Tuesday, October 18, 2011

समाचार News 18.10.2011

 किशोर अवस्था के युवक, युवतियों के लिए कैरियर गाइड्स व व्यक्तित्व विकास के  लिए तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया
सिरसा, 18 अक्तूबर।
  स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय किशोर अवस्था के युवक, युवतियों के लिए कैरियर गाइड्स व व्यक्तित्व विकास के  लिए तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें सभी जिलों से सैंकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।  इस मौके पर जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया, मुख्यालय पंचकुला से आए खेल अधिकारी श्री रामचंद्र, नारनौल से श्री संदीप संघी व श्रीमती रोबीना मेहता ने सेमिनार में उपस्थित युवक-युवतियों को शुभ संदेश दिया और रक्तदाताओं को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए युवा सांस्कृतिक संयोजक गुलाब सिंह, सुरेंद्र कुमार, ईश्वर, श्रीमती सुनीता, श्रीमती भावना, कुमारी अंजू आनंद, श्रीमती सुनीता, रेखा उबा, श्रीमती वीना अरोड़ा, विमल कुमार, मनसुख, जगजीत सिंह, रामस्वरूप, महावीर, हरिराम, सुमन शर्मा, डा. एलएन गुप्ता आदि उपस्थित थे।  इस अवसर पर रक्तवाहिनी में युवक-युवतियों ने 23 यूनिट रक्तदान किया।
    इस मौके पर इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन इम्यूनोहीमोटोलॉजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में सिरसा जिला का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। सिरसा जिला में रक्त का एकत्रितकरण जिला की कुल मांग से भी चार गुणा अधिक होता है। इस रक्त से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ के जरूरतमंद मरीजों की आवश्यकता के लिए नियमित पूर्ति की जाती है। जिला में लगभग प्रतिवर्ष 18 हजार यूनिट रक्त की मांग है जबकि औसतन प्रतिवर्ष 80 हजार यूनिट तक रक्त एकत्रित किया जाता है। रक्तदान के मामले में सिरसा का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। रक्तदान के क्षेत्र में सिरसा जिला का नाम रोशन करने में सिरसा वासियों का विशेष योगदान है और जिलावासी बधाई के पात्र है। उन्होंने बताया कि सिरसा में रक्तदान के लिए बेवसाइट भी तैयार की गई है जिसमें सवा लाख से भी अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं के पूरे पते सहित नाम शामिल किए गए हैं। यह स्वैच्छिक रक्तदाता देश में किसी भी व्यक्ति को रक्त की जरूरत पडऩे पर रक्तदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
    उन्होंने कहा कि 40 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई रक्त वाहिनी नामक मोबाइल वैन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सिरसा में शुरू होने वाली रक्तदान के लिए यह मोबाइल वैन सरकारी योजना के तहत शुरू की गई हरियाणा की पहली वैन है। यह रक्त वाहिनी नामक मोबाइल वैन जिला में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि इस वातानुकूलित मोबाइल वैन में रक्तदान के लिए चार कुर्सियां हैं जिसमें एक समय में चार व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। सभी चिकित्सीय व चिकित्सीय जांच से संबंधित सुविधाओं से सुसज्जित इस वैन में डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम की भी बैठने की व्यवस्था है जब भी रक्तदान के लिए यह मोबाइल वैन एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचेगी तो डॉक्टरों की यह टीम उसमें तैनात रहेगी। इस टीम में एक डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टैक्नीशियन शामिल होंगे।
    उन्होंने बताया कि इस वैन में रक्तदाताओं के विश्राम करने के साथ-साथ रक्तदान के बाद फलाहार व अन्य खाद्य सामग्री रखने की भी पूरी व्यवस्था बनाई गई है। रक्तदान से पूर्व रक्तदाता की जांच से संबंधित सभी प्रकार के चिकित्सीय उपकरणों की भी व्यवस्था की गई है। इन उपकरणों में स्पीग्मो-मैनोमीटर तथा रक्त जांच से संबंधित उपकरण भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस रक्त वाहिनी नामक मोबाइल वैन से किसी भी मौसम में रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त एकत्रित किया जा सकता है क्योंकि गर्मी, सर्दी, बरसात व किसी भी मौसम में इस रक्त वाहिनी में रक्तदान करने की पूरी व्यवस्था है। रक्त वाहिनी जिला के दूर-दराज व किसी भी क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोगों के बुलावे पर पहुंचेगी।
    इस मौके पर मुख्यालय पंचकुला से आए खेल अधिकारी श्री रामचंद्र ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर और कोई दान नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।  37 बार रक्तदान कर चुके श्री संदीप संघी ने कहा कि रक्तदान करना एक पुण्य का कार्य है। इस पुण्य के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त कोई फैक्टरी या कारखाने में तैयार नहीं होता बल्कि मानव कल्याण के लिए मानव द्वारा ही रक्त दिया जाता है। श्रीमती रोबीना मेहता ने खिलाडिय़ों में बौद्धिक व शारीरिक विकास की जानकारी देने के लिए यह सेमिनार आयोजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक जिले के 15 खिलाडिय़ों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेशभर से कुल 315 खिलाडिय़ों ने सेमिनार में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सेमिनार में युवक-युवतियों को खेल, रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य, लिंगानुपात, रक्तदान, कृषि, समाज व देश हित के बारे में विशेषज्ञों व अन्य अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी।

सिरसा होगा बेसहारा गऊओं से मुक्त कांडा
कल शूकैंप में होगी गौभक्तों की बैठक
सिरसा।
शीघ्र ही सिरसा बेसहारा पशुओं से मुक्त होगा। इनमें से बेसहारा गाय और बेलों को रोहतक के पास सिद्धवाली गौशाला में आश्रय दिया जाएगा। यह बात श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कुटिया परिसर में आयोजित गौभक्तों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में घूम रहे पशु लगातार दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं, जिससे अनेक कीमती जानें गंवानी पड़ी हैं। कांडा ने कहा कि सड़कों और गलियों में विचरन करने वाले इन पशुओं के कारण कई लोग जख्मी भी हुए हैं तथा ये पशु भी पोलिथीन और अन्य गंदगी खाकर असमय काल के ग्रास बन रहे हैं। इन सब समस्याओं को देखते हुए इन बेसहारा पशुओं को रोहतक के पास स्थित सिद्धवाली गौशाला में भेजने के बारे में विचार किया जा रहा है। इस विषय में सभी सामाजिक संगठनों और गौभक्तों की एक बैठक बुधवार प्रात: 11 बजे शू-कैंप कार्यालय में बुलाई गई है। इस बैठक में इन बेसहारा गऊओं को समुचित आश्रय प्रदान करने और सिद्धवाली गौशाला में भेजने के बारे में व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम रोशन लाल, सुशील कंदोई, वेद गोयल, सुरेन्द्र भाटिया, रमेश मेहता पार्षद, राजीव गुप्ता एडवोकेट, गोपाल सर्राफ, महेश बांसल, संजीव जैन एडवोकेट, भूपेश गोयल, लक्ष्मण गुर्जर, जोगेन्द्र सिंह एएसआई, महेश सुरेखा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई
सिरसा
, 18 अक्तूबर।    जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बाल भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन आज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई।
    यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3 नवंबर को जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हिसार भेजा जाएगा तथा जो बच्चे जोनल स्तर पर चुने जाएंगे उन्हें किसी अन्य जिले में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।    
    श्रीमती चाहर ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजेंद्रा पब्लिक स्कूल के अजय ने प्रथम, फै्रंडस स्कूल के हरदीप ने द्वितीय तथा संत मोहन सिंह मतवाला पब्लिक स्कूल की हर्षदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सागरमणि हाई स्कूल के अरुण ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करने के लिए चित्रकार शंकर शर्मा, जन शिक्षण संस्थान के श्री कमल गंगवानी तथा राजकीय मिडल स्कूल सहारनी की कला अध्यापिका श्रीमती बिमला देवी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

आरोही मॉडल स्कूल के नाम से विशेष मॉडल स्कूल स्थापित किये जा रहे हैं
सिरसा
, 18 अक्तूबर : केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सिरसा संसदीय क्षेत्र में शैक्षणिक रूप से पिछड़े खण्डों में गुणवतापरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आरोही मॉडल स्कूल के नाम से विशेष मॉडल स्कूल स्थापित किये जा रहे हैं।  यह जानकारी सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने आज यहां जारी एक बयान में दी।
                              उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लोगों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। शैक्षणिक रूप से पिछड़े खण्डों में गुणवतापरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए पूरे हरियाणा में 36 मॉडल स्कूल बनाए जाने है, जबकि 12 मॉडल स्कूल अकेले सिरसा संसदीय क्षेत्र में बनाए जाएगें। यह संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है। डा.अशोक तंवर ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी,प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह, महासचिव राहूल गांधी,केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार जताया है। तंवर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहितकारी नीतियों एवं जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं।    
                            तंवर ने कहा कि आरोही स्कूल की अवधारणा प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष, बाल केन्द्रित सहशिक्षा तथा गुणवतापरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्घ है। इन स्कूलों की स्थापना केन्द्र सरकार द्वारा देश के शैक्षणिक रूप से पिछड़े खण्डों में छ: हजार मॉडल स्कूल स्थापित करने के लक्ष्य के तहत की जा रही है। हरियाणा में 36 ऐसे स्कूलों की स्थापना की जा रही है इनमें फतेहाबाद जिले के भट्टïू कलां, भूना, फतेहाबाद, रतिया व टोहाना खण्डों में, सिरसा जिले के बड़ागुढ़ा, डबवाली, ऐलनाबाद, नाथुसरी चोपटा, औढ़ां व रानियां खण्ड शामिल हैं।  
                              उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं केन्द्रिय विद्यालयों की तर्ज पर हैं। इसके अलावा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा देश भर में संचालित राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तहत ग्रामीण क्षेत्र में साक्षर एवं निरक्षर व्यक्तियों के बीच के अंतर को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साक्षर भारत कार्यक्रम-2012 के अंतर्गत सिरसा संसदीय क्षेत्र के सिरसा, जींद, तथा फतेहाबाद जिलों को शामिल किया गया हैै।
                                   इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर अनुसूचित जाति तथा अल्प संख्यक महिलाओं की निरक्षरता को कम करना है। इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तर, खंड स्तर तथा गांव स्तर पर लोक शिक्षा समितियों का गठन किया जाएगा, जिनमें महिला प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। प्रथम चरण के बाद त्रिस्तरीय समितियों का गठन करने के साथ-साथ निरक्षर व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान शिक्षित युवक व युवतियों को निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने का कार्य सौंपा जाएगा।

पार्टी हाईकमान को चाहिए कि भीतरघात करने वालों के साथ सख्ती से निपटे
सिरसा।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी व संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी, भीतरघात तथा महंगाई के कारण प्रदेश के ईमानदार व लोकप्रिय मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विकासोन्मुखी छवि पर बट्टा लगाने का कार्य किया है। पार्टी हाईकमान को चाहिए कि भीतरघात करने वालों के साथ सख्ती से निपटे, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दें तथा महंगाई पर अंकुश लगाए। जिन अधिकारियों ने सरकार की नीतियों को सही ढंग से लागू नही किया है, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए तभी आने वाला समय कांग्रेस पार्टी व प्रदेश के लोगों के लिए सुखमय हो सकता है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव 36 बिरादरियों के लोगों को समान सम्मान दिया है व प्रदेश में समान रूप से विकास करवाना ही कांग्रेस की सोच है। उक्त उदगार खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता विनोद उपाध्याय ने पै्रस विज्ञप्ति जारी करके कहें। श्री उपाध्याय ने कहा कि देश के लोकप्रिय एवं ईमानदार प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने वाले कांग्रेस के निष्टावान कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान मान सम्मान दें व चुनाव के समय भीतरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की कि अन्य पार्टियों से जो नेता आ रहें है उन्हें शामिल करने की बजाय पार्टी गली कूचे में फैले कार्यकर्ताओं को एकजूट कर पार्टी को मजूबती प्रदान करें। श्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के शासनकाल में जितने भी उपचुनाव हुए है वो शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए है तथा मतदाताओं ने भयमुक्त होकर मतदान किया है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है। 

प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने की ललक लिए रथ यात्रा लेकर भारत भ्रमण पर निकले हैं लाल कृष्ण आडवानी
सिरसा।
भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवानी की रथ यात्रा कुर्सी यात्रा है। जब से उनकी रथ यात्रा शुरू हुई है भाजपा नेताओं की अंर्तकलह की कलई खुल गई। जिससे साफ जाहिर होता है कि वे प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने की ललक लिए रथ यात्रा लेकर भारत भ्रमण पर निकले हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गत दिवस गांव सलारपुर में लोगों से कही। वे यहां पर बाजीगर बस्ती में एक विवाह समारोह में शिरकत करने भी आए हुए थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया सैल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, ब्लाक सदस्य हंसराज, भूरा राम प्रधान, लडडू राम, प्रदीप बाजीगर, करतार राम, जीतराम, फौजीराम, हंसराज, सुरजीत सिंह, राजकुमार, देशराज, पुन्नू राम, कश्मीर, राजकुमार, गुरूदेव, मंजीत, बूटाराम, मि_ू, रवि, मुसंद, कृष्ण सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे। लोगों की समस्याएं सुनते हुए श्री शर्मा ने कहा  कि नवंबर माह के दौरान पीले कार्ड बनवाने का कार्य शुरू हो जाएगा इसके अलावा नए वोट बनवाने का काम भी प्रारंभ होने वाला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस कार्य में प्रशासन को अपना सहयोग दें व अपने बच्चों को वोट बनवाएं। आडवानी की रथ यात्रा पर बोलते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आडवानी रथ यात्रा निकालकर देश मे सौहाद्र फैलाने की बात करते हंै लेकिन रथ यात्रा निकालकर वह देश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। अयोध्या का विवादास्पद ढांचा गिराये जाने में उन्ही की राजनीति थी। कई राज्यों में बीजेपी की सरकारें भ्रष्टाचार का दंश झेल रही हैं ऐसे में वहां की जनता उनकी भ्रष्टाचार विरोधी यात्रा का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा की विकासकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वन किया जा रहा है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए भी राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं। जिससे आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं को जीवन स्तर ऊंचा हुआ है व उन्हें उनका अधिकार मिल रहा है।

दहेज प्रताडऩा के मामले में आरोपी सास गिरफ्तार
सिरसा
, 18 अक्तूबर। शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 18 अगस्त को दर्ज हुए दहेज प्रताडऩा के एक मामले में आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उर्मिला पत्नी महेन्द्रपाल निवासी गली नंबर 6 अबोहर पंजाब को डबवाली अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बोस्टल जेल हिसार भेजा गया है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक गोपाल राम ने बताया कि इस संबंध में रजनी पुत्री कृष्ण लाल निवासी मंडी डबवाली की शिकायत पर बीती 18 अगस्त को भादसं की धारा 498ए, 323, 406, 504, 506 के तहत पति दीपक, ससुर महेन्द्रपाल व सास उर्मिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पति दीपक व ससुर महेन्द्रपाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
    एक अन्य घटना में सदर डबवाली पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के मामले में सास व ससुर को गिरफ्तार किया है। सास ऊषा रानी व ससुर लखविन्द्र सिंह निवासी ललोदा जिला फतेहाबाद को डबवाली अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा गया है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक भूप सिंह ने बताया कि इस संबंध में बीती 19 जुलाई को कुलविन्द्र कौर पुत्री मक्खन सिंह निवासी आनंदपुर दारेवाला की शिकायत पर भादसं की धारा 498ए, 323, 406, 506, 504 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में आरोपी पति जगजीत पुत्र लखविन्द्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
    सदर सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को दस बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कृष्ण लाल पुत्र सहजा राम निवासी रामनगरिया के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध सदर सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    एक अन्य घटना में सदर सिरसा पुलिस ने एक व्यक्ति को दस बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रणजीत सिंह पुत्र सुहावा सिंह निवासी साहुवाला प्रथम के रूप में हुई है। आरोपी को गश्त व चैकिंग के दौरान मीरपुर कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

23 अक्तुबर को जाट धर्मशाला, अर्बन स्टेट जीन्द में केन्द्रीय कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई है
सिरसा
18 अक्तुबर हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सम्बधित एच० एस० ई० बी० वर्करज युनियन मुख्यालय भिवानी ने सरकार की गल्त नीतियो का विरोध स्वरूप कर्मचारियो के रोष को देखते हुए आगामी कार्यकर्मो की रूप रेखा तैयार करने के लिए आगामी 23 अक्तुबर को जाट धर्मशाला, अर्बन स्टेट जीन्द में केन्द्रीय कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई है । जिसमे हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सम्बधित सभी युनिनो के वरिष्ठ पदाधिकारी व सभी सदस्य एवम महासंघ महासंघ के जिला प्रधान व सचिव भी शामिल होंगे । उपरोक्त जानकारी जारी प्रैस विज्ञप्ति ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा, महा सचिव बीर सिंह व प्रदेश प्रैस सचिव विजय पाल जाखड़ ने दी । 
जारीकर्ता:-  प्रदेश प्रैस सचिव, विजय पाल जाखड़ 94163 55570

कांग्रेस का असली चेहरा हिसार की जनता ने हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्रोई को विजयी बनाकर दिखा दिया
सिरसा
: 18 अक्तूबर:जात-पात का जहर घोलकर जीत की आस संजोने वाली कांग्रेस को उसका असली चेहरा हिसार की जनता ने हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्रोई को विजयी बनाकर दिखा दिया है। यह बात हजकां के वरिष्ठ नेता वीरभान मेहता ने कुलदीप बिश्रोई की जीत के बाद प्रदेश वासियों को बधाई पे्रषित करते हुए कहे। श्री मेहता ने कहा कि कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है केवल हरियाणा के ही नहीं बल्कि पूरे देश के  लोग कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और उपचुनाव के नतीजों यह साबित कर दिया है कि देश व प्रदेश में कांग्रेस अपना पूरा जनसमर्थन खो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जनता से झूठे वायदे और आश्वसन देकर लगातार छल कर रहे हैं। श्री मेहता ने कहा कि अपनी नाकामियों का सामना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हु्रड्डा को नैतकिता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री मेहता ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों पर लगतार वज्रपात कर रही है। किसानों को जहां सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही वहीं खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार डीएपी खाद की कीमतों में बढौतरी कर सरकार ने किसान विरोधी होने का परिचय दिया है वहीं आम आदमी महंगाई और भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त आ चुका है। श्री मेहता भाजपा-हजकां के गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन अटूृट है और आने वाले समय में हजकां-भाजपा की संयुक्त रूप से सरकार का गठन करेगी और प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार मिटाने के साथ-साथ विकास के नये रास्ते खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजकां व भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।

सोसायटी ने दिया गऊशाला व गोगामेड़ी को सहयोग
बिज्जूवाली,
18 अक्तूबर ( हेमराज बिरट )। गांव बिज्जूवाली की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री रामलीला सोसायटी की ओर से गांव की श्री कृष्ण गोपाल गऊशाला को 21 हजार रूपए की राशि व श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की मेड़ी को 11 हजार रूपए की सहायतार्थ राशि भेंट की गई। रामलीला सोसायटी के प्रधान अनिल कुमार नंदन ने बताया कि सोसायटी द्वारा भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला सोसायटी द्वारा गांव के हर संभव सांझे कायों के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। प्रधान ने कहा कि गऊ को भारत देश में माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए हमारा यह फर्ज बनता है कि हम गऊओं की सेवा में जितना हो सके उतना सहयोग दें तथा इंसान द्वारा परोपकार करना सबसे बड़ी व सच्ची सेवा है, हमें जरूरतमंदों के लिए संभव मदद व पुण्य के कार्यों में बढ-चढ़ कर योगदान देना चाहिए। इस मौके पर सोसायटी उपप्रधान महेन्द्र कुमार, विनोद जांगड़ा, शहीद भगत सिंह युवा कल्ब के प्रधान हेमराज बिरट, जगदीश कैथ, राजेन्द्र जोगपाल, रामकिशन सुथार, राजेन्द्र आर्य, रामप्रताप, राजाराम, बंसी बिरट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

समाचार News 17.10.2011

24 घंटे बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए कॉल सैंटर की स्थापना
सिरसा,
17 अक्तूबर। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सभी ग्रामीण व शहरी बिजली उपभोक्ताओं को प्रत्येक दिन 24 घंटे बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए कॉल सैंटर की स्थापना की है जिससे उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिली है। अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी ग्रामीण व घरेलू उपभोक्ता एकल बिन्दु के माध्यम से टोल फ्री टेलीफोन नं. 18001801615 पर बिजली नहीं होने की शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।
    यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि उक्त नम्बर डायल करने पर शिष्ट व सौम्य आवाज में बिजली कटौती के कारण के बारे में बताया जाएगा कि यह लोड शैडिग या ब्रेक डाऊन के कारण बंद है तथा बिजली चालू होने के समय के बारे में बताया जाएगा। स्थानीय फाल्ट के कारण शिकायत कंप्यूटर में दर्ज की जाएगी। संबंधित शिकायत केंद्र्र या फीडर से शिकायत ठीक करने के बारे में कहा जाएगा। बिजली चालू होने केउपरांत ऑपे्रटर द्वारा टेलीफोन कर शिकायतकत्र्ता की संतुष्टि के बारे में पूछा जाएगा।
    डा. ख्यालिया नेे बताया कि काल सैंटर पर विभिन्न चैनल के माध्यम से शिकायतें सुनी जाएगी। तत्पश्चात शिकायत को समय पर समाधान के लिए संबंधित अधिकारी व टीम को भेजा जाएगा तथा शिकायत दूर होने तक उस पर निगरानी रखी जाएगी। कॉल सैंटर तथा उपभोक्ता के बीच परस्पर वॉयस, ई-मेल, वैबचैट, फैक्स तथा एस.एम.एस. के माध्यम से पारस्परिक क्रिया होगी। कॉल सैंटर में इंटलीजैंट जवाब कॉल पंक्ति इंटलिजैंट कॉल चर्चा, प्रभावित वॉयस क्रिया तथा सैल्फ सर्विस विश्वसनीयता होगी। दिए गए समय पर उपभोक्ता की शिकायत के समाधान के लिए कॉल सैंटर क्षेत्र में तैनात फाल्ट संशोधन टीम से जुड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कॉल सैंटर के शुरू होने से उपभोक्ताओं की ''नो पावर'Ó शिकायत संबंधी सेवाओं में अपेक्षाकृत और सुधार होगा। आगे और दक्षता के लिए कॉल सैंटर पर दूसरी सेवाएं भी शुरू करने की योजनाएं बनाई जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर बिजली सुविधा केंद्रों केमाध्यम से भी बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों की सुनवाई यथावत जारी रहेगी।
     उपायुक्त ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शुरू की गई कंप्यूटर आधारित उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली उपभोक्ताओं में काफी लोकप्रिय हो रही है। गत चार मास के दौरान निगम ने इस माध्यम से बिजली आपूर्ति, मीटर रीडिंग, मीटर में खराबी आदि से संबंधित उपभोक्ताओं की प्रतिदिन सैंकड़ों शिकायतें आती है। इन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस माध्यम से प्राप्त 75 प्रतिशत शिकायतें संबंधित कर्मचारियों द्वारा तय समय सीमा में ठीक की जा रही हैं तथा केवल 25 प्रतिशत शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचती हैं जिनका समाधान किया जाता है।

अन्य जिलों के किसानों की तुलना में सिरसा जिला के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर
सिरसा,
17 अक्तूबर। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के भूगोल विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर अन्य जिलों के किसानों की तुलना में सिरसा जिला के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर पाई गई है। गत एक सप्ताह से भी अधिक समय तक सिरसा जिला में सर्वेक्षण के लिए आए लगभग पांच दर्जन छात्रों की टीम द्वारा जिला में किसानों की स्थिति पर सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण किया गया। भूगोल विभाग के विद्यार्थियों की इस टीम में तीन दर्जन से अधिक छात्र और 16 छात्राएं थीं। विद्यार्थियों की इस टीम के साथ विभाग की तरफ से डा. राजेश्वरी और डा. ओमवीर सिंह थे।
    डा. राजेश्वरी के अनुसार टीम ने जिला के विभिन्न गांवों में दौरा किया और उमेदपुरा गांव में किसानों से बातचीत करके तथा फसल की स्थिति व उत्पादन के आंकड़ों के डाटा के आधार पर सर्वे का कार्य किया। इस सर्वेक्षण में उन्होंने चार सौ परिवारों में जाकर लोगों से बातचीत की और फसल उत्पादन की स्थिति के साथ-साथ भूमि वितरण, ग्रामीणों की शिक्षा व स्वास्थ्य, बच्चों व माताओं की खान-पान की स्थिति, टीकाकरण व ग्रामीणों के रहन-सहन की स्थिति का भी सर्वे किया। डा. राजेश्वरी के अनुसार सिरसा के गांव उमेदपुरा सहित अन्य गांव में भी स्वच्छता और स्ट्रीट लाइटों की स्थिति बेहतर मिली। स्ट्रीट लाइटों में सोलर लाइटें शामिल थीं। सोलर लाइट के मामले में वैसे भी सिरसा देश का पहला जिला है जहां सभी गांवों में सोलर लाइट स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छात्रों की इस टीम ने विभाग द्वारा दिए गए एक दर्जन से भी अधिक विषयों पर सर्वे किया है। टीम द्वारा पहले भी अन्य जिलोंं का दौरा किया गया। सिरसा में किए सर्वे के आधार पर लगभग सभी विषयों में जिला को बेहतर पाया गया। जिला में लैंड हॉल्डिंग की स्थिति को देखते हुए जिला के किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत पाई। आर्थिक स्थिति के मामले में लिए गए आंकड़ों से पता चलता है कि गेहूं व कपास उत्पादन के मामले मेें सिरसा जिला न केवल हरियाणा में बल्कि देश के अव्वल जिलों में शुमार है।
        सिरसा जिला गत सीजन में प्रति हैक्टेयर गेहूं उत्पादकता के मामले में न केवल प्रदेश में बल्कि देश में प्रथम स्थान पर रहा है जिसकी बदौलत पूरे प्रदेश में गेहूं उत्पादकता की दर में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। इसी आधार पर इस बार राष्ट्रीय स्तर पर गेहूं फसल के रिकॉर्ड उत्पादन में राष्ट्रीय कृषि अवार्ड के लिए हरियाणा राज्य को चुना गया है।   सिरसा जिला में गेहूं का उत्पादन 14 लाख मीट्रिक टन से भी पार कर गया है। कृषि विभाग के अनुसार प्रति हैक्टेयर गेहूं उत्पादकता की दर 50.50 क्विंटल रही है जबकि प्रदेश में गेहूं उत्पादकता प्रति हैक्टेयर की दर 46.24 क्विंटल रही है।  उन्होंने बताया कि गत रबी सीजन में हरियाणा में 116.30 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई जबकि पैदावार इससे कहीं अधिक हुई है। प्रदेश में 25 लाख 12 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल की बिजाई की गई। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति के चलते तथा कृषि विभाग के बेहतर कार्यक्रमों के कारण गेहूं उत्पादकता में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है जिससे गेहूं उत्पादन में राज्य का नाम प्रथम स्थान पर आया है। इसी के परिणामस्वरूप हरियाणा को गेहूं उत्पादन के मामले में गत 16 जुलाई को राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
    उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों में गत वर्ष 800 करोड़ से भी अधिक की कपास फसल की बिक्री हुई जिससे किसानों के चेहरों पर और रौनक तो आई ही है प्रदेश के राजस्व में बढ़ौतरी होने से राज्य के विकास को भी गति मिली है। कपास फसल के उत्पादन से जहां राज्य के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि हुई वहीं जिला में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार की संभावनाएं भी बढ़ी है। इसके साथ-साथ सिरसा प्रदेश का पहला ऐसा जिला हैै जिसमें प्रगतिशील किसानों की संख्या 4 दर्जन से भी अधिक हो गई है। इससे पूर्व दो दर्जन से भी अधिक थी। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न किसान हितैषी नीतियों का किसानों ने भरपूर फायदा उठाया है। सरकार की इन नीतियों की बदौलत किसानों की संख्या 50 तक पहुंच गई है जो प्रदेशभर में सर्वाधिक है। इससे पहले भी प्रगतिशील किसानों की संख्या 32 थी उस समय भी सिरसा जिला हरियाणा राज्य में प्रथम स्थान पर था। प्रगतिशील किसान नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करके स्वयं की आय में इजाफा कर रहे हैं। साथ ही जिला व प्रदेश की राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सिरसा जिला के बाद प्रगतिशील किसानों की संख्या में रोहतक जिले का नंबर आता है जबकि सोनीपत जिला तीसरे स्थान पर है।

पुरूषों और महिलाओं दोनों के लिए विशेष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया
सिरसा
, 17 अक्तूबर। जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामान्य अस्पताल में आज से 21 अक्तूबर तक पांच दिनों के लिए पुरूषों और महिलाओं दोनों के लिए विशेष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया है। नसबंदी करवाने वाले पुरूष को 1100 रुपए प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
    यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि नसबंदी के दौरान न तो कोई सर्जरी होगी, न टांके लगाए जाएंगे। इस प्रक्रिया में लगभग 10 मिनट लगेंगे। उन्होंने बताया कि नसबंदी के दौरान दर्द नहीं होगा। मरीज ऑप्रेशन के बाद घर जा सकता है। इससे कोई शारीरिक कमजोरी भी नहीं होगी। वे पहले की तरह ही अपना कार्य कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की नसबंदी दूरबीन से या सूक्ष्म ऑप्रेशन के जरिए की जाएगी।
    उपायुक्त ने बताया कि छोटा परिवार-संपूर्ण परिवार तथा सुखी परिवार होता है। इसलिए इस पांच दिवसीय आयोजित विशेष नसबंदी शिविर में जिलावासी ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा परिवार कल्याण के बेहतरीन तरीकों के बारे तथा परिवारों को सीमित करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे तथा नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित करेंगे। डा. ख्यालिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा 17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर 2011 तक प्रदेश में छोटा परिवार-संपन्न परिवार के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं और विशेष नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नसबंदी (एनएसवी) शिविर में बिना चीराफाड़ी व टांके के नसबंदी के ऑप्रेशन किए जा रहे हैं और प्रत्येक लाभार्थी को 1100 रुपए की नकद राशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष नसबंदी शिविर के बारे में अधिक जानकारी सिविल सर्जन व डा. जीएस सोमानी जिसके मोबाइल नं. 94164-33900 तथा डा. रचना जिनका मोबाइल नं. 99964-30093 पर प्राप्त कर सकते हैं।
    डा. ख्यालिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में 17 से 21 अक्तूबर तक विशेष पुरूष नसबंदी का आयोजन किया जा रहा है।  जिला अम्बाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलाना, भिवानी के सामान्य अस्पताल, फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतिया में, जिला के हिसार के पीपीसी हिसार में, झज्जर जिले के बहादुरगढ़,रोहतक जिले के महम, यमुननानगर के जगाधरी में,  जींद, गुडगांव, कैथल, नारनौल, पलवल, पानीपत, रिवाड़ी, रोहतक, सिरसा आदि जिलों के सामान्य अस्पताल में विशेष नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करनाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसिंग, कुरूक्षेत्र जिला के लोकनायक अस्पताल, मेवात के अल्आफिया सामान्य अस्पताल में, पंचकुला जिला के सामुदायिक केंद्र कालका में, सोनीपत जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य गन्नौर में नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
    डा. रचना ने बताया कि महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाइयां भी बांटी जाएंगी। इन शिविरों में गर्भाधारण व टीकाकरण संबंधी टेस्ट भी होंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए नसबंदी, गर्भ-समापन एवं यूआईडी (कॉपर टी)की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध करवाई जाएगी। डा. रचना ने सभी पात्र दंपतियों से अनुरोध किया है कि वे इस शिविर में अवश्य आए और विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श से परिवार कल्याण के उचित तरीकों का चयन करके परिवार को सीमित करने की सेवा का लाभ उठाएं।

बाल दिवस के अवसर पर बाल भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है
सिरसा
, 17 अक्तूबर।    जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक बाल दिवस के अवसर पर बाल भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
    यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के पहले दिन आज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व स्कैचिंग ऑन दा स्पाट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सागरमणि स्कूल के अनुज तथा हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतलुज पब्लिक स्कूल के साहिल व कुनाल ने द्वितीय तथा फै्रंडस स्कूल बाजेकां के वैभव तथा विशेष ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कैचिंग ऑन दा स्पाट में राजेंद्र पब्लिक स्कूल के रूपल ने प्रथम स्थान, शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की पूजा ने द्वितीय तथा राजेंद्रा पब्लिक स्कूल के कर्मवीर ने तृतीय तथा ज्योत्सना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
    उन्होंने बताया कि जिन बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्हें 3 नवंबर 2011 को तथा जिन बच्चे ने स्कैचिंग ऑन दा स्पाट में प्रथम स्थान हासिल किया है उसे 4 नवंबर 2011 को हिसार मेें होने वाली जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जो बच्चे जोनल स्तर पर चुने जाएंगे उन्हें किसी अन्य जिले में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर चित्रकार शंकर शर्मा तथा कमल गंगवानी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

प्रदेशभर के खिलाडिय़ों का यूथ पर्सनेलिटी डिवेलपमेंट का तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया
सिरसा
, 17 अक्तूबर।   शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में आज प्रदेशभर के खिलाडिय़ों का यूथ पर्सनेलिटी डिवेलपमेंट का तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने किया। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों में बौद्धिक व शारीरिक विकास की जानकारी देने के लिए यह सेमिनार आयोजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक जिले के 15 खिलाडिय़ों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से 10 लड़के व 5 लड़कियां होंगी तथा प्रदेशभर से कुल 315 खिलाड़ी सेमिनार में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेमिनार में खिलाडिय़ों को खेल, रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा वक्तव्य दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को पत्र लिख दिए गए हैं जिनमें से प्रतिदिन विशेषज्ञ आएंगे और अपने विषय की संपूर्ण जानकारी खिलाडिय़ों को देंगे। उद्घाटन के बाद सर्व शिक्षा अभियान के विशेषज्ञ ने खिलाडिय़ों को शिक्षा के संबंध में विभिन्न जानकारियां प्रदान की।

विभिन्न मामलों में आठ गिरफ्तार
सिरसा
, 17 अक्तूबर। शहर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिलने पर सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जे से 570 रुपये की जुआ राशि भी बरामद की है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान तीर्थ लाल पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांधी कॉलोनी व हरजिन्द्र पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सतनाम सिंह चौक, कंगनपुर रोड सिरसा के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज किया गया है।
    वहीं एक अन्य घटना में डिंग थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गांव पतली डाबर से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 14650 रुपये की जुआ राशि भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोहर लाल पुत्र सौदागर राम निवासी प्रीतनगर, मुंशी राम पुत्र चढ़ता राम, छिन्द्रकुमार पुत्र बलराज व गोबिंद पुत्र रामपाल निवासी डिंग मोड पतली डाबर के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना डिंग में मामला दर्ज किया गया है।
    सार्वजनिक स्थल पर सट्टा खाईवाली करने के आरोप में शहर सिरसा थाना पुलिस ने सुरेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी इन्द्रपुरी मोहल्ला सिरसा को 540 रुपये की सट्टा राशि के साथ अनाज मंडी सिरसा से काबू किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज किया गया है।
    जिला की कालांवाली थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 36 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जसबीर पुत्र संपूर्ण सिंह निवासी गांव जगमालवाली के रूप में हुई है। आरोपी को शराब समेत उसी के गांव जगमालवाली से काबू किया।

हुड्डा सरकार में किसानों के हित सुरक्षित: भूपेश मेहता
सिरसा
। हरियाणा किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव भूपेश मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा वास्तविक अर्थों में किसानों के सच्चे हितैषी है। किसान परिवार से जुडे होने के कारण वे किसानों की समस्याओं को जानते है तथा उनका समाधान करने के लिए कृत संकल्प है। श्री मेहता बीती सायं निकटवर्ती गांव सलारपुर में ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्री मेहता का फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मेहता ने कहा कि डीएपी खाद उचित मूल्यों पर किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही है तथा मुख्यमंत्री ने फसलों का समर्थन मूल्य बढाने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हुड ने केंद्र सरकार से मांग कि है कि किसानों को उनकी फसल की लागत से पचास प्रतिशत हिस्सा ज्यादा दिए जाने की मांग की है।  श्री मेहता ने कहा कि किसानों को समुचित बिजली मिल रही है तथा सिंचाई पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की फसलों के मंडियों में बिकने के समुचित प्रबंध किए गए है तथा 72 घंटों की समयावधि के भीतर फसलों का भुगतान दिया जा रहा है। इससे पूर्व श्री मेहता ने लड्डू राम बाजीगर के घर विवाह समारोह में शिरकत की तथा नवदंपत्ति को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ब्लाक समिति मैंबर हंसराज सलारपुर, करतार सिंह, धर्मपाल, बुटा ङ्क्षसह, कुलवंत मैंबर, भूपेंद्र सिंह बराड, डा. बंसी लाल , रवि मसंद, औमचंद पंचायत मैंबर सहित अनेक गणमान्य लोगों सहित मा. कंवर सैन आर्य, निजी सचिव प्रेम सैनी, रवि मेहता, पवन सिंगला,मा. किशोर कुमार,  गुरमेल ङ्क्षसह, संदीप इंदौरा सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन डिंगवाला के पिता फूलचंद डिंगवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया
सिरसा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गत दिवस नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन डिंगवाला के पिता फूलचंद डिंगवाला (95) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री शर्मा के कार्यालय पर इस दौरान एक शोक सभा आयोजित कि गई। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्तओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंग्त आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. फूलचंद डिंगवाला एक दानी, गरीबों के लिए काम करने वाले समाजसेवी थे। उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि उनके दिखाए हुए नेकी के रास्ते पर चलने के प्रेरणा का अनुसरण उनके परिवार को करना चाहिए। इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, संजय शर्मा, चंद्र भान गोयल, पूर्ण चंद गिरधर, संत लाल गुंबर, रविंद्र मलिक, सुखेदव बाजीगर, युसूफ खान, जाफर शरीफ, राजरानी जिंदल, मदन चौबुर्जा, बृजदान चारन, आजाद केलनिया, अजय, सुशील, तरूण सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

हरियाणा पे्रस क्लब की एक बैठक बेगू रोड पर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई
सिरसा :
17 अक्तूबर। हरियाणा पे्रस क्लब (रजि.) की एक बैठक बेगू रोड पर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रदेशाध्यक्ष रमेश खट्टर व जिला प्रधान नरेश अरोड़ा ने की। इस बैठक में सभी सदस्यों के सदस्यता फार्म और बीमा पॉलीसी के फार्म भरे गए। क्लब के सभी सदस्यों का पांच-पांच लाख रूपए का संयुक्त बीमा करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला महासचिव सतीश बांसल ने बताया कि बीमा पॉलीसी के साथ-साथ सभी सदस्यों के पहचान पत्र बनवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा दीपावली के अवसर पर संयुक्त रूप से धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम करवाने के लिए विचार विमर्श किया गया। डा. रमेश खट्टर ने कहा कि क्लब को पूरी तरह संगठित और मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों को बराबर का सम्मान देने के लिए क्लब पूरी तरह संकल्पबद्ध है। डा. खट्टर ने कहा कि सभी सदस्य एकजुट होकर क्लब की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस बैठक में रवि बांसल, प्रवीण दुआ, पूर्ण चंद अरोड़ा, योगेश मुदग््ल, ललित वर्मा, सोम खुराना, विरेन्द्र कुमार, सुखदेव सिंह, बलबीर रत्नाकर, निरंजन गोयल, अमित चुघ, सुखविन्द्र तगड़, कमल मरोदिया, भारतेन्द्र गगनेजा, रमेश गंभीर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
जारीकर्ता: सतीश बांसल, महासचिव, हरियाणा पे्रस क्लब, 9466208715

सुनीता ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग
ओढ़ां-
स्वच्छता अभियान के तहत रावमा विद्यालय ओढ़ां में प्राचार्य सुभाष फुटेला की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में निबंध लेखन एवं पेंटिंग व स्लोगन मेकिंग स्पर्धा में अनेक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सुभाष फुटेला ने कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है अत: हमें अपने तन व मन के साथ साथ अपने आसपास के वातावरण को भी साफ स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि स्वच्छ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है तथा स्वच्छ मन से ही स्वस्थ सोच एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं अत: उन्हें स्वच्छता के बारे में पूर्णतया जागरूक करके ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
    प्रतियोगिता परिणाम के अनुसार पेंटिंग प्रतियोगिता में दस जमा दो की सुनीता ने प्रथम, रिंकी ने द्वितीय और कक्षा छठी के लखबीर ने तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में दस जमा दो की सुमन ने प्रथम, नीलम ने द्वितीय और बिरमा ने तृतीय तथा स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के पंकज ने प्रथम और दस जमा दो की शालू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

श्रीअखंडपाठ का भोग डाला
ओढ़ां
-माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ां के ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रीअखंडपाठ के भोग के अवसर पर सोमवार को गुरुजी के अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रागी जत्थे द्वारा शब्द कीर्तन के दौरान भाई मान सिंह ने बताया कि शिक्षा के लिए शिक्षा प्रदान उत्तम धर्म है, शिक्षा परोपकार के लिए होनी चाहिए, परोपकार का अर्थ है दूसरों के लिए जीते हुए अपनी खुशियां दूसरों की खुशियों में देखना तथा सही अर्थों में सच्ची शिक्षा ही जीवन है। एक संस्मरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक विद्यालय के बाहर जोड,़ घटा, गुणा व भाग के चिन्ह बने हुए थे जिनके नीचे प्रेम, नफरत, खुशियां व दुख लिखा था। अर्थ पूछे जाने पर अध्यापक ने बताया कि प्रेम को जोडऩा चाहिए, नफरत को घटाना चाहिए, खुशियां कई गुणा अर्थात ज्यादा से ज्यादा बांटनी चाहिए तथा दुखों को आपस में बांटकर कम करना चाहिए। हमें श्रीगुरुनानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए सच्ची व अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए तथा उनके पवित्र चरित्र को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने अध्यापक को उस मोमबती के समान बताया जिसका स्वयं का जीवन तो प्रकाशित होता ही है इसके साथ साथ विद्यार्थियों का जीवन भी प्रकाश से भर जाता है। इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका मनीषा गोदारा, प्रधान हरदयाल सिंह गदराना, चौ. देवीलाल विद्यापीठ से मनिंदर सिंह बराड़, थाना प्रभारी रवि खुंडिया, कोषाध्यक्ष मंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश पोटलिया, बलविंद्र सिंह सालमखेड़ा और सुखदेव सिंह सहित संस्थान के शैक्षिक कर्मचारी, अशिक्षक स्टाफ तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Saturday, October 15, 2011

समाचार News 16.10.2011

सांसद अशोक तंवर ने किया ग्रामीण क्रय-विक्रय केन्द्र का शिलान्यास
ओढ़ां-
सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने ओढां में रविवार को स्र्वण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत बनने वाले ग्रामीण क्रय-विक्रय केन्द्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण क्रय विक्रय केंद्र के निर्माण पर 15 लाख रुपए की लागत आएगी और ओढां में शीघ्र ही 4 करोड़ रूपए की लागत से आई टी आई की स्थापना की जाएगी, जिसका नींव पत्थर रखने केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ओढां आएंगे।
    डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर हरियाणा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को सही मायनों में श्रद्धाजंलि दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री  भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण में सराहनीय प्रयास किया है। पंचायती राज संस्थाओं को स्थानीय विकास कार्यों में भागीदारी प्रदान करने हेतु सरकार ने पहले ही वित्तीय शक्तियां प्रदान की है और अब मानदेय में बढ़ोतरी कर जनप्रतिनिधियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है, प्रदेश सरकार ने इस भूमिका के महत्व को समझते हुए जनकल्याणकारी फैसला किया है।               
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आज गांव विकास की ओर अग्रसर है और यह सब मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस हॉट के बनने से आसपास के गांवो के हजारों लोगों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश अन्य राज्य को विकास के मामले में पीछे छोड़ रहा है।  प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार ग्रामीण विकास की जरूरत को समझा है, उसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा। साथ ही इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था का सशक्त होना बेहद जरूरी है इसीलिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र की यूपीए और प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
    इस अवसर पर बीडीपीओ बलराज सिंह, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र बांसल, ब्लॉक प्रधान पवन गर्ग, जगसीर मिठडी, मेजर सिंह खतरांवा, दर्शन सिंह मलकाना, परमजीत सिंह माखां, विनोद बंसल, ब्लॉक समिति सदस्य हरचरण सिंह व जगसीर सिंह, ओढ़ां के सरपंच नरेंद्र मल्हान, अवतार सिंह सालमखेड़ा, बसंत सिंह देसू मलकाना, रूपेंद्र कुंडर, हीरा सिंह कुंडर, निशान सिंह सिंघपुरा, गुरदास सिंह केवल और प्रेमी नत्था सिंह घुकांवाली सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हनुमानजी को माता सीता द्वारा अमरता का वरदान प्राप्त है
सिरसा
। हनुमानजी को माता सीता द्वारा अमरता का वरदान प्राप्त है। तभी से हनुमानजी चिरंजीवी हैं। जहां भी सुंदरकांड का पाठ विधि-विधान से किया जाता है वहां श्री हनुमान अवश्य पधारते हैं। वे जल्द ही अपने भक्तों की सभी परेशानियों का हरण कर लेते हैं। यह बात गत रात्रि नोहरिया बाजार स्थित गली गोलछा वाली में आयोजित दूसरे विशाल बालाजी के  जागरण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि कही। श्री शर्मा ने बालाजी की प्रतिमा के समक्ष ज्योत प्रज्जवलित करके जागरण की विधिवत रूप से शुरूआत की। करवाचौथ पर श्री अंजनी पुत्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित इस जागरण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (मीडिया सैल) के उपाध्यक्ष संजय शर्मा व हरीश सोनी ने श्री शर्मा के साथ मिलकर गणेश पूजन को संपन्न करवाया। इस दौरान प. बालकृष्ण दायमा, देवेंद्र सोनी, प्रधान विशाल सोनी, उपप्रधान राहुल सोनी, रंजीत, अंकुर सोनी, राजकुमार शर्मा, अशोक शेखावत, बजरंग सोनी, प्रदीप सोनी, रवि सोनी, धर्मपाल, राजेश बांसल, सत्य नारायण शर्मा, गोपाल वर्मा, रोशन सोनी, मानक जैन, कुलदीप सोनी, बिंटू सोनी, सुरेश सोनी, कृष्ण लाल, केशव, अनुराग, राहुल देवना, शशी, सोनू, अनिल, हिमांशु सहित अनेक लोग मौजूद थे। इससे पूर्व श्री शर्मा के जागरण में पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर व पटाखे जलाकर स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने मित्र मंडल के सदस्यों को बधाई व आशीर्वाद देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को धार्मिक कार्यक्रम करवाते देख उन्हें बड़ा हर्ष हो रहा है। मित्र मंडल की हौसला आफजाई करते हुए श्री शर्मा ने जागरण के सफल संचालन हेतू 5100 रूपये नकद भेंट किए। गणेश सिडाना एंड पार्टी की ओर से सुंदर धुनों के साथ राम नाथ बिजली व बाल कलाकार मा. रमन ने बालाजी के जागरण में पहुंचे सभी भक्तों को अपने भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान आनंद भक्त डेकोरेटर्स के कलाकारों द्वारा बालाजी का सुंदर दरबार तैयार किया गया था। पूरी रात बालाजी के भक्तों ने सुंदर भजनों पर झूमे और आशीर्वाद प्राप्त किया।

भारत ऋषि मुनियों की धरती है और समय-समय पर इस धरती पर अनेक ऋषि मुनियों ने अवतार लिया है
कालांवाली
,16 अक्तुबर:सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की धरती है और समय-समय पर इस धरती पर अनेक ऋषि मुनियों ने अवतार लिया है। ऋषि मुनियों के दर्शन से मानव शरीर में शक्ति का अहसास होता है और ऊर्जा का संचार मिलता है। इसलिए मानव को संतों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। डा. तंवर स्थानीय महाजन धर्मशाला में महा मांगलिक संक्राति समारोह के तहत एवं आचार्य प्रवर श्री दिव्यानंद विजय जी महाराज (निराले बाबा)के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
                          उन्होंने कहा कि वे संतो के विचारों से काफी प्रभावित है, क्योंकि संत महात्मा सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान करते है। भारत पूरे विश्व में विश्व गुरू  के नाम से जाना जाता है और गुरू के सान्धिय में मानव सच्चाई के मार्ग पर चलता है। उन्होंने कहा कि आज समाज के हर इंसान को संतों के सहयोग से बुराई दूर करने की जरूरत है। वहीं निराले बाबा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान को भगवान के नाम का जाप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज इंसान अपने आप को भूल कर मोह माया के चक्करों में फिर रहा है। इस मौके पर निराले बाबा को विश्व विभूषण के नाम की उपाधि भी दी गई। उक्त उपाधि डॅा.स्वामी धराचार्य ने दी ओर लोगों को संबोधित भी किया।
                 इस मौके पर सिरसा के सासंद अशोक तंवर ने अपनी सांसद कोष से निराले बाबा की ओर से फतेहाबाद के गांव बबनपुर में बनने वाली गऊशाला के लिए 3 लाख 33 हजार 3 सौ 33 रूपए की ग्रांट देने की घोषणा भी की। वहीं उन्होंने निराले बाबा को उनके जन्मदिन भी बधाई दी व बाबा से आर्शीवाद भी लिया। इस मौके पर निराला सेवा समिति की ओर से सांसद अशोक तवंर,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा,ओम प्रकाश केहरवाला, सुरेद्र दलाल को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर औमप्रकाश केहरवाला,तेजभान पनिहारी, शीशपाल केहरवाला,पूर्व पार्षद नेक चंद,वेद प्रकाश,आनंद गर्ग,भूरा सिंह पार्षद,अशोक टोनी,ओम प्रकाश दानेवालिया,पवन जिंदल आदि मौजूद थे।

युवा अग्रवाल सभा द्वारा भट़्टू मण्डी के शिवाजी पार्क में दीपावली मेले का आयोजन किया गया
भट्टू,
१६ अक्तुबर। युवा अग्रवाल सभा द्वारा भट़्टू मण्डी के शिवाजी पार्क में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मु2यातिथि गृह राज्य मन्त्री गोपाल कांडा थे। लेकिन उनके व्यस्त कार्यक्रम के चलते उनके भाई गोबिन्द कांडा कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता मु2य संसदीय सचिव प्रहा्रलाद सिंह गिल्ला खेड़ा ने की। मु2यातिथि ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दी प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभार6भ किया।मेले में वन मिनट गेम शो, मैजिक शो, चााने-पीने की स्टालें दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहीं। एक नन्ही बच्ची साक्षी गर्ग द्वारा प्रस्तुत डान्स मुन्नी बदनाम हुई ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।  प्रहा्रलाद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के कर्णधार होते हैं और आने वाला समय युवाओं का है। इसलिए युवाओं को देश निर्माण में सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उनहोंने युवा अग्रवाल सभा के सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयेाजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधीत करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि महाराजा अग्रसैन समता और समाजवाद के प्रतिक थे। उन्होंने समाज के  सभी लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से एक समान करने के लिए एक रुपया और एक ईंट का नियम लागू किया। उन्होंने त्योहारों के इस महीने में सभी को आपसी भाईचार बनाए रखने और समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। गोबिंद कांडा ने इस अवसर पर युवा अग्रवाल सभा को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
मेले में चण्डीग़ढ से आए फायर डीजे डान्स ग्रुप ने भी मनमोहक नृत्य पुस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन नवीन गर्ग व दिनेश बिन्दल ने किया। युवा अग्रवाल सभा प्रधान गगन गायेल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेन्द्र बंसल, ब्रहा्रंनांद गोयल, पवन बंसल, सरपंच सुमन गोयल, स6पत भादू, रवि बैनीवाल, जवाहर लाल, बन्सी लाल जाण्डवाला, पाला राम गोयल, व्यापार मण्डल प्रधान दिनेश गुप्ता, पंचायत समिति चैयरमेन कृष्ण खेतलान, महेन्द्र कुमार, अरविन्द सिंगला, साहब राम डुडी, डा0 सुरेन्द्र सिवाच, गोविन्द गोयल, अजीत बैनीवाल, सज्जन बंसल, छोटू राम, सुरेन्द्र गोयल,  रमेश कसवां, योगराज शर्मा, महेन्द्र गर्ग, सतीश बंसल सहित युवा अग्रवाल सभा के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस मेले में सिरसा से सुरत सैनी, अमन सर्राफ, भूपेश गोयल, लक्ष्मण गुर्जर, उमेद बैनीवाल, विजय यादव, नरेंद्र सर्राफ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति श्री कांडा के साथ भट्टू पहुंचे।

समाचार News 15.10.2011

केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास परियोजनाओं में सिरसा को सवाया हक मिलेगा
सिरसा,
15 अक्तूबर : केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास परियोजनाओं में सिरसा को सवाया हक मिलेगा। यह दावा सिरसा के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने आज अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में किया।
    उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि सिरसा जिले में पडने वाले सभी राष्ट्रीय, राज्यीय व स्थानीय सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा होगा। इसके लिए जिला प्रशासन के पास इन योजनाओं के तहत बजट भी प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिला में पडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है और राज्य मार्गो को मजबूत करने व मरम्मत करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि उनके सांसद बनने के पश्चात सिरसा जिला में सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्यो पर केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत लगभग 400 करोड़ रूपए की राशि खर्च हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सिरसा में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही प्रत्येक विकासकारी व जलकल्याणकारी योजना को क्रियांवित करने के लिए उनकी केन्द्रीय मंत्रियों से बातचीत जारी है।
    उन्होंने केन्द्रीय रेलमंत्री से हुई बातचीत के आधार पर  सिरसा स्टेशन पर उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सिरसा रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही एक गुड्स लाईन बिछाने की योजना स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि रोहतक, महम, हांसी, अग्रोहा व सिरसा रेल लाईन बिछाने का सरवेक्षण भी पूरा हो चुका है। यह कार्य 2012 से शुरू होने वाली पंचवर्षीय योजना में पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरसा रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाईन परियोजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कार्य की स्वीकृति से सिरसा रेलवे स्टेशन पर कई यात्री गाडिय़ों के फेरे बढेगें। जिससे लोगों को लाभ होगा। उन्होंनें कहा कि डबवाली में बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज की प्रक्रिया शुरू की गई है और इस बारे में उनकी केन्द्र व राज्य स्तर पर विभागों और मंत्रालयों पर समीक्षा की जा रही है।
    डा. तंवर ने सिरसा जिला में कानून व्यवस्था पर संतुष्टि प्रकट करते हुए कहा कि अब सिरसा में जिला प्रशासन और राज्य सरकार का पूरा ध्यान विकास कार्यो पर है। इन कार्यो में पेयजल, सिंचाई व बिजली की परियोजनाए शामिल है। जिला में तीन दर्जन से भी अधिक बिजली परियोजनाओं के निर्माण पर कार्य चल रहा है, जिनपर 350 करोड़ रूपए तक की राशि खर्च की जा रही है। इसके साथ जिला के कुमथला गांव में सौर ऊर्जा पर आधारित एक मैंगावाट का सौलर प्लांट बनकर तैयार हुआ है, जो सबसे पहले शुरू होने वाले प्रदेश का पहला प्लांट होगा। उन्होंने सिरसा शहर के इलावा रनियां, कालांवाली, डबवाली व ऐलनाबाद कस्बों में होने वाले विकास कार्यो पर भी खुलकर चर्चा की और इन शहरों में नाबार्ड व राज्य सरकार द्वारा पूरी की जाने वाली विभिन्न पेयजल व सड़क योजनाओं के बारे में बताया। रानियां, डबवाली व कालांवाली में 32 करोड़ रूपए की सिवरेज परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इसके साथ-साथ सिरसा शहर के लिए केलनियां में लगने वाला ट्रीटमेंट प्लांट भी आगामी दिसम्बर माह तक लगकर पूरा हो जाएगा। जिससे शहर की सीवरेज व्यवस्था का स्थाई रूप से समाधान होगा। उन्होंने बताया कि पंजूआना में भी पेयजल परियोजना की शुरूआत हो चुकी है। पेयजल की समस्या के समाधान के लिए ऐलनाबाद में 33 करोड़ रूपए की लागत से जलघर के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ रानियां में मुख्य सड़क के निर्माण के लिए 5 करोड़ रूपए से अधिक राशि की परियाजना सरकार को भेजी गई है, जिसपर शीघ्र ही कार्य शुरू होगा।
    डा. तंवर ने कहा कि जिला में रसोईगैस की समस्या के स्थाई समाधान के लिए जिला के भूना गांव में गैस बोटलिंग प्लांट लगाने की केन्द्र सरकार की परियोजना है। इस परियोजना के लिए केन्द्रीय मंत्रालय से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने जिला में खेल गतिविधियों को बढाने से सम्बन्धित मामले पर बोलते हुए कहा कि गत दिनों केन्द्रीय खेल मंत्री द्वारा सिरसा का दौरा किया गया था और इस दौरे में उन्होंने जिन भी परियोजनाओं की घोषणा की थी। उन परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है। फुटबाल एकेडमी स्थापित करने के लिए सिरसा व फतेहाबाद शहरों के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पडऩे वाले गांव दरियापुर का चयन किया गया है। गांव के लोग स्वंय ही फुटबाल एकेडमी हेतू जमीन देने के लिए आगे आए है। इसके साथ-साथ केन्द्रीय खेल मंत्री द्वारा जिला के प्रत्येक गांव में एक-एक लाख रूपए और प्रत्येक खंड़ में पांच-पांच लाख रूपए देने की घोषणा को भी अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार लोगों को गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में 36 मॉडल स्कूल बनाए जाने है, जबकि 12 मॉडल स्कूल उनके अपने संसदीय क्षेत्र सिरसा में बनाए जाएगें। यह संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद कस्बे में भी राजकीय महाविद्यालय के लिए नया भवन बनवाया जाएगा। ऐलनाबाद कस्बे के लोगों की मांग है कि जिस नए ट्रस्ट के भवन में महाविद्यालय शुरू किया गया है वह शहर से दूर है। इसके साथ ट्रस्ट द्वारा कॉलेज के लिए जमीन भी पूरी नही दी गई है, जिससे यह जरूरी हो गया है कि शहर में राजकीय महाविद्यालय का नया भवन बनवाया जाए।
    उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिरसा शहर में शीघ्र ही सफाई सीवर से सम्बन्धित व अन्य समस्याओं का समाधान शीघ्र करवाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने सिरसा में हॉकी व कबड्डी की अकादमी की स्थापना से सम्बन्धित सवाल के जवाब में कहा कि इन समस्याओं के लिए वे जिला प्रशासन व राज्य खेल विभाग के अधिकारियों से व्यक्तिगत बातचीत करेगें और उनका प्रयास रहेगा कि इन दोनों अकादमियों के संचालन में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही आएगी। उन्होंने हिसार उपचुनाव के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्र का उत्तर देते हुए कहा कि हिसार में कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश की जीत होगी, क्योंकि हिसार संसदीय क्षेत्र के लोगों ने विकास के मुद्दे को ध्यान में रखकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने अन्ना टीम के बारे में कहा कि टीम ने हिसार में कांग्रेस का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन हिसार के जागरूक मतदाताओं ने उनकी कोशिश को सफल नही होने दिया, जिस प्रकार से अन्ना टीम का कांग्रेस का विरोध करने से उनकी वास्तविक स्थिति भी सामने आ गई है। उन्होंने लालकृष्ण अडवानी की यात्रा को भी नोटंकी करार दिया और अडवानी द्वारा उनकी यात्रा का मकसद केवल और केवल मात्र उनकी अपनी ही पार्टी में पीएम इन वेटिंग सिद्ध करना है। उन्होंने यह भी कहा कि लालकृष्ण अडवानी ने भ्रष्टाचार से सम्बन्धित यह यात्रा कर्नाटक से शुरू करनी चाहिए थी जहां उन्ही के पार्टी के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में हटाया गया था। उन्होंने अन्ना टीम के सदस्य प्रशांत भूषण पर हमले के मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे उन पर हमले की निंदा करते है और उनका यह भी कहना है कि प्रशंात भूषण का देश विरोधी ब्यान देना भी अंत्यत निंदनीय है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा, पूर्व कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहत्ता, सुरेन्द्र दलाल, लादू राम पुनिया, सुरजीत भावदीन, शीशपाल केहरवाला, तेजभान पनिहारी, रमन सर्राफ, रामपाल दड़बी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भारतीय संस्कृति में सभी त्यौहारों का अपना अलग महत्व है
सिरसा
, 15 अक्तूबर : भारतीय संस्कृति में सभी त्यौहारों का अपना अलग महत्व है। इसी कड़ी में सुहागिनों के पर्व करवा चौथ का अपना अलग ही महत्व है। यह बात सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर की धर्मपत्नी श्रीमति अंवतिका माकन तंवर ने सांसद निवास पर आयोजित करवा चौथ पर्व पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में सांसद अशोक तंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। श्रीमति तंवर ने कहा कि करवा चौथ का त्यौहार प्रत्येक सुहागिन के जीवन में बड़ा महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है ताकि वह ताउम्र अपने पति की सेवा करती रहे। उन्होंने कहा कि इस दिन महिलाएं अपनी पति के लिए उपवास रखती है और रात्रि को चांद देखकर उपवास खोलती है। सांसद निवास पर सिरसा शहर से आई अनेक सुहागिनों ने यहां चौथ माता की कहानी सुनी और अपन-अपने पति की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए अनेक स्वास्थय वर्धक गेम का भी आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित महिलाओं ने खूब आनन्द उठाया। इस अवसर पर श्रीमति अंवतिका माकन तंवर ने उपस्थित महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ी अपने देश की भूमि पर ही नही बल्कि विदेशी जमीन पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें ह
सिरसा
। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ी अपने देश की भूमि पर ही नही बल्कि विदेशी जमीन पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें है। ऐसी ही प्रतिभा की धनी शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की छात्रा प्रवीण इन्सां ने लेबनान के बेरूत शहर में आयोजित एशियन जूडो चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। प्रवीण इन्सां का आज सिरसा पहुंचने पर संस्थान के स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने भव्य स्वागत किया।
प्रवीन ने अपनी सफलता श्रेय पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा को बतलाया। यह जानकारी देते हुए जूडों खिलाड़ी प्रवीन इन्सां ने बताया कि बीती 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक लेबनान के बैरूत में एशियन जूडो चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें विश्व के 20 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में  प्रवीन इन्सां ने अंडर-17 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की ओर से खेलते प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि उसका पहला मुकाबला सीरिया के साथ हुआ जिसमें उसने सीरिया के खिलाड़ी को पराजित करके अगले दौर में प्रवेश किया वहीं दूसरे मुकाबले  में कजाक्स्तिान के खिलाड़ी को हराया, जबकि ईरान के साथ हुए कड़े मुकाबले  में प्रवीन इन्सां पराजित हुई। उन्होंने बताया कि इस एशियन चैम्पियनशिप में भारत से 8 लड़के व 8 लड़कियों ने भाग लिया जबकि पूरे हरियाणा से केवल दो खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिनमें एक सिरसा के सीएम के कालेज की सीमा गुलिया व दूसरी शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की खिलाड़ी प्रवीन इन्सां शामिल थी। प्रवीन ने अपना सफलता का श्रेय पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए कहा कि वह अब जिस मुकाम पर है उसके पीछे पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणा का ही कमाल है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी समय-समय पर उन्हें इन खेलों के बारे में टिप्स देते रहते है जिसकों अपनाकर हम अपने पापा कोच का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे है। वहीं प्रवीन इन्सां का आज शाह सतनाम जी गल्र्ज शिंक्षण संस्थान में पहुंचने पर स्कूल की प्रिसीपल शीला पूनियां, स्टाफ सदस्यों व स्कूली छात्राओं ने फूलमालांए पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री सांई बाबा के जागरण का आयोजन किया गया
सिरसा
। स्थानीय जेजे कालोनी में श्री सांई बाबा के जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान भूपेश मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके जागरण की ज्योत प्रचंड की।
जेजे कालोनी में गुरूद्वारे के निकट समाजसेवी ज्योति देवी के आवास पर आयोजित श्री सांई जागरण में बब्बू एंड पार्टी ने सांई बाबा का गुणगान किया। कलाकारों ने 'मैं सांई का दीवानाÓ, 'शिरड़ी वाले सांई बाबा आया है तेरे दर पे सवालीÓ, 'बिगड़ी मेरी बना दे ओ साई बाबाÓ इत्यादि भजन सुनाए, जिनपर श्रद्धालु झूम उठे। जागरण के उदघाटन अवसर पर भूपेश मेहता ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांई बाबा की कृपा यूं ही सभी पर बरसती रहें। जागरण आयोजनकर्ताओं ने श्री मेहता को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व श्री मेहता ने जेजे कालोनी में पप्पू मेहता के आवास पर पहुंचकर जलपान किया। इस अवसर पर उनके साथ डा. गुरमेल सिंह, बहादूर ङ्क्षसह,सोमनाथ अरोड़ा, रमेश गोयल, रवि मेहता, निजी सचिव प्रेम सैनी, औमप्रकाश एंथोनी, रामदास बजाज, मा. किशोर, कुलदीप इंदौरा, अशोक कायत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नेत्र जांच व ऑप्रेशन शिविर का आयोजन किया गया
सिरसा
15 अक्तूबर: श्री बाबा तारा चेरिटेबल अस्पताल द्वारा आज अस्पताल परिसर में सप्ताहिक शनिवार को नेत्र जांच व ऑप्रेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महिप बांसल व डा. पकंज कटारिया की सहयोगी टीम द्वारा रोगियों की नेत्र जांच की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रवक्ता गुरूराजकरन सिंह ने बताया कि इस शिविर में 140 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जबकि 32 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑप्रेशन के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि मरीजों के ऑप्रेशन, दवाईयां, काले चश्मे व रात को रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी अस्पताल द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी।

विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज
सिरसा
, 15 अक्तूबर। शहर डबवाली पुलिस ने करीब 15 लोगों के विरुद्ध बीती 9 अक्तूबर की रात्रि को कॉलोनी रोड मंडी डबवाली के एक मकान में जबरदस्ती घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस घटना के सात आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेश पुत्र रामकुमार मंडी डबवाली, शेखू पुत्र रामनिवास भोडिय़ाखेड़ा, जिला फतेहाबाद, संदीप पुत्र बनवारी लाल निवासी जंडवाला बिश्रोईया, नायब सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी महराणा पंजाब, अमनदीप पुत्र रघुवीर निवासी सकताखेड़ा, धनराज पुत्र शंकरलाल निवासी अबूबशहर व अजय कुमार पुत्र बृजलाल निवासी वार्ड नंबर 7 डबवाली के  रूप में हुई है।  पुलिस ने घटना के बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में ऊषा रानी पत्नी रमेश कुमार निवासी राम नगर मंडी डबवाली ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त सभी आरोपी बंदूक, लोहे की रॉड़ व डंडे इत्यादि लेकर बीती 9 अक्तूबर की रात्रि को उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की व उसे जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे घरेलू सामान मोबाईल फोन, जेबरात व नकदी उठाकर ले गए। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक घड़सा राम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किये गये छह आरोपियों को आज डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से 20 बोतल देसी शराब भी बरामद हुई है, इसलिए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग भी दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
    सदर डबवाली पुलिस ने बीती 11 अक्तूबर की रात्रि को क्षेत्र के गांव मौजगढ़ के एक घर में चोरी की नीयत से घर में घुसने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आत्मा राम पुत्र अमरचंद निवासी मौजगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध हरपाल पुत्र मनीराम निवासी मौजगढ़ की शिकायत पर भादसं की धारा 451 के तहत सदर थाना डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया है।
    जिला की  सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 9 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध रोड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र जगराज सिंह निवासी अलीकां के रूप में हुई है।
    शहर सिरसा थाना पुलिस ने 23 फरवरी 2011 को दर्ज ठगी व धोखधड़ी के मामले में घटना के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रूपिन्द्र सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी नगराना थाना रानियां जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक हंसराज ने बताया कि इस संबंध में बनसुधार निवासी बृजलाल की शिकायत पर भादसं की धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस इस घटना में रूपिन्द्र सहित सुरेन्द्र, सीमा, भूपसिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

क्रोध रूपी अग्नि को क्षमा रूपी जल से करें शांत: मुनि श्री अर्हत् कुमार
सिरसा
, 15 अक्तूबर। क्रोध-प्रीति का, मान-विनय का, माया-मित्रता का व लोभ इन सभी वस्तुओं का नाश करने वाला होता है। आज विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में किसी न किसी रूप में क्रोध देखा जा सकता है। क्रोध मोह का बेटा है। इसी से इसका परिवार फल-फूल रहा है। जब तक व्यक्ति के भीतर में क्रोध रहेगा तब तक वह परस्पर प्रीति व संबंधों में व्यवधान उत्पन्न कर उसको पतन की ओर ले जाएगा। उक्त विचार आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अर्हत् कुमार जी ने तेरापंथ जैन भवन, भादरा बाजार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि क्रोध परिवार के वातावरण को मलिन बना देता है। क्रोध की अवस्था में प्राणी अपनी विवेक चेतना को खो करणीय व अकरणीय कार्यों में भेद नहीं रख पाता व अपनी आत्मा को कलुशित कर गुणों की हानि करता है और जन्म-मरण की बेल को बढ़ाता रहता है। क्रोध का प्रवेश मार्ग अहंकार है। व्यक्ति में अहंकार जितना अधिक होगा, उतना ही वह क्रोधी होगा। क्योंकि अहंकार पर चोट लगते ही क्रोध का फन फनफनाने लगता है। क्रोध भीतर में जलने वाली एक भट्टी है। व्यक्ति बाहर की अग्नि को तो जानता है, परंतु भीतर की अग्नि से अनभिग्य है। उन्होंने कहा कि क्रोध को निष्फल करना ही श्रेष्ठ साधना है। ध्यान साधना द्वारा व श्वासप्रेक्षा के प्रयोग से व्यक्ति स्वयं राम बनकर क्रोध रूपी कुंभकरण का वध करने में सक्षम बन जाता है व जग के लिए पूजनीय बनता है।
    सहयोगी संत मुनि श्री भरत कुमार जी ने कहा कि क्रोधी व्यक्ति जंगल की सूखी दूब की भांति होता है जो कि चिंगारी के संपर्क में आते ही धूं-धंूकर जलने लगती है। इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि वह बालू की मिट्टी की भांति शांत बने। अगर चिंगारी मिट्टी पर गिर भी जाए तो वह स्वयं ही बुझ जाती है।

महिलाओं ने मनाया करवाचौथ का त्योहार
बिज्जूवाली
, 15 अक्तूबर ( हेमराज बिरट )। ओढ़ां क्षेत्र के सभी गांवों में महिलाओं ने शनिवार को करवाचौथ का व्रत रखा और भगवान के समक्ष अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। आज महिलाओं के श्रृंगार संबंधी दुकानों एवं फल विक्रेताओं के पास ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली तथा बड़ी संख्या में महिलाएं खरीददारी करती देखी गई।
    करवाचौथ के दिन का हर सुहागिन महिला को बड़ी बेसव्री से इंतजार रहता है। करवाचौथ के दिन शाम को सुहागिनें खूब सज-धजकर एक जगह पर इक्कठी होती हैं और गोल घेरे में बैठकर अपनी पूजा की थाली एक-दूसरी महिला के साथ बांटती हुई करवा के गीत गाती है। सुहागिनें इस दिन सूर्य उदय से पूर्व प्रात:काल भगवान की पूजा करती हैं। महिलाएं एक थाली लेकर उसमें फल, मिठाई, नारियल, कपड़े और सुहाग का सामान जैसे रिबन, चूडिय़ां, मेहंदी, सिंदूर और बिंदी आदि रखकर अपनी सास को देती हैं। जब रात को चांद निकलता है तो महिलाएं चांद को जल से अघ्र्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण करती हैं और तब जाकर महिलाओं का व्रत पूरा होता है। कई कुंवारी कन्याएं भी इस दिन व्रत रखती है। करवाचौथ से तीन-चार दिन पहले ही मेहंदी लगाने वालों के बाजार सज जाते हैं। पूरा दिन तो रौनक सी लगी ही रहती है, रात को भी दिन जैसा नजारा देखने को मिलता है। लड़कियां, महिलाएं व बच्चे पूरे उत्साह से अपने हाथों व पैरों पर मेहंदी लगवाने का इंतजार करते हैं। कोई अपनी पूरी बाजू पर और कोई पैरों पर मेहंदी लगवाती है। वहीं सुहागिनें करवाचौथ पर अपने रूप सौंदर्य को और निखारने के लिए चूडिय़ां, मेकअप का सामान आदि की खरीददारी करती नजर आती है। बाजार चाहे शहर का हो या गांव का बाजार हो महिलाओं की भीड़ हर जगह देखने को मिलती है।
    गांव बिज्जूवाली में महिलाओं को करवाचौथ के मौके पर दीपिका बिरट ने कहानी सुनाई व कृष्णा देवी, चमेली देवी, सुनीता रानी, गीता देवी, मंजु, रेनू, रेशमा सहित अनेक महिलाओं ने कहानी को सुना। कहानी के अनुसार एक राजा के सात लड़के और एक लड़की थी। करवाचौथ के अवसर पर रानी सहित बहुओं और बेटी ने व्रत रखा था। भोजन करते समय राजा के बेटों ने अपनी बहन को भोजन करने को कहा तो वो बोली कि चांद निकलने पर उसे अघ्र्य देकर ही भोजन करूंगी। भाईयों ने नगर के बाहर जाकर अग्रि जला दी और छलनी में से प्रकाश दिखाते हुए बहन से बोले कि चांद निकल आया है अध्र्य देकर भोजन करलो। बहन ने ऐसा ही किया और उसका व्रत भंग हो जाने पर गणेशजी उस पर अप्रसन्न हो गए जिसके कारण उसका पति बीमार हो गया। अपनी गलती का एहसास होने पर राजा की बेटी गणेश जी से प्रार्थना करते हुए विधि विधान के साथ पुन: गणेश चतुर्थी का व्रत रखती है तथा उसकी श्रद्धा व भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीगणेश जी उसके पति को जीवनदान देकर उसे अरोग्य करते हुए धन संपत्ति से युक्त कर देते हैं। इस प्रकार छल कपट को त्यागकर जो श्रद्धा व भक्तिभाव से चतुर्थी का व्रत करते हैं वे सब प्रकार से सुखी और कष्ट कलेश से मुक्त हो जाते हैं।

तीसरा विशाल जागरण 18 को
बिज्जूवाली
, 15 अक्तूबर ( हेमराज बिरट )।गांव बिज्जूवाली के रघुनाथ मंदिर में 18 अक्तूबर को समस्त गांववासियों के सहयोग से बाला जी के तीसरे विशाल जागरण का आयोजन करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए समाजसेवी रोहित मेहता ने बताया कि 18 अक्तूबर की शाम को 7 बजे भण्डारा व रात्रि 9 बजे से जागरण शुरू होगा। जिसमें राजवीर फौजी, बिट्टू द्वारिका, अशोक लाली व साक्षी जागरण ग्रुप के कलाकार बाला जी के भजनों का गुणगान करेंगे व विभिन्न प्रकार की झांकियां दिखाएंगे।

सुखशांति व समृद्धि के लिए श्रीअखंडपाठ का आयोजन
ओढ़ां
-माता हरकी देवी महिला शिक्षण संस्थान ओढ़ां में समस्त स्टाफ व ट्रांसपोर्टर की तरफ से शनिवार को श्रीअखंडपाठ का प्रकाश किया गया। श्रीअखंडपाठ देखरेख कमेटी की जिम्मेदारी महावीर सिंह को सौपी गई है, कार्यक्रम की अध्यक्षता एजूकेशन सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मंदर सिंह कर रहे हैं एवं संयोजक की जिम्मेदारी संस्था के प्रधान हरदयाल सिंह गदराना को सौंपी गई है। इस अवसर पर डायरेक्टर मनीषा गोदारा, डॉ. सुभाषचंद्र, कृष्णकांत, बीडी कपूर, विजयलक्ष्मी, गौरव चावला, कुलदीप सिंह, कृष्ण खुराना, मोदन सिंह, श्याम चावला, गुरप्रीत शर्मा, सुखबीर बैनिवाल, सुब्बा सिंह और तरसेम सहित सभी स्टाफ सदस्य तथा हजारों की संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। कॉलेज के प्रैस प्रवक्ता डॉ. रघुवीर सिंह ने बताया कि यह आयोजन समस्त इलाके व शिक्षण संस्थान की समृद्धि व सुख शांति के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीअखंडपाठ का भोग 17 अक्टूबर सोमवार को प्रात. 10 बजे डाला जाएगा और उसके बाद गुरुजी का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

Friday, October 14, 2011

समाचार News 14.10.2011

अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसानों के उत्पाद के मूल्य का भुगतान 72 घंटे के अंदर हो जाना चाहिए
सिरसा
, 14 अक्तूबर।   हिसार मंडल के आयुक्त श्री एम.पी. बंसल ने सभी धान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों के उत्पाद के मूल्य का भुगतान 72 घंटे के अंदर हो जाना चाहिए। श्री बंसल आज स्थानीय उपायुक्त कार्यालय में धान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों व हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड तथा मार्किट कमेटी के अधिकारियों की बैठक में धान खरीद कार्यों और प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि जिला में धान खरीद के लिए स्थापित की गई मंडियों व खरीद केंद्रों में सभी आवश्यक प्रबंध पुख्ता करें। सभी खरीद केंद्रों में पीने के पानी, शौचालय व बिजली आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि किसानों व व्यापारियों को फसल खरीदते-बेचते समय किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 15-20 दिन तक मंडियों में धान की आवक ज्यादा होगी, इसलिए आवक को मद्देनजर रखते हुए सभी प्रकार के प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के मिल मालिकों व अन्य व्यापारियों द्वारा धान खरीद की स्थिति में भी भुगतान निर्धारित समय पर करवाएं।
    जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि जिला में धान खरीद के लिए 18 मंडियां व खरीद केंद्र बनाएं गए जिनमें बणी, भावदीन, डबवाली, डिंग मोड, ऐलनाबाद, जीवननगर, कालांवाली, करीवाला, कुत्ताबढ़, लोहगढ़, मल्लेकां, रानियां, रोड़ी, सिरसा, कोटली, सूरतिया और थिराज शामिल हैं। जिला में अब तक 4688 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है जिसमें ग्रेड ए के धान की आवक हुई है। यह सारा का सारा धान सरकारी खरीद एजेंसियों के द्वारा ही खरीदा गया है। सबसे अधिक धान की आवक डबवाली की मंडी मेें हुई है। डबवाली की मंडी में अब तक 2640 मीट्रिक टन धान आया है। डबवाली के बाद रोड़ी में धान की आवक हुई है जहां अब तक 720 मीट्रिक टन धान मंडी में पहुंचा है। सूरतिया खरीद केंद्र में 470 मीट्रिक टन, डिंग में 316 मीट्रिक टन, थिराज में 282 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा मार्किट कमेटी के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर मंडियों का दौरा कर रहे हैं और किसानों व व्यापारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। जिला की किसी मंडी व खरीद केंद्र में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

अंधता नियंत्रण के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों को तुरंत सूचना उपलब्ध हो
सिरसा
, 14 अक्तूबर। अंधता नियंत्रण के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों को तुरंत सूचना उपलब्ध हो और आई बैंकों को कंप्यूटर द्वारा आपस में जोडऩे बारे आज उपायुक्त निवास पर जिला अंधता निवारण सोसायटी के चेयरमैन एवं उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया की अध्यक्षता में आज सायं एक बैठक का आयोजन हुआ।  इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. दयानंद, डिप्टी सीएमओ डा. वीरेश, डा. प्रवीण, डा. राजेश्वरी (कुरूक्षेत्रा), डा. आदित्य, डा. अमित बांसल, स्वयं सेवी संस्थाओं और निजी क्षेत्र के अस्पतालों के डॉक्टर बैठक में भाग लिया।
    जिला अंधता निवारण सोसायटी के चेयरमैन एवं उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी आई बैंकों को आपस में कंप्यूटर से जोड़ा जाए। इस शुभ एवं पुण्य कार्य की शुरूआत जिला सिरसा से की जाए। इसके उपरांत प्रदेश तथा पूरे देश में आई बैंकों को आपस में कंप्यूटर से जोड़ा जाए ताकि जो नेत्रदाता है वे समय पर नेत्रदान कर सके और जरूरतमंद लोगों को समय पर जानकारी मिल सके और दान की गई आंखें जरूरतमंद लोगों को समय पर उपलब्ध हो सके ताकि वे इसका इस्तेमाल कर सके। ऐसा करने से लोगों में जागृति पैदा होगी और दानी लोग इस पुण्य के कार्य में ज्यादा से ज्यादा शरीक हो सके। उन्होंने कहा कि नेत्रदान के बाद कम समय होता है इसलिए नेटवर्किंग के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निश्चित रूप से लाभ होगा।
    डा. ख्यालिया ने कहा कि आई बैंकों में आई आंखें तुरंत प्रभाव से अपडेट करें। सभी आई बैंक आपस में तालमेल करके नेटवर्किंग से इस कार्य को सुचारू रूप से आरंभ करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी आई बैंक के प्रबंधक एक सेंटर बनाए और नेशनल लेवल पर बहुत ही कम समय में जरूरतमंद लोगों तक आंखों की सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान के मामले में सिरसा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग से पहचान कायम की है जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्त समय पर उपलब्ध हो जाता है। जिला में रक्तदाताओं की कमी नहीं है जिससे पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध होता है। इसी तरह नेत्रदान जैसे पुण्य के कार्य के लिए भी सभी संस्थाएं एवं आंखों से संबंधित सभी डॉक्टर लोग पूर्ण रूप से सहयोग देने का कार्य करें।
    उपायुक्त ने कहा कि जिला में अंधता नियंत्रण के उद्देश्य से जिला अंधता निवारण सोसायटी द्वारा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं और निजी क्षेत्र के अस्पतालों के सहयोग से चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 5500 से भी अधिक व्यक्तियों के आंखों के ऑप्रेशन किए गए हैं जिन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 41 लाख रुपए से भी अधिक की राशि खर्च की गई है।
    उन्होंने बताया कि जिला में 2011-12 वर्ष के लिए सोसायटी द्वारा कुल 6589 आंखों के ऑप्रेशन करने का लक्ष्य रखा गया था जबकि गत माह तक 5500 से भी अधिक व्यक्तियों की आंखों के ऑप्रेशन किए जा चुके हैं। यह सब स्वयं सेवी संस्थाओं और निजी क्षेत्र के अस्पतालों व डॉक्टरों के सहयोग से ही हो पाया है। गत वर्ष 2010-11 के दौरान जिला में 6589 के लक्ष्य से ऊपर उठकर कुल 12534 व्यक्तियों की आंखों के ऑप्रेशन किए गए जिनमें सबसे अधिक ऑप्रेशन स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा 6594 व्यक्तियों के किए। इसके बाद निजी क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा 5722 व्यक्तियों के ऑप्रेशन किए गए। 12534 व्यक्तियों के आप्रेशन किए गए। इस तरह से गत वर्ष के दौरान जिला अंधता निवारण सोसायटी द्वारा आंखों के ऑप्रेशन करवाने में जिले का हरियाणा में पहला स्थान रहा।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला में अंधता निवारण के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी संस्था लायंस आई बैंक के सहयोग से दस लाख रुपए की लागत से स्पैेकूलर माइक्रोस्कोप नामक मशीन खरीदी जाएगी जिससेे आई बैंक में  डोनेट करने वाले आंखों का परीक्षण किया जा सकेगा और आंख की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकेगा। सिरसा में स्थापित होने वाला यह पहला स्पैकूलर माइक्रोस्कोप होगा जिससे दान की गई आंखों का शत-प्रतिशत उपयोग हो पाएगा और जिला में और अधिक लोग दान की हुई आंखों से दुनिया देख पाएंगे।
    इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. दयानंद व जिला अंधता निवारण सोसायटी के सचिव डा. वीरेश भूषण ने बताया कि इस सोसायटी के कार्यक्रम के तहत जिला के स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच की जाती है। बच्चों की प्राथमिक जांच के लिए विभाग द्वारा संबंधित स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है ताकि यह अध्यापक बच्चों की दृष्टि में छोटी-मोटी कमी को पहचान सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र् ाों में आंखों के ऑप्रेशन के नि:शुल्क शिविर किए जाते हैं और ऑप्रेशन में प्रयोग होने वाले उपकरण व दवाई तथा रोगी के आने-जाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी की जाती है। स्वयं सेवी संस्थाओं व निजी क्षेत्र के अस्पतालों में हुए प्रत्येक ऑप्रेशन के लिए अंधता निवारण सोसायटी द्वारा 750 रुपए की राशि मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि सिरसा जिला में इस कार्य में स्वयंसेवी संस्थाएं और आगे आ रही हैं और अच्छा कार्य कर रही है। इसी कार्य की वजह से जिला के विभिन्न अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पास पड़ोसी राज्यों पंजाब और राजस्थान तथा हरियाणा के अन्य जिलों से भी आंखों के ऑप्रेशन करवाने के लिए लोग आ रहे हैं।

हत्या के मामले में दोषी ऐलनाबाद निवासी सावित्री व सतीश को उम्र कैद की सजा सुनाई गई
सिरसा
, 14 अक्तूबर।   अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. नीलिमा शांगला की अदालत द्वारा आज हत्या के मामले में दोषी  सावित्री व सतीश को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इन दोनों को 15 वर्षीया ममता नामक लड़की को जिंदा जला देने के मामले में दोषी पाया गया।
    अदालत के अनुसार 16 जून 2010 को दोषी सावित्री ने ममता के घर में घुसकर सुबह 10 बजे मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया था। ममता उस समय रसोई में बैठी थी। ममता के पिता उस समय किसी काम से बाहर गए हुए थे तथा ममता की मां और भाई दूसरे कमरे में थे। सावित्री व सतीश जो ममता के पड़ोस में रहते थे ने एक दिन पहले ममता को अपने घर बुलाया और उसके साथ लड़ाई की तथा बुरा-भला भी कहा। उसके अगले दिन 16 जून को सावित्री ने ममता के घर की रसोई में घुसकर मिट्टी का तेल छिड़ककर ममता को आग लगा दी जिससे ममता 95 प्रतिशत झुलस गई थी जिसके बाद ममता को अस्पताल ले जाया गया वहां उसकी मौत होने से पहले ममता ने अंतिम बयान दिया। ममता ने अपने बयान में बताया कि सावित्री व सतीश ने षड्यंत्र करके उसे जलाया।
    डा. नीलिमा शांगला द्वारा इस मामले से संबंधित सभी बयान व डॉक्टर के साक्ष्य के अनुसार सावित्री व सतीश को दोषी पाया है और उन्हें दफा 302, आईपीसी 120बी धारा के अंतर्गत आजीवन कैद की सजा सुनाई तथा दोनों दोषियों को एक लाख रुपए का जुर्माना भी किया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों की तीन साल की कैद और बढ़ा दी जाएगी। डा. शांगला ने दफा 344 सीआरपीसी के अंतर्गत ममता के कलियुगी माता-पिता को पैसे के लालच में झूठी व मनगढ़ंत गवाही देने के अपराध में कारण बताओ नोटिस अलग से जारी किया है। इस मामले में कुछ गवाह विशेषकर ममता के माता-पिता द्वारा दोषी सतीश व सावित्री से साढ़े पांच लाख रुपए लेकर गवाही से मुकर गए थे।

पुनरीक्षण के कार्य में सहयोग करने के लिए अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति करें
सिरसा,
14 अक्तूबर।   हिसार के आयुक्त श्री एम.पी. बंसल ने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे मतदाता पहचान पत्र सूची तैयार करने बारे चल रहे पुनरीक्षण के कार्य में सहयोग करने के लिए अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति करें। श्री बंसल आज उपायुक्त कार्यालय में नई मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में जिला के चुनाव पंजीयन अधिकारियों व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे। इस बैठक में उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया, अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी.के. बेहरा, उपमंडलाधीश ऐलनाबाद श्री पंकज कुमार, उपमंडलाधीश सिरसा श्री रोशन लाल, नगराधीश श्रीमती कमलप्रीत कौर, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी ओपी वर्मा, चुनाव तहसीलदार जगदीश मेहता सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
    उन्होंने सभी चुनाव पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नई मतदाता सूची तैयार करते समय पंचायत एवं नगरपरिषद तथा नगरपालिका की मतदाता सूचियों से मिलान करें जिससे उनको नए मतदाता पहचान पत्र बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे पंचायत एवं नगरपालिकाओं की मतदाता सूची साथ रखें। उन्होंने बताया कि जिला में 58 प्रतिशत के लगभग व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। महिलाओं में एक हजार के पीछे 563 तथा पुरूष में एक हजार के पीछे 580 मतदाता पहचान पत्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर नए मतदाताओं की संख्या अधिक सम्मिलित होगी उन बूथ लेवल अधिकारियों को आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय सीएमके कॉलेज से अभी तक 732 छात्राओं ने नए वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है। जिला प्रशासन के सभी अधिकारी आगामी 25 जनवरी को संबंधित बूथों पर जाकर नए मतदाता पहचान पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा महिलाओं के नए वोट बनाने पर अधिक फोक्स किया गया है। सभी महिला शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ सभी शिक्षण संस्थाओं में नए मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए फार्म दिए जा चुके हैं और सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सटिर्फिकेट भी लिया जा रहा है कि वे फार्म नं. 6 जो नए वोट बनवाने का फार्म है सब विद्यार्थियों को वितरित करेंगे।
    उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि सर्वेक्षण के तौर पर 50 बच्चों से बातचीत करके यह पता लगाएं कि उनमें से कितने बच्चों के मतदाता पहचान पत्र बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि सुनिश्चित करें कि जिन मतदाताओं की आयु एक जनवरी 2012 को 18 वर्ष की होती हैं,उन सभी विद्यार्थियों के नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतू फार्म भरें जाएं। उन्होंने बताया कि जिला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने, मतदाता सूची में त्रुटि दूर करवाने तथा वोट कटवाने बारे आगामी एक नवम्बर तक फार्म भरे जाएंगे। 
    श्री बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला में बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं, जो घर घर जाकर फार्म नं0 6, 7, 8 वितरित कर रहे हैं। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 16 व 23 अक्तूबर को सम्बन्धित बूथों पर उपस्थित रहें ताकि आमजन जिन्होंने नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने, वोट कटवाने व त्रुटियां दूर करवाने के लिए अपने फार्म जमा करवा सकें। उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पूरा करने व नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने बारे शॉर्ट मैसिज सर्विस (एसएमएस) शुरू कर दी गई है।
    उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र बनवाने में किसी व्यक्ति को अगर कोई कठिनाई आए तो वे व्यक्ति भी शॉर्ट मैसिज सर्विस (एसएमएस) के जरिए निर्वाचन कार्यालय को अवगत करवा सकता है।उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के नए बनने वाले मतदाताओं और फोटोयुक्त मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करवाने के लिए तथा मतदाता सूची से नाम हटवाने बारे फार्म उपलब्ध करवा रहे हैं इसलिए सभी व्यक्ति जिन्होंने नया मतदाता पहचान पत्र बनवाना है। वह छह नंबर फार्म, मृत्यु हो जाने की स्थिति में या स्थान छोडऩे की वजह से मतदाता सूची से नाम हटवाना है वो सात नंबर फार्म, जिन्होंने मतदाता सूची में त्रुटि दूर करवानी है वे आठ नंबर फार्म प्राप्त कर भरें तथा बूथ लेवल अधिकारी के पास आगामी एक नवंबर तक जमा करवाएं।
   
17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक बाल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा
सिरसा
, 14 अक्तूबर।    जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 17 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक बाल दिवस के अवसर पर बाल भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे को जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हिसार भेजा जाएगा तथा जो बच्चे जोनल स्तर पर चुने जाएंगे उन्हें किसी अन्य जिले में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा तथा जो बच्चे राज्य स्तर पर चुने जाएंगे उन्हें महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। इसलिए प्रतिभागी प्रतियोगिता वाले दिन सुबह 9 बजे बाल भवन में पहुंच जाए। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों की प्रविष्ठियां 16 अक्तूबर तक बाल भवन में जमा करवा दें ताकि प्रतियोगिताएं समय पर शुरू की जा सके।
    उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक स्कूल से प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में दो बच्चों की एक टीम भाग ले सकती है तथा प्रश्रोत्तरी हिंदी में होगी। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के लिए शीट बाल भवन द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रंगोली बनाने के लिए आवश्यक सामान प्रतिभागी स्वयं लेकर आएंगे तथा इस प्रतियोगिता में जीवित व्यक्ति अथवा पशु का चित्र बनाने की अनुमति नहीं है। इस प्रतियोगिता में खाने की सामग्री आटा, चावल, दाल, गेहूं आदि का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एक बच्चा केवल दो प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है। प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी आयु तथा कक्षा का स्कूल से सत्यापित प्रमाण-पत्र बाल भवन के कार्यालय में जमा करवाना होगा।
    जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिले के सभी सरकारी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है ताकि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में स्कूली बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रश्रोत्तरी व स्कैचिंग प्रतियोगिता 17 अक्तूबर, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 18 अक्तूबर को व भाषण प्रतियोगिता, फेंसी डे्रस, मोनो एक्टिंग आदि प्रतियोगिता 19 अक्तूबर को होगी। उन्होंने बताया कि सोलो सांग, रंगोली प्रतियोगिता 20 अक्तूबर को होगी। सोलो डांस प्रतियोगिता व ग्रुप डांस प्रतियोगिता 21 अक्तूबर को होगी।

सिरसा के विकास पर करोड़ो रुपए खर्च किए जाएंगे
सिरसा,
१४ अक्तुबर। इस वित वर्ष में सिरसा के विकास पर करोड़ो रुपए खर्च किए जाएंगे। जिससे यहां की गलियों और सड़कों का व्यापक सुधार होगा। यह बात हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने शू-कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के पश्चात उपस्थित कार्याकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि पंजुआना जलघर योजना पूर्ण होने के बाद शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिनरल वॉटर की तर्ज पर उपल4ध होगा तथा नटार डिस्पोजल का कार्य पूर्ण होने पर सीवर जाम जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। कांडा ने कहा कि गांवों के विकास के लिए जल्द ही फंड उपल4ध होगा। इस अवसर पर तरसेम गोयल, जयसिंह चैयरमेन, पृथ्वी भाटिया, तृप्ता चिटकारा, भूपेश गोयल, मुकेश सर्राफ, नवीन मैहरा, हरजिंद्र सिंह ब4बू, म1खन सिंह 2योवाली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सद् संगत से बदलती है जीवन की दिशा एवं दशा: मुनि श्री अर्हत् कुमार
सिरसा
, 14 अक्तूबर। संतो के दर्शन मात्र से पापों का क्षय हो जाता है। साधू दर्शन से पुण्य लाभ होता है व यह सभी तीर्थों में महातीर्थ है। गंगा पापो को हरती है, चन्द्रमा ताप को व कल्पतरू दरिद्रता का हरण करने वाला होता है, परंतु संत दर्शन से तो इन तीनों का हरण एक साथ हो जाता है। इसलिए संतो की संगत सदैव कल्याणकारी होती है, जो जीवन को उन्नयन की ओर ले जाती है। उक्त विचार आचार्य श्रीमहाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अर्हत् कुमार ने भादरा बाजार स्थित तेरापंथ भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि सज्जन पुरुषों की संगत से व्यक्ति का भाग्य उदय हो जाता है व सद्संगत से उसके जीवन की दशा एवं दिशा रूपांतरित हो उठती है। उन्होंने संगत व सद्संगत में भेद बताते हुए कहा कि सद्संगत सदैव साधू एवं उत्तम पुरुषों की होती है। इनके जीवन में प्रवेश करते ही जीवन उपवन महक उठता है, क्योंकि संगत जैसी होगी रंगत भी वैसी ही होगी। सज्जन व्यक्तियों की संगत मानव का उत्थान कर देती है। उसके विचार रूपांतरित होना प्रारंभ हो जाते हैं, जिससे वह अपने भीतर में सद् विचारों को संवर्धन कर स्वयं का कल्याण तो कर ही लेता व ऐसे लोग परिवार एवं समाज के लिए भी हितकारी होते हैं।
    इस अवसर पर सहयोगी संत मुनि श्री भरत कुमार ने कहा कि व्यक्ति के भीतर अगर अध्यात्म व सद्संगत की तड़प एवं लग्न होगी वही व्यक्ति स्वयं में बदलाव कर सफलता के सोपान को  छू सकता है।

आज सुबह से दोपहर तक बंद रहेगी बिजली
ओढ़ां
-15 अक्टूबर को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 132 केवी ओढ़ां, 33 केवी खारिया और 33 केवी रोड़ी के अंतर्गत आते सभी गांवों की बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए 132 केवी बिजलीघर ओढ़ां में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अनीता ढाका ने बताया कि 26 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर बिजली व्यवस्था वाधित न हो इसे देखते हुए 15 अक्टूबर को मेंटीनेस की जाएगी जिस कारण आधे दिन बिजली बंद रहेगी।

स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
ओढ़ां
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां के प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुभाष कुमार फुटेला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा खाना खाने से पूर्व अपने हाथों को साधारण रूप से ही धोते हैं और इस प्रकार अनेक खतरनाक बिमारियों को जन्म देने वाले किटाणू हमारे हाथों में चिपके रह जाते हैं जो खाने के साथ ही हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। उन्होंने यह प्रयोग साफ सुथरे हाथों वाले बच्चों के हाथ दोबारा धुलवाते हुए करके दिखाया।
    इस अवसर पर प्रवक्ता नीलकंठ शर्मा ने स्वच्छता विषय पर बोलते हुए कहा कि स्वच्छता को हमें केवल स्वच्छता दिवस या स्वच्छता सप्ताह मनाने तक सीमित नहीं करना चाहिए बल्कि स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बना लेने का प्रण लेना चाहिए। इस अवसर पर अध्यापक अजायब सिंह ने अस्वच्छता से फैलने वाली बिमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय में अस्वच्छता के कारण फैलने वाली बिमारियां बहुत ही घातक होती हैं एवं उनका उपचार अत्यंत खर्चीला होता है तथा इनका हमारे शरीर पर बहुत बुरा व गहरा असर पड़ता है।
    उन्होंने बताया कि विद्यालय में 17 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई रखने के विषय से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह, रघुवीर यादव, विजय कुमार, हरचरण सिंह, रामस्वरूप, सुनीता जाखड़, निर्मल कौर, अंजू देवी, सुमन, बबीता, सतनाम सिंह और बूटा सिंह आदि अध्यापक उपस्थित थे।

Thursday, October 13, 2011

समाचार News 13.10.2011

स्वस्थ व्यक्ति ही बेहतरीन कार्य करके समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है
सिरसा
, 13 अक्तूबर। स्वच्छता में ही स्वस्थता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं स्वच्छ रहकर अन्य लोगों को भी स्वच्छता के बारे प्रेरित करना चाहिए जिससे स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। स्वस्थ व्यक्ति ही बेहतरीन कार्य करके समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है।
    यह बात अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी.के. बेहरा ने आज स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित स्वच्छता उत्सव बारे जिले के स्कूल मुख्याध्यापकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला में स्वच्छता उत्सव 2 अक्तूबर से 4 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि अध्यापक राष्ट्र के निर्माता होते हैं।  इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार व स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दें ताकि वे अपने जीवन में अच्छी-अच्छी आदतें अपना सके। अच्छी आदतों से जहां स्वच्छता रहेगी वहीं सुदृढ़ व स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने सभी मुख्याध्यापकों का आह्वान किया कि वे बच्चों के साथ-साथ समाज को भी जागृत करें।
    श्री डी.के. बेहरा ने कहा कि स्वच्छता में अमीरी-गरीबी तथा शिक्षित व अनपढ़ का कोई सवाल पैदा नहीं होता। स्वच्छ रहने के लिए ज्ञान का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सोच होनी चाहिए कि वे अपने परिवार तथा समाज की भलाई के लिए निरंतर कार्य करेंगे और हमेशा स्वच्छ व स्वस्थ रहेंगे। जीवन में जैसी हम आदत बनाएंगे वही हमेशा चलती रहेगी। इसलिए अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए और बुरी आदतों को त्याग देना चाहिए। सफाई करना भी एक पुण्य का कार्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को परम धर्म समझकर सफाई व्यवस्था पर अच्छे से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाने-पीने का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। सादा भोजन ग्रहण करना और स्वच्छ रहना चाहिए। घर-घर में शौचालय अवश्य होने चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए तो सरकार भी आर्थिक मदद करती है, इसका भी गरीब परिवारों को लाभ उठाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि स्कूलों में पेड़-पौधे लगाने के साथ-साथ सार्वजनिक भूमि तथा अपने घरों में भी पेड़ लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में ज्ञान होना अति आवश्यक है। समाज को ज्ञान भी अध्यापक वर्ग ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सफाई जितनी जरूरी है उतनी ही अन्य लोगों व आस पड़ोस को भी सफाई व स्वच्छता बारे प्रेरित करना जरूरी है। प्रत्येक अध्यापक स्वयं की जिम्मेवारी समझकर  सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि तालाबों व जोहड़ों आदि को भी स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना चाहिए।
    अतिरिक्त उपायुक्त श्री डी के बेहरा ने कहा कि हमें वातावरण को स्वच्छ रखने  के लिए  मानसिकता  में बदलाव लाना होगा क्योंकि स्वच्छता के लिए ज्यादा धन व संसाधनों आदि की आवश्यकता नहीं होती । समाज के प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वे अपने आस पास के क्षेत्रों में सफाई के विभिन्न टिप्स अपनाते हुए उन पर काम करें। निश्चित रूप से स्वच्छता के मामले में सार्थक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्वच्छता बारे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाएं। बच्चों को समय-समय पर सम्मानित भी करते रहे जिससे उनका आत्म विश्वास व मनोबल बढ़ेगा और वे जीवन में अच्छी आदतों को अपनाकर समाज व राष्ट्र तरक्की के लिए सहायक सिद्ध होंगे।
    इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ए.सी. सिहाग, उप जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा, तहसीलदार जगदीश मेहता,  सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्मा राम, रोजी कटारिया, स्वच्छता विशेषज्ञ जयवीर ने भी स्वच्छता के बारे विचार व्यक्त किए और विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जयवीर ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को कल से प्रेक्टिकल के रूप मेें हाथ की सफाई करना, इसके उपरांत पूरे शरीर को स्वच्छ रखने बारे प्रशिक्षण दें। उन्होंने खुद प्रेक्टिकल रूप से हाथों की सफाई करके भी दिखाई। इसके अलावा डोक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर भी उपस्थितजनों को स्वच्छता बारे बेहतर ढंग से ज्ञान दिया।

ईमानदारी व निष्ठा से कार्य न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
सिरसा
, 13  अक्तूबर। मतदाता सूचियों की शुद्धता व नए मतदाताओं को सम्मिलित करना सभी बूथ लेवल अधिकारी, तहसीलदार, कानूगो व अध्यापकों के अथक प्रयास पर निर्भर करता है जो एक पवित्र कर्तव्य है और देश समाज व नागरिकों के प्रति एक अहम योगदान भी है। इसलिए इस कार्य को हृदय से एवं सच्ची लगन, ईमानदारी के साथ निष्ठा  व निस्वार्थ भाव से करें।
    यह बात उपमंडलाधीश श्री रोशन लाल ने आज स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित मतदाता सूची बारे जिले के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यांे, तहसीलदार, कानूगो, पटवारी, बूथ लेवल अधिकारियों व इससे संबंधित कर्मियों व अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य देश हित का कार्य है इसलिए विशेष रूचि लेकर इस कार्य को बेहतरीन ढंग से संपन्न करें। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रतिस्पद्र्धा के युग में कंप्यूटर का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है। खासतौर से तहसीलदार, कानूनो व पटवारियों को तो कंप्यूटर का ज्ञान लेना बहुत ही जरूरी हो गया क्योंकि आज राजस्व एवं भूमि आदि का रिकॉर्ड अपडेट कर दिया गया है और जमीन व भूमि से संबंधित आदि कार्य भी कंप्यूटर पर अंकित कर दिए गए हैं। कंप्यूटर सिखाने के लिए जिला प्रशासन, सरकार द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाता है, इसका भी लाभ उठाएं।
    श्री रोशन लाल ने कहा कि गांव में अधिकतर लड़कियों के वोट नहीं बनवाते। ग्रामीणों की धारणा होती है कि लड़की तो अगले घर चली जाएगी इस धारणा को बदलने का कार्य करें । ग्रामीणों को जागरूक करके लड़कियों के वोट भी अवश्य बनाएं। उन्होंने कहा कि  जिला में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा चंडीगढ़ द्वारा जारी निर्देशानुसार मतदाता सूची वर्ष 2012 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य अक्तूबर से नवंबर 2011 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची वर्ष 2012 के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है जिसके लिए 1 जनवरी 2012 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर कोई भी पात्र व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो और वह मामूली तौर पर भी वहीं का वासी हो, भारत का नागरिक हो, तथा किसी अन्य क्षेत्र में उसका नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज न हो वह व्यक्ति दावा फार्म नं. 6 में फोटायुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु अपना आवेदन संबंधित मतदान केंद्र पर नियुक्त किए गए बूथ लेवल अधिकारियों को अक्तूबर से एक नवंबर तक जमा करवा सकता है।  उन्होंने बताया कि फार्म पूर्ण रूप से भरा हुआ होना चाहिए। इसके साथ-साथ जन्म प्रमाण-पत्र की फोटो प्रति या कोई भी सरकारी दस्तावेज जिसमें जन्मतिथि अंकित हो की फोटो प्रति फार्म के साथ अवश्य लगाएं।
    उपमंडलाधीश ने कहा कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए फार्म नं. 6 पर पासपोर्ट आकार की नवीनतम रंगीन फोटो भी लगाएं। उन्होंने बताया कि वर्तमान मामूली तौर से निवास स्थान के लिए पूरा डाक पता बैंक, किसान, डाकघर की चालू पास बुक या आवेदक का राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर निर्धारण आदेश या आवेदक या उनके निकट संबंधी जैसे माता-पिता आदि के नाम से उस पते पर नवीनतम जल, टेलीफोन, बिजली, गैस कनैक्शन बिल की फोटो प्रति अवश्य लगाएं, अधूरा फार्म अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
    इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार श्री जगदीश मेहता ने उपमंडलाधीश का स्वागत करते हुए कहा कि  यदि कोई व्यक्ति स्थान छोड़कर चला गया हो या मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में हो तो उसका नाम हटाने बारे कोई आक्षेप हो तो वह इसी अवधि के दौरान फार्म नं. 7 आक्षेप फार्म भरकर दे सकता है। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची में अशुद्ध रूप से दर्ज हो तो वह मतदाता फार्म नं. 8 शुद्धि फार्म भरकर प्रस्तुत करें, उक्त वर्णित फार्म नं. 6, 7 व 8 संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगे।
    उन्होंने कहा कि जिला सिरसा के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र व्यक्ति फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु अपना फार्म अवश्य भरकर जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कुछ व्यक्तियों ने नगरपालिका, पंचायत के चुनाव की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने हेतु फार्म भरा था लेकिन उनके नाम विधानसभा की फोटोयुक्त मतदाता सूची में नहीं है, ऐसे पात्र व्यक्तियों को अपना नाम दर्ज करवाने हेतु फार्म नं. 6 भरकर अवश्य जमा करवाना होगा। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि शिक्षण संस्थान से संबंधित सभी विद्यार्थियों विशेषकर महिलाओं के नाम जिसकी आयु 1 जनवरी 2012 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी उन सभी  विद्यार्थियों के दावा फार्म नं. 6 पूर्ण रूप से भरकर 20 अक्तूबर तक जिला चुनाव कार्यालय कमरा नं. 70, लघु सचिवालय सिरसा में अवश्य जमा करवाएं। इसके अतिरिक्त यह प्रमाण-पत्र दें कि आपके संस्थान में कोई भी पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ शिक्षण संस्थानों एवं स्कूलों में 11वीं व 12वीं विद्यार्थियों की संख्या जिसमें 18 वर्ष से कम तथा ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या है वह भी अवगत करवाएं।
    उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र बनवाने में किसी व्यक्ति को अगर कोई कठिनाई आए तो वे व्यक्ति भी शॉर्ट मैसिज सर्विस (एसएमएस) के जरिए निर्वाचन कार्यालय को अवगत करवा सकता है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के नए बनने वाले मतदाताओं और फोटोयुक्त मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करवाने के लिए तथा मतदाता सूची से नाम हटवाने बारे फार्म उपलब्ध करवा रहे हैं इसलिए सभी व्यक्ति जिन्होंने नया मतदाता पहचान पत्र बनवाना है। वह छह नंबर फार्म, मृत्यु हो जाने की स्थिति में या स्थान छोडऩे की वजह से मतदाता सूची से नाम हटवाना है वो सात नंबर फार्म, जिन्होंने मतदाता सूची में त्रुटि दूर करवानी है वे आठ नंबर फार्म प्राप्त कर भरें तथा बूथ लेवल अधिकारी के पास आगामी एक नवंबर तक जमा करवाएं।
    इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी ओपी वर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्मा राम, रोजी कटारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

रक्तदाताओं को अब 20 रुपए के अल्पाहार के स्थान पर 50 रुपए का अल्पाहार दिया जाएगा
सिरसा
  13 अक्तूबर। प्रदेश में रैडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अब 20 रुपए के अल्पाहार के स्थान पर 50 रुपए का अल्पाहार जिसमें फल आदि शामिल होंगे दिया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डा. युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने बताया कि अल्पाहार की राशि अढ़ाई गुणा तक बढ़ाने का यह निर्णय हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि सिरसा में तो पहले से ही रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद 20 रुपए का अल्पाहार उपलब्ध करवाया जाता था जिसमें मौसमी फल आदि होते थे। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार की राशि को बढ़ाया जाए जिससे रक्तदाताओं को पर्याप्त मात्रा में जूस व फलाहार दिया जा सके।
    उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार बढ़ाने संबंधी स्वास्थ्य विभाग एवं हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन द्वारा पत्र क्रमांक 6813-6833 के माध्यम से सभी जिला रैडक्रॉस शाखाओं के सचिवों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। पत्र में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि रक्तदाता को पूर्ण रूप से स्वास्थ्यवर्धक एवं उच्च कोटि की हाईजनिक डाइट दी जाए। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर लिए गए इस निर्णय से सिरसा के रक्तदाताओं को अधिक लाभ होगा।
    उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा गत वर्ष जिला में 173 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें 80 हजार 482 यूनिट रक्त संचय किया गया जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक कीर्तिमान है। इसी कारण से अल्पाहार योजना के तहत सबसे अधिक राशि सिरसा जिला में खर्च की गई है। आगे भी इस योजना के तहत सिरसा जिला के रक्तदाताओं को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि  इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन इम्यूनोटॉलोजी (आईएसबीटीआई) की हरियाणा इकाई के सांैजन्य से आगामी 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक पंचकुला में 36वीं वार्षिक राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा जिसमें रक्तदान से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस कांफे्रंस का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।  राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेस में भाग लेने व हर प्रकार की मदद के लिए करपोरेट सोशल रैंसपोस्बिलिटी के तहत विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी बोर्डो, निगमों तथा राष्ट्रीयकृत बैंक व अन्य समाज सेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि पंचकुला में आगामी 30 अक्तूबर से एक नवम्बर तक होने वाली तीन दिवसीय बैठक में देशभर की विभिन्न संस्थाओं, केन्द्र व राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग, स्काउट्स, एनएसएस, पंचायती राज संस्थाओं के तीन हजार से भी अधिक डेलीगेट्स भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आईएसबीटी की तरफ से मैडिकल संस्थाओं से जुड़े सभी लोगों, प्रदेश की सभी एनएसएस इकाईयों, यूथ क्लबों, स्काउट्स प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वैच्छिक रक्तदान में कार्य कर रही संस्थाओं को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं और ज्यादातर संस्थाओं की ओर से कांफ्रेस में भाग लेने के लिए प्रस्ताव भी मिल चुके हैं। इस कांफ्रेस को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। देश व विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के रहने का पंचकुला व चण्डीगढ़ में प्रबन्ध किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय यह सेमिनार पंचकुला के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा और इस सेमिनार में दो सत्र डोनर मोटीवेशन और रक्तदान से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जाएगी। उपरोक्त तरह की जानकारी देने के लिए दूसरे देशों में जैसे मलेशिया, पाकिस्तान आदि से विशेषज्ञ रक्तदान प्रेरकों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को पूर्व कांफें्रस का भी आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना के तहत छात्रवृत्ति देने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी
सिरसा
  13 अक्तूबर।   जिला में 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विज्ञान संकाय में अधिक रूझान पैदा करने के  उद्देश्य से विभाग द्वारा हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना के तहत छात्रवृत्ति देने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके लिए विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है।
    यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमकुम ग्रोवर ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों का चयन करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुडग़ांव द्वारा संचालित एवं एनएमएमएस की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। इस परीक्षा की योग्यता सूची, मानसिक योग्यता परीक्षण तथा शैक्षिक क्षमता परीक्षण (केवल गणित एवं विज्ञान विषय संबंधित प्रश्र) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। न्यूनतम अर्हता अंक 32 प्रतिशत, मानसिक योग्यता परीक्षण में तथा 32 प्रतिशत शैक्षिक क्षमता परीक्षण में रहेंगे।
    उन्होंने बताया कि  हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना के अनुसार 50 प्रतिशत छात्रवृत्तियां ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होंगी।  इसके अतिरिक्त यदि ग्रामीण क्षेत्र से 50 प्रतिशत से अधिक छात्र उच्च योग्यता सूची में आ जाते हैं तो उन्हें सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति के योग्य माना जाएगा, परंतु ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित कोई भी सीट शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों को नहीं दी जाएगी।
    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना के तहत आयोजित परीक्षा की मैरिट सूची में आने के बाद कक्षा नौंवी, दसवीं में पढऩे हेतु विद्यार्थी को 500 रुपए प्रतिमास की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। दसवीं कक्षा के पश्चात यह छात्रवृत्ति 11वीं व 12वीं कक्षा में 1500 रुपए प्रतिमास होगी। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा के उपरांत केवल उन्हीं विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी रखी जाएगी जो 11वीं व 12वीं कक्षा में विज्ञान के विषय पढ़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस छात्रवृत्ति के साथ-साथ विद्यार्थी किसी अन्य स्रोत/विभाग या किसी वित्तीय संस्था से भी छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज योजना के तहत पूरे प्रदेश में एक हजार छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस योजना के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी/जिला विज्ञान विशेषज्ञ के कार्यालय के साथ-साथ एससीईआरटी हरियाणा गुडग़ांव के फोन नंबर 0124-2320628, 2314909 तथा 2300718 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ-साथ हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद पंचकूला के दूरभाष नंबर 0172-2560339 तथा 2560309 पर भी संपर्क साधा जा सकता है।

पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर हुआ हवन यज्ञ
सिरसा
। सिरसा नरेश पूर्व मंत्री माननीय लक्ष्मणदास अरोड़ा के 79वें जन्मदिन पर अरोड़वंश इंटरनेशनल स्कूल में एक हवन यज्ञ करके उनकी दीघार्यु व स्वास्थय की
कामना की गई। हवन यज्ञ में स्वंय लक्ष्मणदास अरोड़ा, राहुल सेतिया, सुनीता सेतिया, अश्विनी खन्ना, अजीत रत्न, गोकल सेतिया, अनमोल रत्न, गुरमुख कोचर, देशराज कोचर, राजकुमार गंडा, हरबंस लूथरा, काली सहगल, विकास लूथरा, बच्चन लाल बजाज व मोहन बजाज सहित स्कूल स्टाफ के सदस्यों व बच्चों ने हवन यज्ञ में भाग लिया। हवन यज्ञ करवाते हुए पंडित कृष्ण कुमार पुरोहित ने लक्ष्मणदास अरोड़ा की दीघार्यु और अच्छे स्वास्थय की कामना की। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ऋतु मदान ने लक्ष्मणदास अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि अरोडवंश इंटरनेशनल स्कूल पर अरोड़ा जी का हमेशा आर्शीवाद रहा है जिस वजह से यह स्कूल आज सिरसा ही नही बल्कि पूरे हरियाणा में अपनी पहचान बना चुका है। हवन यज्ञ के उपरांत लक्ष्मणदास अरोड़ा ने स्कूल स्टाफ के सदस्यों को अपनी तरफ से साधुवाद दिया। उन्होंने इस मौके पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।

सिरसा मैट्रोसिटी की तर्ज पर तरक्की करता नजर आ रहा है
सिरसा
, १३ अक्तुबर। जिस प्रकार नए आधुनिक शौ-रूम शहर में स्थापित हो रहे हैं उससे सिरसा मैट्रोसिटी की तर्ज पर तरक्की करता नजर आ रहा है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने पीएनबी वाली गली में भारत छाबड़ा के कपड़ो के शौ-रूम का उद्घाटान करते हुए कही। काण्डा ने इस अवसर पर शौ-रूम संचालकों को शुभकामनाएं दी व शौ-रूम का अवलोकन किया।
भारत छाबड़ा ने गोबिंद कांडा को शॉल भेंट कर स6मानित किया और बताया कि यह जिले का एकमात्र ऐसा कपड़े का फैमिली शौ-रूम होगा जिसमें बच्चों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी के आधुनिक वस्त्र एक ही छत के निचे उपल4ध होंगेे। इस अवसर पर राजेंद्रमकानी, तरसेम गोयल, जयङ्क्षसह कुसु6बी, भूपेश गोयल, रतन जामलिया, राजकुमार सैनी, रवि पाल अरोड़ा, बलदेव सिंगला, विनोद शर्मा, ओम बहल, जयप्रकाश भोलूसरिया, केदार पाहवा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

दो दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया जाएगा
सिरसा
। महाराजा अग्रसैन प्राकृतिक चिकित्सालय एवं योगपीठ के द्वारा स्थानीय बी ब्लाक स्थित दुर्गा मंदिर में दो दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अस्पताल संचालक डा. राजेंद्र वर्मा ने बताया कि 15 व 16 अक्तूबर को आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी बाबू लाल फुटेला करेंगे। शिविर में लोगों का प्राकृतिक संसाधनों से उपचार किया जाएगा।

मंत्री लक्ष्मणदास अरोड़ा की लंबी आयु करे परमात्मा: भूपेश मेहता
सिरसा
। पूर्व उद्योगमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मणदास अरोड़ा के 79वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता ने अपने साथियों सहित उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी व उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर श्री मेहता ने अरोड़ा को बुके भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश मेहता ने कहा कि लक्ष्मण दास अरोड़ा पंजाबी समुदाय के एक मजबूत स्तंभ है तथा जिला की 36 बिरादियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता है। श्री मेहता ने कहा कि लक्ष्मणदास जी अरोड़ा के सामाजिक, धार्मिक एवं समाज भलाई कार्यों के फलस्वरूप ही जिलावासियों ने उन्हें सिरसा नरेश की उपाधि दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सामाजिक कार्यों की प्रेरणा लक्ष्मणदास जी अरोड़ा से मिली है तथा वे उनके आदर्श है। इस अवसर पर लक्ष्मणदास अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। इस अवसरपर भूपेश मेहता के साथ श्याम बजाज, अजीत रत्न, अश्विनी बठला, पवन डिंगवाला, राजकुमार धींगड़ा, निजी सचिव प्रेम सैनी, संदीप इंदौरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जय साईंराम चैरिटेबल ट्रस्ट के नवनिर्मित कार्यालय का उदघाटन कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहता ने किया
सिरसा
। स्थानीय सिविल अस्पताल रोड़ स्थित एफ ब्लाक के सामने गौसेवा को समर्पित संस्था जय साईंराम चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) के नवनिर्मित कार्यालय का उदघाटन आज कांग्रेस के शहरी प्रधान भूपेश मेहता ने अपने कर कमलों के द्वारा किया। इस अवसर पर श्री मेहता ने क्लब सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा इस पुण्य कार्य के लिए अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जय साईं चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश गोयल ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य गौरक्षा अभियान को तेज करना, बेसहारा गउओं के लिए गौशालाओं का निर्माण करना, रक्तदान शिविर आयोजन, भू्रण हत्या पर अंकुश लगाना, सामाजिक कार्यों में सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर गोष्ठियां आयोजित की जाएगी तथा लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर भूपेश मेहता के सुपुत्र गीतांशू मेहता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता औमप्रकाश एंथोनी, उनके निजी सचिव प्रेम सैनी, कष्ट निवारणसमिति सदस्य राजकुमार मेहता, ट्रस्ट के वरिष्ठ उपप्रधान एचएल तंवर, सचिव पवन सिंगला, खजांची लवली बांसल, अनिल राही, रमन, गौरव सिंगला, संजीव शर्मा, जगदीश सिसोदिया, मा. किशोर राजपूत, संजीव मेहता, संदीप इंदौरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

डा.के.वी.सिंह आज डबवाली में सुनेंगे जनसम्स्याऐं
मण्डी डबवाली
13 अक्टुबर -मुख्यमन्त्री हरियाणा के पूर्व विशेश कार्यधिकारी डा.के.वी.सिंह आज डबवाली में सुनेंगे जनसम्स्याऐं। यह जानकारी देते हुऐ उनके निजी सचिव बजरंग थालोड़ ने बताया कि डा.सिंह आज प्रात: 10 बजें से सांय 4 बजें तक सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनसमस्याऐं सुनेंगे और उनका मौके पर ही समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।

शराब तस्करी के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया
सिरसा
, 13 अक्तूबर। जिला भर में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने बीते दिवस विभिन्न स्थानों से शराब तस्करी के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जा से काफी मात्रा में शराब भी बरामद की है।
    जिला की कालांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान लखविन्द्र सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी केवल को 8 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव केवल से, जबकि सेवक सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी केवल को 9 बोतल देसी शराब के साथ मंडी कालांवाली से काबू किया है। जिला की सदर थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान 38 बोतल देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को वनसुधार गांव से काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमीलाल पुत्र पालू राम निवासी वनसुधार के रूप में हुई है। नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने कृष्ण कुमार पुत्र मंगत राम निवासी नाथूसरी चौपटा को 8 बोतल देसी शराब के साथ नाथूसरी कलां क्षेत्र से काबू किया है। वहीं एक अन्य घटना में गश्त के दौरान जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र उदमी राम निवासी ममेराकलां को 10 बोतल देसी शराब के साथ हनुमानगढ़ रोड ऐलनाबाद से जबकि राजेन्द्र सिंह पुत्र घड़सीराम निवासी वार्ड नंबर 8 ऐलनाबाद को 11 बोतल देसी शराब के साथ टिब्बी बस स्टैंड ऐलनाबाद से काबू किया है। जिला की ओढां पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र लुभाया निवासी सालमखेड़ा को 12 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव सालमखेड़ा से गिरफ्तार किया है। एक अन्य घटना में सदर डबवाली थाना पुलिस ने विजय कुमार पुत्र लेखराम निवासी मसीतां को 8 बोतल देसी शराब के साथ गांव मटदादू से काबू किया है।
    थाना शहर सिरसा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबरी मिलने पर सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे दो लोगों को भगत सिंह पार्क क्षेत्र से काबू किया है। पुलिस ने मौका से 180 रुपये की जुआराशि भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदु पुत्र मुरारीराम निवासी जेजे कॉलोनी व पवन कुमार पुत्र चंद्रभान निवासी शिव चौक सिरसा के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में कालांवाली पुलिस ने गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे दो लोगों को गांव कालांवाली से काबू किया है। प पुलिस ने मौका से 175 रुपये की जुआ राशि भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह व गुरविन्द्र सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी कालांवाली के रूप में हुई है।
    शहर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 10 अक्तूबर की रात्रि को मंडी डबवाली से एक दुकान से एलसीडी, सीपीयू व कैमरा चोरी करने के मामले में घटना के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी बिक्रम उर्फ बिक्की पुत्र रोशन लाल निवासी मंडी डबवाली को अदालत से एकदिन के रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा एक कैमरा बरामद कर लिया है। शहर थाना डबवाली की गोल बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि इस घटना के दूसरे आरोपी जितेन्द्र पुत्र शिवशंकर निवासी मंडी डबवाली को पहले ही गिरफ्तार कर चोरीशुदा एलसीडी व यूपीएस बरामद किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सतीश मोदी निवासी मंडी डबवाली की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
    गोल बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक अन्य घटना में बीती 11 सितम्बर की रात्रि को मंडी डबवाली में मोबाईल शॉप की एक दुकान में हुई चोरी की घटना के मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा 11 मोबाईल बरामद किये गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी सज्जन कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी मंडी डबवाली को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस घटना के एक अन्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र शिवशकंर निवासी मंडी डबवाली को पहले ही गिरफ्तार कर चोरीशुदा 14 मोबाईल बरामद किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंडी डबवाली निवासी देवेन्द्र बांसल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
    जिला की बडागुढ़ा पुलिस ने बीती 19 फरवरी को गांव साहुवाला प्रथम से चोरी हुए मोटरसाइकिल के मामले की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिसाखा राम पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मैमड़ा जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। मामले के जांच अधिकारी बडागुढ़ा थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजमोहिन्द्र ने बताया कि इस घटना में चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बडागुढ़ा पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिसाखा राम से पूछताछ के दौरान उसके दो अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हें शीघ्र दबिश देकर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सतबीर पुत्र दयानंद निवासी जगमालवाली की शिकायत पर मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
    जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने बीती 17 सितम्बर को ऐलनाबाद क्षेत्र में ढाणी नाथावाली में हुए झगड़े व मारपीट के मामले की घटना के सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगेन्द्र  नाथ व महेन्द्र नाथ पुत्रान काशीनाथ, जगदीश नाथ, डुंगरनाथ व अजमेर नाथ पुत्रान तारा नाथ व रवि नाथ पुत्र सतपाल नाथ, ओमप्रकाश नाथ पुत्र काशीनाथ, रामकरण नाथ पुत्र तारानाथ, सतपाल नाथ पुत्र काशीनाथ निवासीयान ढाणी नाथावाली ऐलनाबाद के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक नफेसिंह ने बताया कि इस संबंध में मलकीत नाथ पुत्र बनवारी नाथ निवासी ढाणी नाथोवाली (ऐलनाबाद) की शिकायत पर भादसं की धारा 323, 325, 147, 149 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया जाएगा।

नेत्रदान एवं नेत्र सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया
सिरसा:
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर श्री बाबा तारा चैरिटेबल हस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी एवं नेत्रदान पे्ररक गुरराजकरण सिंह ने राजकीय महिला बहुतकनीकि संस्थान में नेत्रदान एवं नेत्र सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया। यह जानकारी देते हुए नेत्रदान पे्ररक गुरराजकरण सिंह ने बताया कि राजकीय महिला बहुतकनीकि की छात्राओं, अध्यापकों व अन्य स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए नेत्रदान व नेत्रसुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मृत्यु उपरांत नेत्रदान करना का संकल्प अपने जीवन काल में आवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे नेत्रहिनों को यह जहां देखने में मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नेत्र व्यक्ति का अनमोल अंग है इसलिए समय-समय पर इसकी जांच नेत्र विशेषज्ञों से आवश्य करवानी चाहिए। श्री गुरराजकरण सिंह ने कहा कि नेत्र दान को महादान कहा गया है इससे बढ़कर दुनिया और कोई दान नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि वह अब अढ़ाई लाख से अधिक लोगों को मृत्योपंरात नेत्रदान करवाने का संकल्प दिलवा चुके हैं और उनके शपथ भरे गए हैं। इस अवसर कॉलेज के प्राचार्य आजाद सिंह राठी आदि कॉलेज के स्टाफ ने गुरराजकरण सिंह द्वारा नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक किए जाने पर भरपूर प्रशंसा की और उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर अनेक छात्राओं और कालेज के स्टाफ सदस्यों ने नेत्रदान करने का शपथ भरा।

संजय खन्ना के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया
सिरसा
: लांयस क्लब सिरसा स्टार जनपद 321ए3 के स्थापाना दिवस लायंस क्लब सिरसा स्टार के चार्टर प्रधान संजय खन्ना के जन्म दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप राजकीय माडल स्कूल अनाज मंडी के प्रागंण पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश सिंगला,मुख्य शिक्षक उर्मिल सेठी, नरेश गाखड़, होशियार सिंह, अंजू बत्तरा, सुमन लता, विद्या देवी, विजय कुमार के अतिरिक्त लायंस प्रवीण सचदेवा, लायंस गुरराजकरण सिंह, दिलबाग सिंह, रणजीत सिंह, रमन वत्स सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस पौधा रोपण अभियान के दौरान 125 पौधे रोपे गए और सभी सदस्यों ने इन पौधों की रक्षा करने का वचन भी दिया। लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा किए पौधा रोपण की स्कूल स्टाफ के सदस्यों भूरी-भूरी प्रशंसा की।

बचपन बेहतर तो भावी जीवन सुंदर: मुनि श्री अर्हत् कुमार
सिरसा
, 13 अक्तूबर। जीवन में प्रत्येक मनुष्य को बचपन, यौवन और बुढ़ापा इन तीन चरणों से गुजरना पड़ता है। अगर बचपन सुसंस्कारित होगा तो व्यक्ति का व्यक्तित्व निखर उठेगा और वृद्धावस्था भी उसकी महक उठेगी। इस आशय का उद्गार शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री अर्हत् कुमार जी ने महाराजा अग्रसैन विद्यालय के प्रांगण में अनुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत   विद्यार्थियों व शिक्षकगण संबोधित करते हुए व्यक्त किये। बच्चों में भावनात्मक विकास हो, इस आशय पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जीवन विज्ञान, अनुव्रत एवं प्रेक्षाध्यान को हर बालक अपनाए। जिस विद्यालय का बालक इस त्रिवेणी में स्नान करता है, उसका अंग-अंग एवं आत्मा सद्गुणों से महम उठती है। अनुव्रत छोटे-छोटे नियम हैं आज अपेक्षा है कि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी इन छोटे-छोटे नियमों को अपने जीवन में उतार कर अपने जीवन में परिवर्तन का अनुभव करें। जीवन विज्ञान के द्वारा कलात्मक जीवन जीने की कला का निर्माण करें व प्रेक्षाध्यान से तनाव एवं बुरी आदतों का परिष्कार करें। युवा संत मुनि श्री भरत कुमार जी ने कहा कि आज का विद्यार्थी राष्ट्र के शुभ भविष्य का निर्माता है। बालक परिवार की आत्मा है व समाज का मेरूदंड है। बालक विश्व की सबसे छोटी एवं सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। विद्यार्थीगण कैसे अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का भला कर सकते हैं शिक्षकगण भी उनको यह शिक्षा दें। अध्यापक बच्चों को शिक्षा देने से पहले खुद सोचें कि मेरा चरित्र कैसा है, मैं व्यसनमुक्त हूं या नहीं, मेरी कथनी और करनी में समानता है या नहीं? क्योंकि स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ विद्यार्थी का निर्माण कर सकता है और स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार का और स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज का एवं स्वस्थ समाज स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। मुनि श्री ने बच्चों को अनुव्रत के नियमों के बारे में भी जानकारी दी एवं उनको व शिक्षकगण को व्यसनमुक्त एवं भ्रष्टमुक्त होने का संकल्प दिलाया व अनुव्रत संकल्प पत्र भी वितरित किये गये। इसके साथ-साथ प्रेक्षाध्यान एवं जीवनविज्ञान के प्रयोग करवाए। अंत में सभा सचिव संजय गर्ग ने विद्यालय की उपप्राचार्य श्रीमती शिवा गुप्ता एवं प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया।