्रम करवाएं। इस मौके पर जेल बंदियों ने भी इस धाॢमक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कुरीतियों से बचने का प्रण किया।

देश में खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति मिल जाने से जिला के अधिकतर प्रगतिशील किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है
सिरसा,
27 नवंबर।     देश में खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति मिल जाने से जिला के अधिकतर प्रगतिशील किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है क्योंकि खुदरा कारोबार में विदेशी कंपनियां आने से प्रदेश में ही नहीें पूरे देश में कांटैक्ट फार्मिंग का नया अध्याय शुरू होगा जिससे किसानों को उनके बागवानी एवं सब्जी उत्पाद के दाम अच्छे मिलेंगे और उनके उत्पाद खराब होने से भी बच पाएंगे।
    ऐसा मानना है बागवानी और सब्जी उत्पाद के क्षेत्र में बागवानी, सब्जी उत्पादन व डेयरी के क्षेत्र में राज्य स्तर पर पहचान बना चुके सुचान कोटली गांव के प्रगतिशील किसान गुरचरण सिंह का। गुरचरण सिंह नामक किसान ने कृषि क्षेत्र की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विदेशों का भी दौरा किया है और इन्होंने कांटैक्ट फार्मिंग के लाभ और हानि दोनों पक्षों को बखूबी देखा है। इनका मानना है कि इंग्लैंड में सभी किसान कांटैक्ट फार्मिंग से ही उत्पाद पैदा करते हैं और बिक्री करते हैं जिससे किसानों की आर्थिक दशा पूरी तरह मजबूत है।
    उन्होंने बताया कि खुदरा बाजार में पूंजी निवेश से किसानों का खेती के प्रति नया दृष्टिकोण विकसित होगा और कृषि व्यवसाय घाटे का सौदा न रहकर फायदे का कारोबार साबित होगा।  कृषि व्यवसाय में और अधिक संभावनाएं विकसित होंगी जिससे देश और प्रदेश के छोटे-छोटे किसान परम्परागत खेती के साथ-साथ आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ाएंगे।
    एक अन्य प्रगतिशील किसान लाधूराम पूनिया ने भी खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की हिमाकत करते हुए कहा कि विदेशी कंपनी किसानों का लाभ-हानि देखकर खरीदेंगी। आज खुले बाजार में किसानों को अपने उत्पाद के अच्छे भाव नहीं मिल रहे और किसानों को निश्चित समय पर अपने उत्पाद मार्किट में बेचने पड़ते हैं लेकिन विदेशी कंपनी के आने से किसानों के उत्पाद लंबे समय तक रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज आदि की व्यवस्था होगी जिससे किसान अच्छे भाव में अपने उत्पाद बेच पाएंगे और इससे किसान वर्ग में तो खुशहाली आएगी ही इसके साथ-साथ प्रदेश और देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
    एक और प्रगतिशील किसान सुभाष जोधपुरिया ने भी केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि खुदरा कारोबार में एफडीआई सही तरीके से लागू हो पाया तो मुद्रा स्फीति में भी नरमी आएगी जिससे महंगाई कम होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी के प्रयोग की चीजों की कीमतें घटेगी तो मुद्रा स्फीति भी घटेगी। उन्होंने कहा कि छोटे कारोबारियों और किसानों को सरकार के इस निर्णय से फायदा ही फायदा होगा। इसलिए किसी भी वर्ग के आदमी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के निर्णय से कतई चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वैसे भी निर्णय के अनुसार देश के 8 हजार छोटे-बड़े शहरों में से मात्र 53 शहरों में ही खुल सकेंगे जिससे छोटे कारोबारियों को तनिक भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। विदेशी कंपनियों का इस क्षेत्र में आने से छोटे कारोबारियों का कारोबार और ज्यादा फले-फूलेंगे। उन्होंने गुडग़ांव और नोएडा का उदाहरण देते हुए कहा कि इन दोनों शहरों में जहां मॉल कल्चर विकसित हुआ है वहीं छोटे कारोबारियों के काम में भी इजाफा हुआ है।

आजाद प्रत्याशी देवी लाल ने थामा कांग्रेस का दामन
रतिया(फतेहाबाद)
,27 नवंबर:                रतिया क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार देवी लाल वाल्मीकि ने आज अनाज मंडी में आयोजित चुनावी जनसभा में हरियाणा के प्रभारी श्री बी.के हरि प्रसाद, मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद डा. अशोक तंवर की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए अपना समर्थन जरनैल सिंह को देने की घोषणा की।
                            इससे पहले आजाद प्रत्याशी प्यारे लाल डूल्ट, भरत सिंह वाल्मीकि, बलबीर बाजीगर, भागा राम धानक आदि ने भी अपना समर्थन पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह को देने की घोषणा कर चुके है। मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सांसद अशोक तंवर ने उनका स्वागत किया और आश्वासन दिलाया कि उनका पार्टी में पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। देवी लाल वाल्मीकि का पार्टी में स्वागत करते हुए सांसद तंवर ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी ओर मजबूत होगी।
                              इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूल चंद मुलाना व कांग्रेस सांसद डा. अशोक तंवर, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल, वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, कृषि मंत्री परमवीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह, मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, विनोद भ्याना, अनिता यादव, सांसद अरविंद शर्मा, डा. रघुबीर सिंह कादियान, पूर्व मंत्री राम स्वरूप रामा, सुभाष चौधरी, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल, हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर से विधायक राजेश धर्माणी, पंजाब से विधायक इंद्रजीत सिंह मोफर, विधायक संपत सिंह, भारत भूषण बत्तरा,धर्म सिंह छौक्कर, कांग्रेस के जिला प्रधान रणधीर सिंह, डा. केवी सिंह, कृष्णा पूनिया, सुमित जैन एडवोकेट, ऊषा दहिया, होशियारी लाल शर्मापंडित राम स्वरूप जांबाज, रामफल लोट, कुलबीर मलिक, दिल्लू राम बाजीगर, मंदीप कौर गिल आदि भी मौजूद थे।                     

मुख्यमंत्री कल करेगें रतिया क्षेत्र के गांवों का दौरा
रतिया(फतेहाबाद),
27 नवंबर:  मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कल रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपूर सोत्र, चिम्मों, लाम्बा, बबनपूर ढाणी व बबनपूर, बादलगढ़, मैहम्मड़ा व बाड़ा आदि गांवों का दौरा करेगें और चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेगें। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डा कल 28 नवम्बर को पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेगें और वोटो की अपील करेगें।  इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्री फूल चंद मुलाना, सांसद डा. अशोक तंवर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके साथ रहेगें।

'इबकै तो मेरी कम्पार्टमेंट तोड़ दो,
रतिया
, (27 नवम्बर): 'इबकै तो मेरी कम्पार्टमेंट तोड़ दो, विधानसभा का दो बार तो चुनाव हरा दिया और कितनी परीक्षा लोगे। के मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मेरे पिता स्वर्गीय पीरचंद ने जी जान से इलाके की सेवा करके विकास करवाया था या  मैं ज्यादा पढा लिखा हूं। मैंने इबकै भी आशीर्वाद न देओगा तो रतिया विकास मैं ओर भी घणा पिछड़ ज्यावैगा।Ó
    उक्त भावनात्मक अपील भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद ने शनिवार रात्रि सैनी मोहल्ला, नहर कालोनी, रविदास मोहल्ला में आयोजित चुनावी सभाओं में की। रविदास मोहल्ला में पहुंचने पर संत रविदास सभा के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने महावीर प्रसाद का फूलमालाओं से स्वागत किया व उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। सभाओं को संबोधित करते हुए महावीर प्रसाद ने कहा कि मेरे पिता ही इस क्षेत्र में ऐसे राजनेता हुए हैं जिन्होंने विकास रूपी दूध की बाल्टी भरी है, बाकी तो सभी सरकार न होने का रोना रोकर या सरकार हो तो केवल अपने निजी स्वार्थ के काम करवाकर ठंडे बैठे रहे परंतु मेरा तो इरादा है कि तुम मारो या जिंदा रखो, मैं हमेशा इलाके की आवाज बनकर लड़ता रहूंगा।
    महावीर प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में हुए विकास की एक एक ईंट पर मेरे पिता स्वर्गीय पीरचंद एवं चौधरी भजनलाल का नाम लिखा है। किसी और ने एक भी प्रयास किया हो तो बता दो। आज चाहे मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अगले तीन वर्ष में विकास करवाने के सपने दिखा रहे हों पंरतु पिछले सात वर्ष तक कांग्रेस के राज में मुख्यमंत्री का हाथ किसने पकड़ा था। उन्होंने कहा कि आज तो सरकार के सारे मंत्री रतिया की गली गली में घूम रहे हैं, सात वर्ष में किसी मंत्री के दर्शन हुए हों तो बता दो। कांग्रेस का चाहे मुख्यमंत्री हो या मंत्री केवल झूठ के पुतले हैं। इसलिए इनसे सावधान रहकर सबक सिखाने की आवश्यकता है।
    सभाओं को पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया, पूर्व मंत्री राजकुमार सैनी, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मामन राम सैनी, राजेश ठुकराल, रवि सैनी, किशन सैनी, महेंद्र सैनी, रामकुमार सैनी, गुरचरण ङ्क्षसह, बलदेव ग्रोहा, रामस्वरूप, डा. गुलजार, कुंदन ङ्क्षसह, सुखचैन सिंह, दयालचंद मोंगा, लक्ष्मण फौजी, बाबा बूटा सिंह, सतपाल गोदारा, सुरेश सिंगला, विनोद जग्गा, औमप्रकाश ग्रोवर, देवेंद्र ग्रोवर पार्षद, बाबूराम ग्रोवर, बलबीर वाल्मीकि, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच जाखनदादी, स. शेर सिंह, राजू सैनी, रूपचंद गर्ग, महंत चरणदास, विक्की मोंगा, कमल गुप्ता, औमप्रकाश खाईवाला, अशोक गोदारा, भूपेंद्र गोदारा, राजीव चुघ, दयालचंद मोंगा, राजेंद्र खटीक, टेकराम मिस्त्री, सुखविंद्र कम्बोज, रामनिवास गर्ग, सतपाल जिंदल, धन्ना भगत जैन, सतपाल करंडी, नरेंद्र वधवा, शिव सोनी, शामलाल बंसल, प्रवीन खांडा, हरीश गर्ग, ज्ञानचंद गुप्ता, विशाल सिंह, वेदपाल एडवोकेट ने संबोधित किया।

भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद के पुत्र मुकुल प्रसाद भी कई दिनों से अपने पिता के चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं
रतिया
, (27 नवम्बर): भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद के पुत्र मुकुल प्रसाद भी कई दिनों से अपने पिता के चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। वह अपने साथ युवाओं की टीम लेकर गांव व शहर में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रतिया के उज्जवल भविष्य के लिए अपने पिता को कामयाब करने की अपील कर रहे हैं।
    संपर्क अभियान में मुकुल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के राज में युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है तथा इनैलो ने हमेशा युवकों को गुमराह करके शहजनी, लूटपाट के रास्ते पर धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस का राज हो या इनैलो का, दोनों राज में नौकरियों को बेचा जाता है तथा कांग्रेस ने तो पढे लिखो युवकों की डिग्रियों को नकार कर अपने चहेतों को अध्यापक लगाने के लिए पात्रता परीक्षा का ढोंग रच दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा-हजकां गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगारपरक नीतियां बनाकर काम पर लगाया जाएगा तथा नौकरियों में भाई भतीजावाद, इलाकावाद व भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा।
    दौरे में मुकुल प्रसाद के साथ सुभाष रोहिल्ला, मुकेश सरोहा, प्रवीन लठवाल, प्रवीण खांडा, सुरेश जनागल, बब्बू, वेदप्रकाश, बलवान ङ्क्षसह, दयानंद बाजवा, प्रमोद शर्मा, हरपाल मेहरा, विक्की मोंगा, रवि कुमार, शाम कंबोज, संदीप जांगड़ा, बृजेश कमल, कुलदीप सिंगला, विज्ञान सागर बाघला सहित अनेक युवा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

आदमपुर व रतिया में गठबंधन के चुनाव जीतने के बाद हरियाणा की दशा व दिशा दोनों बदल जायेगी
रतिया
, (27 नवम्बर): पंजाब इंफोटेक कार्पोरेशन के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सरदार हरजीत ग्रेवाल ने क्षेत्र के नाली पार गांवों का दौरा कर भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आदमपुर व रतिया में गठबंधन के चुनाव जीतने के बाद हरियाणा की दशा व दिशा दोनों बदल जायेगी।
    गांव भूंदड़वास, रतनगढ, पिलछियां, प्लाटा, मीरान, भोडा, महमदकी, खाई में जनसंपर्क अभियान में ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस के राज में हर वर्ग दुखी है। विशेषकर किसान फसलों के लागत से भी कम दाम मिलने से परेशान होकर आत्महत्याएं करने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि खुदरा बाजार में विदेशी निवेश का रास्ता साफ करके कांग्रेस किसानों को फायदा होने की बात कहकर बहका रही है जबकि विदेशी कंपनियां भी एक बार तो किसान की फसल, सब्जियां ऊंचे दामों पर खरीदेंगी और जब स्वदेशी खरीददार बाजार से हट जायेंगे तो किसानों को कर्जवान बनाकर गुलाम बना लेगी।
    भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और इनैलो एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं और दोनों के राज में प्रदेश की हालत बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि मैंने हरियाणा के पांच वर्षों तक पार्टी का सहप्रभारी होने के नाते सभी इलाकों में कांग्रेस सरकार की ढीली प्रशासनिक व्यवस्था, नौकरियों की बंदरबांट, विकास के मामले में इलाकावाद, सरकारी कार्यालयों में बेलगाम रिश्वत का राज देखा है। जिससे लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। उन्होंने रतिया चुनाव में इनैलो-कांग्रेस दोनों की जमानत जब्त करवाकर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने की रास्ता साफ करने की अपील की। दौरे में उनके साथ पवित्र बाजवा, सरदार बख्शीश सिंह, मनीष ग्रोवर, लीलाधर मित्तल, स. कमलदीप गंदा, जरनैल सिंह, बच्चन ङ्क्षसह, महंत चरणदास, मोहन ङ्क्षसह, स. सुरजीत सिंह व सुखविंद्र कंबोज भी थे।

मुख्यमंत्री भूपेंदर सिह हुड्डा का विकास का दावा झूठा है
रतिया
, (27 नवम्बर): हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंदर सिह हुड्डा का विकास का दावा झूठा है।  मुख्यमंत्री ने यदि विकास किया होता तो उन्हे रतिया में वोट मांगने के लिये गली गली न घूमना पड़ता। इससे पहले भी हिसार लोक सभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा नें विकास का राग अलापा था परंतु हिसार की जनता नें हिसार लोकसभा की सभी 9 विधान सभा क्षेत्रों से कांग्रेस कि जमानत ज़ब्त करवा कर सरकार को करारा जवाब दे दिया था।
    अनिल विज ने जनसंपर्क अभियान के दौरान महावीर प्रसाद के लिए वोट मांगते हुए कहा कि हकीकत यह है कांग्रेस ने हरियाणा को कंगाल कर दिया है । आज हरियाणा सरकार पर लगभग 52 हज़ार करोड रूपये का कर्ज है । आज हरियाणा के हर आदमी के ऊपर तथा हरियाणा में जो बच्चा पैदा होता है उस पर भी 26000 रूपये का कर्ज है । अनिल विज ने कहा है की कर्ज से तो बर्बादी होती है विकास कभी नहीं होता। इसलिये 15 दिनों से रतिया के गली- गली मोहल्ला-मोहल्ला में विकास का राग अलापने वाले मुख्यमंत्री को आज सुनने वाला कोई नही है ।
अनिल विज ने कहा कि जनता आज चारों तरफ फैले भ्रष्टाचार से त्रस्त है जो कि इस देश में कांग्रेस की देन है क्योंकि 64 वर्ष की आजादी में 6 वर्ष भाजपा के शासन को छोड़ दिया जाये तो बाकि समय इस देश पर कांग्रेस ने ही राज किया है। कांग्रेस ने देश में 2 जी, आदर्श सोसायटी घोटाला , कामन वैल्थ गेम घोटाला कर के भ्रष्टाचार के नये आयाम स्थापित कर दिये हैं जिस कारण आज यूपीए के अनेक मंत्री जेल में हैं और अनेक जेल जाने की तैयारी में है । देश में लगातार बढ रही महंगाई का कारण भी देश में व्याप्त भ्रष्टाचार है। इसलिये जनता 30 तारीख का बहुत बेताबी से इंतजार कर रही है ताकी कांग्रेस को हराकर जवाब दिया जा सके । अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेस को जवाब केवल भाजपा को वोट देकर दिया जा सकता हैं क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का मुकाबला केवल भाजपा ही कर सकती है।
विधायक दल के नेता ने कहा है कि खुदरा व्यापार में कांग्रेस सरकार द्वारा 51 प्रतिशत विदेशी पूँजी निवेश की इजाजत देने से देश में छोटे दुकानदारों के काम धंधे चौपट हो जायेंगे। पहले से ही बेरोजग़ारी से ग्रस्त देश में बेरोजगारी और बढ़ेगी और देश दोबारा इन विदेशी कंपनियों की गिरफ्त में चला जायेगा । देश में एक ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी उसे निकालने में ही अनेक वर्ष लग गये अब और विदेशी कंपनियों को न्यौता दिया जा रहा है कांग्रेस का विदेशी प्रेम नई मुसीबत ले कर आने वाला है।

भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला आपस में मिलीभगत की राजनीति करके एक दूसरे का बचाव करने में जुटे हुए हैं
रतिया
, (27 नवम्बर): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने रतिया के कई गांवों का तूफानी दौरा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला आपस में मिलीभगत की राजनीति करके एक दूसरे का बचाव करने में जुटे हुए हैं।
    गांव नागपुर, लाली, लालवास, सुखमनपुर, महम्मदपुर सोत्र, ब्राह्मणवाला, लठेरा, नंगल, बादलगढ सहित दर्जन भर गांवों का दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जमीन अधिग्रहण के हजारों करोड़ रूपये के घोटालो से घिरे हैं परंतु इस बारे में इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला एक शब्द नहीं बोलते और न ही कोई आंदोलन करते हैं। ठीक इसी तरह इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला एवं उनके पुत्रों के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति के केस में कांग्र्रेस के इशारे पर ही कोर्ट में लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने अपने राज में प्रदेश को जमकर लूटा है इसलिए आज प्रदेश की जनता को कांग्रेस एवं इनैलो से नफरत हो चुकी है।
    कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला प्रदेश की जनता को बताएं कि 18 एकड़ पैतृक जमीन के मालिक के पास चार्ज शीट में दर्ज 1500 करोड़ की संपति कहां से आई। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार की काफी ऐसी संपतियां हैं जो सीबीआई के रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाई हैं। यदि इस तरह की संपतियां भी चौटाला के खाते में जुड़ जाती तो सीबीआई को कम से कम 15-20 हजार करोड़ की चार्जशीट पेश करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी किसानों को जमीन अधिग्रहण का डर दिखाकर सस्ते दामों पर बिल्डरो को हजारों एकड़ जमीन दिलवाकर कई हजार करोड़ रूपये कमाये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करीब दस हजार एकड़ जमीन अधिग्रहण की धारा सैक्शन 4, 6 और 9 लगने के बाद अधिग्रहण से मुक्त करके बिल्डरों को फायदा पहुंचाया है। यदि उनकी भी संपति की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से हो तो मुख्यमंत्री को अपनी गद्दी से इस्तीफा देना पड़ेगा।
    भाजपाध्यक्ष ने प्रदेश के गृहमंत्री गोपालकांडा के अपने पद से त्यागपत्र देने की मांग करते हुए कहा कि उनके 17 सहयोगियों को आयकर अधिकारियों व मीडियाकर्मियों को पीटने के आरोप में सिरसा कोर्ट द्वारा 5-5 वर्ष की सजा दिए जाने से साफ है कि गृहमंत्री का कानून में कोई विश्वास नहीं है और उनमें इनैलो पार्टी के अंश बाकी हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आयकर अधिकारी तो कांडा द्वारा चौटाला राज में मिलीभगत करके लूटी गई संपति की जांच करने आए थे और मीडियाकर्मी फोटो खींच रहे थे। इसमें उनका क्या कसूर था?
    कृष्णपाल गुर्जर के अलावा भाजपा के दिग्गज नेताओं अनिल विज, रतनलाल कटारिया, रामविलास शर्मा, रोजी मलिक, बंतो कटारिया, सुधा यादव, किशन सिंह सांगवान, रामचंद्र जांगड़ा, कंवरपाल गुर्जर, शशिपाल मैहता, चंद्र भाटिया, रमेश कश्यप, मनीष ग्रोवर, वीरकुमार यादव, दीपक मंगला, सुभाष बराला, जगदीश चोपड़ा, जसबीर मल्लोर आदि ने विधानसभा क्षेत्र के 106 गांवों में इंडोर बैठकें कर महावीर प्रसाद को जिताने के लिए अपील की। सभी नेताओं ने दावा किया कि आज गठबंधन के पक्ष में बनी लहर इनैलो एवं कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी।

श्री गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज स्थानीय गीता भवन मंदिर में श्री युवा ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन हुआ
सिरसा
। श्री गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज स्थानीय गीता भवन मंदिर में श्री युवा ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सभा के कार्यकारी प्रधान सुरेश दड़बा ने की। गीता भवन मंदिर में आयोजित हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री गीता जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा ब्राह्मण सभा के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि 4 दिसम्बर को श्री ब्रह्मण धर्मशाला बेगू रोड में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 5 दिसम्बर शाम को श्री गीता भवन में भजन संध्या आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 दिसम्बर को दण्डी स्वामी  डॉ. केशवानंद स्वामी जी के सानिध्य में श्री गीता जयंती मनाई जाएगी। इस बैठक में युवा ब्रह्मण सभा के वरिष्ठ उपप्रधान गिरिश शर्मा, उपप्रधान विजय शर्मा, गणेश पारिक, सुनील योगी, डॉ. श्रवण शर्मा आदि उपस्थित थे।

रतिया के मतदाता कांग्रेस को भी एक मौका दें- हुड्डा
कांग्रेस की रैली में उमडा जनसैलाब, कांग्रेस नेताओं के हौंसले आसमान पर
रतिया
, 27 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रतिया की जनता को कांग्रेस को एक मौका देने की मांग की है।
     आज रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि आपने अपने पिछले तीस सालों में विपक्षी उम्मीदवारों को जिताया है और अब आप एक मौका कांग्रेस को देें। आज की रैली में विशाल भीड उमडी और रैली के लिए चुना गया विशाल मैदान छोटा पड गया जिससे कांग्रेसी नेताओं की बांछे खिली हुई थी और उनके हौंसले सातवें आसमान पर थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बचे हुए तीन सालों में विपक्ष के तीस सालों से ज्यादा काम करवाए जाएंगें। उमड़े जनसैलाब के उत्साही नारों के बीच उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में रूझानों और कांग्रेस के प्रति समर्थन से उन्हें पूरा विश्वास है कि तीन साल के बाद होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्हेांने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह पढा़ लिखा, समझदार और कर्मठ व्यक्ति है जो आपकी समस्याओं को उठाने में और दूर करवाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह की पीठ पर मेरा हाथ है और बचे हुए तीन सालों में रतिया का पूरा विकास कराया जाएगा।
     श्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में राजनीति के मायने बदले हैं पहले जब मुख्यमंत्री आता था तो उसकी रैली के लिए चंदा वसूली होती थी लेकिन आज किसी की हिम्मत नहीं हैं कि वो किसी से भी चंदा वसूली कर सकें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं हैं, न उनकी कोई नीति है और न ही कोई मंशा और सोच हैं। उन्होंने कहा कि हजकां, भाजपा और इनेलो केवल स्वार्थ के आधार पर समझौते और गठबंधन करते हैं। पहले भाजपा का गठबंधन इनेलो के साथ था और अब ये हजकां के साथ हैं। उन्होंंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला, हजकां और भाजपा कहते हैं कि विधायक जीता दो सरकार बना देंगें। आप उनसे पूछें कि सरकार कैसे बन सकती हैं। देश में प्रजातंत्र हैं और संविधान के अनुसार सरकार को चुनने की व्यवस्था है जिसमें विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं। अब भी 53 विधायक मेरे साथ हैं, वो सरकार कैसे बना सकते हैें।
     संवैधानिक व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के बाद हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण किया जिसमें विधायक को अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी दी गई। विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं। विधायक को प्रदेश की विधानसभा में इलाके की आवाज और समस्या उठानी होती है और इस प्रकार प्रदेश का विकास होता है। उन्होंने कहा कि पिछले विधायक शरीफ आदमी थे लेकिन रिकार्ड की बात है कि उन्होंने विधानसभा में रतिया के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। इसके बावजूद सरकारी आंकडें गवाह है कि वर्तमान सरकार ने इनेलो भाजपा सरकार के मुकाबले में तीन गुणा से ज्यादा विकास कराया है। उन्होंने कहा कि रतिया शहर में नगर पालिका के लिए इनेलो  सरकार ने केवल दो लाख 81 हजार रुपए खर्च किए जबकि कांग्रेस सरकार ने 9 करोड खर्च किए हैं जोकि अपने आपमें एक मिसाल हैं।
     श्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी की आर्शीवाद और प्रदेश के विधायकों द्वारा उन्हें प्रदेश की सेवा का अवसर दिया। इन साढे छ: सालों में हरियाणा सरकार ने सभी वर्गों के हित के लिए योजनाएं और फैसले लिए हैं। मैंने अपनी पहली कैबीनेट मिटिंग में ही कह दिया था कि कोई भी फैसला लेते हुए गरीब से गरीब आदमी के हितें का जरूर ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों, पिछडों, दुकानदार, कर्मचारी, किसानों, युवाओं, महिलाओं, शहरियों और ग्रामीण आदि सभी वर्गों के हित में कोई न कोई योजना जरूर बनाई है लेकिन ओम प्रकाश चौटाला को बताना चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार में किसी एक भी वर्ग के हित में कोई काम भी किया। उन्होंने क्या किसी किसान का बिजली का बिल माफ किया, क्या किसी का कर्जा या कर्जें पर ब्याज माफ किया, क्या किसी एक बच्चे को वजीफा दिया, किसी एक गरीब, पिछडे या दलित को सौ गज का एक भी प्लाट दिया। हमारी सरकार ने सभी वर्गों के हित में काम किए हैं और हम बचे हुए तीन सालों में जनता के हित में और भी कार्य करेंगें।
     श्री हुड्डा ने कहा कि जरनैल सिंह का वोटिंग मशीन में पहला ही बटन है और आप ज्यादा से ज्यादा मतदान करके जरनैल को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीताकर विधानसभा भेंजें। मैं आपसे वायदा करके जा रहा हूं कि विकास में आप किसी से कम नहीं रहेंगें। वोटों दी झडी तूसीं ला दो, विकास दी झंडी असीं ला दांगें।
     कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल, कांग्रेस सांसद डा. अशोक तंवर, वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, कृषि मंत्री परमवीर सिंह, गोपाल कांडा, कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह, मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि, मुख्,य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, विनोद भ्याना, अनिता यादव, सांसद अरविंद शर्मा, डा. रघुबीर सिंह कादियान, पूर्व मंत्री राम स्वरूप रामा, सुभाष चौधरी, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल, हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर से विधायक राजेश धर्माणी, पंजाब से विधायक इंद्रजीत सिंह मोफर, विधायक संपत सिंह, भारत भूषण बत्तरा,धर्म सिंह छौक्कर, कांग्रेस के जिला प्रधान रणधीर सिंह, डा. केवी सिंह, कृष्णा पूनिया, सुमित जैन एडवोकेट, ऊषा दहिया, होशियारी लाल शर्मापंडित राम स्वरूप जांबाज, रामफल लोट, कुलबीर मलिक, दिल्लू राम बाजीगर, मंदीप कौर गिल आदि ने भी रतिया के इतिहास में आज तक की सबसे बडी कांग्रेस रैली को संबोधित किया।

सत्ता के सपने लेना बंद करें चौटाला : हरिप्रसाद
- कहा हरियाणा में अगले तीन साल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहेंगे और अगले पांच साल भी
रतिया(फतेहाबाद)
,27 नवंबर  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस की हमेशा कोशिश रही है कि आम आदमी को उसका हक दिलाया जाए। सूचना का अधिकार तथा मनरेगा जैसी नीतियां इसी कोशिश का परिणाम है। कांग्रेस महासचिव रविवार को रतिया के मार्केट कमेटी ग्राउंड में कांग्रेस की चुनावी रैली को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
    कांग्रेस महासचिव ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चौटाला सत्ता के सपने लेना छोड़ दें, हरियाणा में अगले तीन साल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहेंगे और अगले पांच साल भी। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए लालायित चौटाला हमेशा मुंगेरी लाल के हसीन सपनों की तरह ख्याली पुलाव पकाते है। रतिया के लोगों के लिए गर्व की बात है कि यहां का सांसद अशोक तंवर यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी हैै और अब जरनैल सिंह के तौर पर कांग्रेस ने ऐसा प्रत्याशी रतिया को दिया है, जो विकास के अवसरों में रतिया की भागीदारी कर देगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ ही रतिया हलके की तस्वीर बदल जाएगी। विपक्षी दलों ने हमेशा आपके वोट लिए है लेकिन विकास के नाम पर इस इलाके को पिछड़ेपन के सिवाय कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का विधायक होने के बावजूद कांग्रेस ने इस इलाके की भलाई पर ध्यान दिया है।
    श्री हरिप्रसाद ने कहा कि देश में यूपीए की सरकार बनने के बाद हमने एक नीति बनाकर आम आदमी के विकास की नीतियों को लागू किया। आज सोनिया गांधी के नेतृत्व में पूरा देश तरक्की कर रहा है। इस तरक्की में रतिया की सांझेदारी का यह उपचुनाव बेहतरीन अवसर है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को जिताकर विकास की धारा को रतिया की ओर मोड़ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह एक समझदार और ईमानदार प्रत्याशी है। ऐसे प्रत्याशी को विधायक बनाकर आपको राज में सीधी सांझेदारी का सुअवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विकास में सीधी सांझेदारी करने और मौकापरस्त ताकतों को सबक सिखाने का यह उपचुनाव बढिय़ा मौका है।

इतिहास रच देगी रतिया की जनता : तंवर
- कांग्रेस की जीत से होगी नए युग की शुरुआत
- संपूर्ण विकास की लहर तक होगी आम आदमी की पहुंच
रतिया(फतेहाबाद)
,27 नवंबर              अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं स्थानीय सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा कि रतिया हलके की जनता एक इतिहास बनाने जा रही है। विपक्ष में 29 साल रहने के बाद इस उपचुनाव में रतिया से कांग्रेस की जीत निश्चित हो चुकी है। कांग्रेस सांसद ने यह बात रतिया हलके में रविवार को कांग्रेस की रैली के दौरान अपने संबोधन में कही।
        कांग्रेस रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि रतिया हलके का संपूर्ण विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। अगले तीन साल प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस सरकारे हैं और इन सरकारों में सांझेदारी करने का यह चुनाव सीधा मौका है। कांग्रेस ने कभी देश को जाति-मजहब के आधार पर बांटने की राजनीति नहीं की है। ईमानदारी की मिसाल सरदार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री कांग्रेस ने बनाया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की की नई सीढिय़ा चढ़ रहा है।  इस चुनाव में कांग्रेस को लोगों को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय बहुजन हिताय पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी देवी लाल का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि इस चुनाव में लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिला है। कार्यकर्ता को सम्मान केवल कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है।
        अशोक तंवर ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमेशा रतिया का वोट लेकर जनभावना से खिलवाड़ करने वाला विपक्ष आदत से मजबूर हो चुका है। ऐसे विपक्ष को मुहंतोड़ जवाब देकर रतिया की जनता इस बार सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि रतिया के भविष्य के लिए कांग्रेस की जीत बेहद जरुरी है। कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह में लोगों को भविष्य की उम्मीद दिखाई दे रही है। भविष्य की उम्मीद ऐसी, जो लोगों का विकास कर सकती है और लोगों को सुराज का भरोसा दिला सकती है। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह आपका ऐसा सच्चा नुमाइंदा होगा, जो आपके हितो की आवाज चंडीगढ़ में उठाएगा। ताकि इस इलाके में विकास की धारा बह सके और पिछड़ेपन का दाग मिट सके। उन्होंने कहा विपक्षी दलों ने पिछड़ेपन का जो दाग रतिया को दिया है। उस दाग को विपक्ष के साथ ही हमेशा के लिए इस चुनाव में रतिया की जनता दूर कर देगी।
        कांग्रेस सांसद ने रैली में उत्साहित युवाओं की भीड़ को आह्वान करते हुए कहा कि 30 नवंबर तक सब एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर सके। ताकि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ मजबूत किए जा सके। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी व सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस चुनाव में जीत के अंतर को इतना कर दें ताकि विपक्ष को दोबारा जनभावनाओं से खिलवाड़ करने  का मौका न मिले। उन्होंने  कहा कि जरनैल सिंह की जीत के साथ रतिया में सुनहरे भविष्य के एक नए युग की शुरुआत होगी। ऐसा युग जिसमें संपूर्ण विकास की लहर को आम आदमी तक पहुंचाया जा सके।

कांग्रेस रैली की झलकियां
- रैली में अभूतपूर्व जनसैलाब उमडा और रैली के लिए चुना गया मार्किट कमेटी का विशाल मैदान भी छोटा पड गया और आलम यह था कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के पहुंचने से पहले ही पूरा पंडाल खचाखच भर गया था।
- पूरे रतिया शहर में लोगों का हुजूम नजर आ रहा था, रैली के मैदान से लेकर पूरे शहर के हर कोने में लोग ही लोग थे जो अपने साधनों से नाचते गाते आए थे जिससे पूरा शहर कांग्रेसमय हो गया।
- मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उमडे जनसैलाब ने उनका करतल ध्वनि और कांगे्रस पार्टी के उदघोषों के साथ स्वागत किया।
- रैली में केशधारी पंजाबियों, किसानों और गरीब वर्ग के लोगों की भागीदारी इस रैली में उल्लेखनीय थी।
- खचाखच भरे पंडाल में लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। लोग ढोल नगाडे बजाते हुए और नारे लगाते हुए पहुंचे। रैली खत्म होने के बाद तो लोगों का जोश और भी बढ गया।
- रैली स्थल पर पंडाल में जगह न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आस-पास की इमारतों की छतों पर नजर आए। सभी सडकों और मेन बाजार में भी भारी भीड थी।
- रैली के दौरान जितने लोग पंडाल में जमा थे, उससे कहीं ज्यादा लोग शहर की सड़कों पर नजर आए।
- कांग्रेस की रैली में उमड़ी भीड़ के चलते रतिया शहर की मार्केट के दुकानदारों की जमकर चांदी हुई। हालत यह थी कि चाय की दुकानों पर दूध खत्म हो गया और खाने-पीने की चीजों का टोटा पड गया।
- राष्ट्रीय बहुजन हिताय दल के उम्मीदावर देवी लाल ने भी जरनैल सिंह का समर्थन कर दिया। कांग्रेस को समर्थन देने वाले वे पांचवें उम्मीदवार हैं।
- कांग्रेस की रैली के लिए रतिया शहर तिरंगी झंडियों से अट गया था।
- कांग्रेस समर्थकों के गगनभेदी नारों से रैली स्थल गुंजायमान रहा।
- कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद के संबोधन के दौरान लोगों ने हाथ उठाकर जीत का भरोसा दिया।
- मुख्यमंत्री के ठेठ पंजाबी लहजे ने जमकर वाहवाही बटोरी।
- कांग्रेस सांसद अशोक तंवर के भाषण के दौरान जमकर तालियां बजी।
- रैली में उमड़े जनसैलाब से कांग्रेसी नेता फूले नहीं समां रहे थे और मंच पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए साफ देखे जा सकते थे।
कांग्रेस रैली में नेताओं की  उपस्थिति
     कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूल चंद मुलाना व कांग्रेस सांसद डा. अशोक तंवर, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल, वित्त मंत्री हरमोहिंद्र सिंहख् चट्ठा, कृषि मंत्री परमवीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह, मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि, मुख्,य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, विनोद भ्याना, अनिता यादव, सांसद अरविंद शर्मा, डा. रघुबीर सिंह कादियान, पूर्व मंत्री राम स्वरूप रामा, सुभाष चौधरी, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल, हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर से विधायक राजेश धर्माणी, पंजाब से विधायक इंद्रजीत सिंह मोफर, विधायक संपत सिंह, भारत भूषण बत्तरा,धर्म सिंह छौक्कर, कांग्रेस के जिला प्रधान रणधीर सिंह, डा. केवी सिंह, कृष्णा पूनिया, सुमित जैन एडवोकेट, ऊषा दहिया, होशियारी लाल शर्मापंडित राम स्वरूप जांबाज, रामफल लोट, कुलबीर मलिक, दिल्लू राम बाजीगर, मंदीप कौर गिल आदि भी मौजूद थे।

जसमा देवी ने अपने पैतृक गांव लालवास में घर घर जाकर वोट मांगे
रतिया
, (27 नवम्बर): भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद को वोट दिलवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल की धर्मपत्नी जसमादेवी भी रविवार को मैदान में उतर आई। जसमा देवी ने अपने पैतृक गांव लालवास में घर घर जाकर वोट मांगे।
    जसमा देवी ने लालवास में घर घर जाकर कहा कि महावीर प्रसाद को कुलदीप बिश्नोई से कम मत समझना और महावीर का चुनाव हमारा अपना चुनाव है। इसलिए गांव का एक एक वोट कमल के निशान पर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के मुख्यमंत्रीत्व काल में स्वर्गीय पीरचंद के प्रयासों से रतिया का विकास हुआ था। परंतु बाद में किसी नेता ने सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि एक बार महावीर प्रसाद को मौका दो, इनके कार्यों से स्वर्गीय भजनलाल की याद आ जाएगी।
    इसके बाद जसमा देवी ने दादुपुर, जल्लोपुर, रत्ताखेड़ा, हड़ोली, नागपुर और अयालकी में नुक्कड़ सभाएं की। सभाओं में उनके साथ मंगतराम लालवास, देवेंद्र ग्रोवर, राजविंद्र चहल, संतोष, उग्रसैन, संदीप, पृथ्वी बैनीवाल, पूर्व सरपंच कृष्ण, बनवारी ढूकिया, मंगतराम बिश्नोई, राजेंद्र ढूकिया, देवेंद्र जैलदार, विष्णु, सुरजाराम, हनुमान, हंसराज, कृष्ण सैक्ट्री, सीताराम, रूलीराम, औमप्रकाश, घमंडीराम, हजूरा राम, देवीलाल आदि मौजूद थे।

पंजाब एवं राजस्थान से भीड़ लाने के बावजूद भी रैली जनता पर कोई छाप नहीं छोड़ पाई
रतिया
, (27 नवम्बर): भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता अनिल विज ने कांग्रेस की चुनावी रैली को फ्लॉप शो की संज्ञा देते हुए कहा कि पंजाब एवं राजस्थान से भीड़ लाने के बावजूद भी रैली जनता पर कोई छाप नहीं छोड़ पाई।
    भाजपा नेता ने रविवार को रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रैली स्थल के बाहर खड़ी पंजाब, राजस्थान की बसें इस बात का सबूत थी कि रैली में स्थानीय मतदाताओं की भीड़ कम थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली में न कोई जोश था और न ही भीड़ किसी वक्ता की बात पर प्रतिक्रिया दे रही थी। यहां तक कि मुख्यमंत्री का भाषण भी लोगों के गले नहीं उतर पाया।
    भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री का रैली में यह कहना कि आज से रतिया मेरा और मैं रतिया का, इसका मतलब साफ है कि पिछले सात वर्ष से मुख्यमंत्री रतिया को अपना नहीं मानते थे और इसलिए ही रतिया विकास मेंं पिछड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इसका मतलब साफ है कि मुख्यमंत्री पिछले सात वर्ष तक 90 विधानसभा क्षेत्रों में से रतिया को छोड़कर अपने आपको केवल 89 हलकों का मुख्यमंत्री मानते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहते हुए कि 30 वर्ष से रतिया में कांग्रेेस नहीं जीती, 3 वर्ष हमें भी दे दो तो विकास की झड़ी लगा दूंगा, शायद मुख्यमंत्री उस समय यह भूल गए कि इनैलो के शासन के दौरान पांच वर्ष मौजूदा कांग्रेस का प्रत्याशी जरनैल सिंह ही विधायक था और 7 वर्ष से प्रदेश में कांग्र्रेस की सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि आज से कांग्रेस प्रत्याशी की पीठ पर मेरा हाथ रहेगा, साबित करता है कि मुख्यमंत्री ने आज तक जरनैल सिंह की बात पर कभी गौर नहीं किया।
    अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस रैली हो चाहे चुनाव, सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए आंगनवाड़ी कर्मचारियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर तबादले का भय दिखा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच विकास की होती तो शायद हिसार लोकसभा चुनाव की तरह रतिया में भी मुख्यमंत्री को गली गली और गांव गांव चक्कर न काटने पड़ते।

हरियाणा राज्य गौशाला संघ का चुनाव 11 दिसंबर को
ओढ़ां
-श्रीकृष्ण गौशाला पन्नीवाला मोटा में रविवार को हरियाणा राज्य गौशाला संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हरियाणा राज्य गौशाला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मास्टर संत लाल शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष खूबराम, जिला उपप्रधान जगतपाल सहारण, हरियाणा राज्य कार्यकारिणी सदस्य धर्म सिंह चाहरवाला, स्वामी दयानंद मठ रोहतक से स्वामी सर्वमित्र और स्वामी जोगेंद्र आर्य आदि उपस्थित थे।
    इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संतलाल शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को हरियाणा राज्य गौशाला संघ का चुनाव कलायत जिला कैथल की गौशाला में होगा। जिसमें हरियाणा प्रदेश में स्थित करीब 400 गौशालाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे और यह चुनाव तीन वर्ष के लिए होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अध्यक्ष श्री आचार्य बलदेव सिंह हैं। उन्होंने प्रत्येक गौशाला से कम से कम दो प्रतिनिधियों को पहुंचने का न्यौता दिया। इस अवसर पर मास्टर संत लाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य गौशाला संघ की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है क्योंकि हरियाणा सरकार उन्हें कोई आर्थिक सहयोग नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश जारी हो चुके हैं कि प्रति गाय 15 रुपए प्रतिदिन के हिसाब चारे के लिए दिए जाएं जबकि दिल्ली, पंजाब व राजस्थान में 25 रुपए प्रति गाय के हिसाब से दिया जा रहा है।
    इस अवसर पर स्वामी सर्वमित्र ने कहा कि यदि प्रत्येक पांच घरों में एक गाय भी बंधी हो तो आवारा कही जाने वाली गाय की स्थिति में सुधार आ सकता है। हर व्यक्ति का फर्ज बनता है कि गायों को पाले और उसकी सेवा करे लेकिन आजकल गाय को दूध देने तक ही घर में रखा जाता है जबकि इसका गोबर व मूत्र भी गुणकारी होते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार यदि गायों के प्रति समाज के दृष्टिकोण में परिवतैन आ जाए तो कोई परेशानी न रहे। सभी का फर्ज बनता है अपनी नजदीकी गौशाला में जितनी हो सके गायों सेवा करें। उन्होंने कहा कि सभी बूचडखाने बंद होने चाहिए तथा जो तस्करी के लिए ट्रकों आदि में गायों को ले जाते हैं उन पर निगाह रखें और पकड़े जाने पर उन पर मुकदमा दर्ज करें।  उन्होंने बताया कि वे सिरसा जिला में स्थित 21 गौशालाओं जमाल, कागदाना, चाहरवाला, नाथूसरी कलां, रंधावा, अरनियांवाली, मोहम्मद अली, फूलकां, शेरपुरा, डिंग, अलीकां, खाजाखेड़ा, माधो सिंधाना, भुर्टवाला, नुहियांवाली, गोरीवाला, रिसालियाखेड़ा, नीमला, ढुंढियांवाली और गंगा के बाद पन्नीवाला मोटा का दौरा कर चुके हैं। दौरे के दौरान उन्होंने गौशालाओं के शैड, बाड़े आदि सभी का निरीक्षण किया और सुझाव भी दिए। पन्नीवाला मोटा में गाय, बछड़े और बैल आदि कुल मिलाकर 362 गौधन हैं।
    इस अवसर पर उपप्रधान आत्माराम कस्वां, सचिव भजन लाल नेहरा, कोषाध्यक्ष शीशपाल कस्वां, सदस्य देवीलाल, दाताराम नंबरदार, जगतपाल, वेदप्रकाश बैनिवाल, भागीरथ, दौलतराम डुडी, मास्टर अनंतराम, कृष्णलाल खीचड़, हाकमराम कस्वां सहित अनेक गौभक्त मौजूद थे।

गुरु के अभाव में मानव पतन की ओर अग्रसर हो रहा है
ओढ़ां
-गांव ख्योवाली में स्थित कबीर आश्रम में शनिवार की रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में कबीर आश्रम हनुमानगढ़ रोड ऐलनाबाद से सतगुरु जीतवानंद महाराज, गांव रसलाना तहसील भादरा राजस्थान से स्वामी रामांनंद, गांव मणक जिला पानीपत से स्वामी धुनीदास तथा स्वामी प्रकाशानंद जी सहित हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित दूर दराज से पधारे धर्मप्रेमियों और गांववासियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
    जागरण का शुभारंभ श्रीगणेश वंदना के साथ हुआ और फिर स्वामी धुनीदास ने मीरां बाई का भजन रंग दे चुनरिया और जीवन खत्म होया तो जीने का ढंग सीख लिया आदि भजनों से समां बांध दिया। जागरण में प्रवचन फरमाते हुए स्वामी प्रकाशानंद जी ने गुरुजी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि बुध विवेकानंद, कृष्ण, विनोवा भावे, तुलसी और दयानंद जैसे महापुरुषों की धरती पर वर्तमान में गुरु के अभाव में आज का मानव पतन की ओर अग्रसर हो रहा है। दहेजप्रथा एवं कन्या भ्रूणहत्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रथाओं के कारण लड़किया स्कूल नहीं जा पाती और महिलाएं आत्महत्याएं करने पर मजबूर हो रही हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण पर बल देते हुए कहा कि पौधों की देखभाल अपने बच्चों के समान करें क्योंकि पौधारोपण से प्रकृति एवं पर्यावरण को बचाया जा सकता है।
    जागरण के समापन पर उपस्थित संगत को बूंदी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। कबीर आश्रम के निर्माण हेतु उपस्थित श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया 20 लाख के लगभग रकम एकत्र की गई तथा आश्रम परिसर में श्रीहनुमान मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया जिसका जिम्मा एक श्रद्धालु ने स्वयं लिया। इस अवसर पर गांववासियों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर गांव की तरफ से संत महात्माओं को कीनू के पौधे भेंट किए गए।