Tuesday, November 15, 2011

समाचार News 13.11.2011

*प्रेम, प्यार व भाईचारा बढ़ाता है जागरण : गोबिंद कांडा
सिरसा
, 13 नवम्बर। 'बिगड़ी मेरी बना दे मईयाÓ, 'आजा मां तैनूं अखियां उडीक दियांÓ 'तेरे दर पे सर झुकाया मांÓ जैसे कर्णप्रिय भजनों की ताल पर रानियां गेट पर आयोजित जागरण में भक्तजन ऐसे मंत्रमुग्ध हुए की सारी रात माता के गुणगान में खोए रहे। अनुपम झांकियां और माता के भव्य दरबार की शोभा देखती ही बनती थी। जागरण का शुभारंभ मुख्यातिथि, श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने जागरण की पावन ज्योत प्रज्जवलित करके किया। जबकि पार्षद राजेंद्र गुज्जर ने विधि-विधान से गणेश पूजन संपन्न करवाया। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से दूर रहकर युवाओं में जिस प्रकार धार्मिक भावनाएं देखी जा रही है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि भारतवर्ष की प्राचीन संस्कृति और रीति-रिवाजों को आज भी देश का प्रत्येक जनमानस अपने जहन में संजोए हुए हैं। धार्मिक जागरण  न केवल अध्यातम की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे समाज में आपसी प्रेम-प्यार व आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। जागरण स्थल पर पहुंचने पर गोबिंद कांडा का आयोजक माता बाई जी, रमेश कटारिया, सूरजभान गुर्जर व मोहल्लावासियों ने फू ल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सूरत सैनी, पार्षद अंगे्रज बठला, पार्षद गुरनाम सिंह, भूपेश गोयल, तरसेम गोयल, अमन सर्राफ, हरजिंद्र सिंह बब्बू सरपंच, कमल मैहता, गंगाधर शर्मा, विजय जुईवाला सहित अनेक लोगों ने माता की आरती कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

कपास पर मार्केट फीस व एच.आर.डी.एफ . 4 प्रतिशत से घटाकर 1.6 प्रतिशत करने पर मुख्यमन्त्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सिरसा के सांसद डा0 अशोक तंवर का आभार प्रकट किया
रतिया
, 13 नवंबर: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं मार्किट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष कीर्ती जैन ने हरियाणा सरकार द्वारा कपास पर मार्केट फीस व एच.आर.डी.एफ . 4 प्रतिशत से घटाकर 1.6 प्रतिशत करने पर मुख्यमन्त्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व सिरसा के सांसद डा0 अशोक तंवर का आभार प्रकट किया है। यहां जारी एक ब्यान में श्री जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार सदा से ही व्यापारी हितैषी रही है। इस सरकार में प्रदेश के व्यापारियों ने जब भी मुख्यमंत्री हुड्डा के समक्ष कोई भी समस्या रखी है, उसका तुरन्त प्रभाव से हल हुआ है। अब प्रदेश सरकार ने व्यापारियों व किसानों की कई सालों से कपास पर मार्केट फीस कम करने की मंाग पर मार्किट फीस घटाकर व्यापारियों की पुरानी मांग को पूरा किया है, जोकि पहले किसी भी सरकार ने नही किया। श्री जैन कहा कि मुख्यमन्त्री हुड्डा ने पहले भी ग्वार गम, खेती में उपयोग आनी वाली दवाइयॉं, गुड़, हलवाईयों पर भट्टी टैक्स समाप्त किया और सैकड़ों वस्तुओं पर से वेट कर 12.5 प्रतिशत से घटा कर 5.25 प्रतिशत किया।

भजन संध्या का आयोजन किया गया
सिरसा
। स्वामी अवधेशानंद  गिरी जी महाराज द्वारा स्थापित प्रभु प्रेमी संघ सेवा न्यास रजि. संस्था के स्थापना दिवस पर गत सायं स्थानीय शिव मंदिर मुल्तानी कालोनी में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पार्षद गुरदयाल मेहता ने शिरकत की। भजन संध्या में बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की सुंदर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। इस अवसर पर कें्रदीय सत्संग सचिव भीम सैन सचदेवा, राजीव बांसल, जोगिंद्र मेहता, अशोक मोंगा व अन्य कई सदस्यों ने भजन सुनाए, जिन पर आए हुए भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए। इसी के साथ महिला कार्यकारिणी सदस्या अनीता गर्ग ने अपनी मधुरवाणी में भजन सुनाए।
संस्था के प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि संर्कीतन हर रविवार को किया जाता है। इस उत्सव में औमप्रकाश दुआ प्रभारी, फकीर चंद बांसल, अशोक कुमार जिंदल, इंद्र कुमार गोयल, सचिव राम अवतार, कोषाध्यक्ष राजकुमार कांसरिया, मदन लाल शर्मा, प्रेम प्रकाश गोयल, संजय मित्तल, डा. सुभाष नरूला एवं गणमान्य लोगों व महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि पार्षद गुरदयाल मेहता ने झांकियां प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। प्रभु प्रेमी संघ की ओर से श्री मेहता को शाल ओढांकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में आरती करके प्रसाद वितरित किया गया।

गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में अखंड पाठ का भोग डाला गया
सिरसा
, 13 नवम्बर (): गांव दादू में सचखंडवासी बाबा गुरदेव ङ्क्षसह के तप स्थान दशमेसर साहिब गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में अखंड पाठ का भोग डाला गया। इस आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार संत बाबा दर्शन ङ्क्षसह ने आई हुई संतों का धन्यवाद किया व गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सिख धर्म के प्रचार प्रसार के लिए आगे आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सिख धर्म एक ऊंचा व सच्चा धर्म है, जिसकी स्थापना गुरुनानक देव ने एक ऐसे समय में की, जिसमें धाॢमक कुरीतियां समाज में व्याप्त थीं। इस मौके पर कलेरी पंजाब से आए बीबी सुरेंद्र कौर के ढाडी जत्थे ने गुरुनानक देव जी के इतिहास पर प्रकाश डाला और गुरुओं की वाणी का गुणगान किया। इस मौके पर गुरुद्वारा की नई इमारत की कार सेवा का कार्य भी पूरे जोरों पर चल रहा है। इस बारे में बाबा दर्शन ङ्क्षसह ने बताया कि यह विशाल गुरुद्वारा साहिब की इमारत देखने योग्य बनेगी, जिस पर एस.जी.पी.सी. के दिए अनुदान व स्थानीय साध संगत के सहयोग से यह निर्माण कार्य जोरों पर है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य में समस्त संगत को तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील भी की। इस मौके पर गांव के सरपंच दलीप ङ्क्षसह, जगदेव ङ्क्षसह प्रधान, दर्शन ङ्क्षसह पूर्व सरपंच, जगरुप ङ्क्षसह पूर्व सरपंच, मुकुंद ङ्क्षसह खंजाची, जगदीश ङ्क्षसह रुमाणा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। समारोह में आए हुए विशिष्ट अतिथियों को गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से बाबा दर्शन ङ्क्षसह ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

माता हरकी देवी का वार्षिक जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया
ओढ़ां
-माता हरकी शिक्षा संस्थान में माता हरकी देवी पब्लिक स्कूल, महाविद्यालय एवं शिक्षा महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से माता हरकी देवी का वार्षिक जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम डिवाइन इंडिया रखा गया। संस्था के अध्यक्ष हरदयाल सिंह गदराना की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जेंडर ग्रुप चंडीगढ़ के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह बराड़ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  जेसीडी केचेयरमैन मनिंद्र सिंह बराड़ और डबवाली के उपमंडल अधिकारी मुनीश नागपाल उपस्थित हुए। मुख्यातिथि  ने माता हरकी देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके एवं मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
    कार्यक्रम के शुभारंभ पर संस्था की डारेक्टर मनीषा गोदारा ने सभी का अभार व्यक्त करते हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया। प्राचार्य डॉ. शमीम शर्मा एवं डॉ. सुनीता स्याल ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट तथा मनीषा गोदारा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    इस अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ में बीएड, जेबीटी और स्कूल के विद्यार्थियों  डिंपल एण्ड पार्टी ने श्रीगणेश वंदना की मनमोहक झांकी प्रस्तुत करके माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद स्कूल की छात्रा लवप्रीत ने शिव तांडव से सबको चकित किया तथा पूजा एण्ड पार्टी ने हरियाणवी नृत्य द्वारा माहौल को खुशनुमा बना दिया तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य जो बोले सो निहाल सत श्रीअकाल एवं पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत करके सभी को तालियां बजाने पर मजबूर किया। एलकेजी व यूकेजी प्रथम की छात्राओं नेहा व कनुप्रिया ने चंदा मामा गीत पर मन को हर लेने वाली झांकी प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। स्कूल की ओर से दीया व सुनीता ग्रुप ने मां को समर्पित स्नेह भरी पुकार एक तूं ही भरोसा नामक गीत के रूप में भावपूर्ण प्रस्तुति दी। स्कूल आर्केस्ट्रा ने इंस्ट्रूमेंटल भजन ने सबको झूमने पर विवश कर दिया।
    इस अवसर पर संस्था के प्रधान हरदयाल सिंह गदराना ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृतिचिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों ने शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके अभिभावकों को बधाई दी। संस्था के कोषाध्यक्ष मंदर सिंह ने बीए तृतीय वर्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को माता अमरजीत कौर अवार्ड, बलविंद्र सिंह ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं को सरदार कुलवंत सिंह अवार्ड और हरदयाल सिंह गदराना ने प्रथम वर्ष की छात्राओं को माता श्याम कौर अवार्ड देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर मंच का संचालन दीपिका, अनीता एवं मोनिका गिल ने किया। इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर मनीषा गोदारा, प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा, डॉ. अभिलाषा, डॉ. सुनीता स्याल, मंदर सिंह, हरदयाल सिंह गदराना, बलविंद्र सिंह, गिरधारी लाल बिस्सू, रामकुमार, जसबीर सिंह, बुध सिंह, केवल कृष्ण, सुखदेव सिंह, ओमप्रकाश, सुनीता कक्कड़, सुभाषचंद्र सहित सभी स्टाफ सदस्य, अभिभावक व छात्राएं उपस्थित थी।

लालकृष्ण अडवानी को देखने उमड़ा जनसमूह
ओढ़ां
-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवानी द्वारा आयोजित जन चेतना यात्रा का ओढ़ां में भरपूर स्वागत किया गया तथा 25 मिनट के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 जाम होकर रह गया। इतने बड़े राष्ट्रीय नेता को इतने करीब से देखने का मौका पाकर ओढ़ां सहित आसपास के दर्जन भर गांवों के लोग भी उन्हें देखने उमड़ पड़े तथा जीटी रोड पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
    लोगों के हज्जूम को देखकर भाजपा नेताओं द्वारा यात्रारथ को सड़क के मध्य रोक दिया गया और घोषणा की गई कि श्री अड़वानी आपसे मुखातिब होंगे तो लोग उत्साह से भर उठे तथा पूरा सड़क मार्ग एक जनसभा में तब्दील हो गया। भीड़ में शामिल लोगों ने हाथों में झण्डे थाम रखे थे, वे नारे लगा रहे थे और पुष्प वर्षा कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए लालकृष्ण अड़वानी ने कहा कि वे 11 अक्टूबर को बिहार से चले थे और 20 प्रदेशों का दौरा करने के उपरांत हरियाणा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे पंजाब जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों के चेहरों को देखा तो पाया कि कि वे सभी कांग्रेस सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व महंगाई से त्रस्त हैं तथा बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे संसद में काले धन के मुद्दे को उठाएंगे और सरकार को मजबूर कर देंगे कि वे इस विषय पर गंभीरता से विचार करे। श्री अडवानी 8 मिनट तक भाषण दिया। इससे पूर्व उनके अलावा हरियाणा विपक्ष के नेता अनिल विज और प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने भी अपने विचार रखे।
    इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार, राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यू, प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, विधानसभा हरियाणा विपक्ष नेता अनिल विज, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रौ. गणेशी लाल, पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रेणु शर्मा, जिलाध्यक्ष समाज कल्याण प्रकोष्ठ पवन गर्ग ओढ़ां, पिरथीचंद गर्ग, मुखत्यार सिंह, सतपाल पिपली, तेजपाल शर्मा, जगतार सिंह मिठडी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेश गर्ग, महामंत्री जितेंद्र गर्ग, डॉ. भीमसैन शर्मा, प्रेम शर्मा, जोतराम शर्मा, बजरंग गर्ग, फकीरचंद गर्ग, वींद्र सारस्वत, लक्खा सिंह चोरमार, सुरेश कुमार बप्पां, मुकेश कुमार, अंग्रेज सिंह चोरमार सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बॉक्स
    श्रीअडवानी का रथ ओढ़ां पहुंचने से 5 मिनट पूर्व सूवना मिली कि श्री अडवानी ओढ़ां में लघुशंका के लिए रुकेंगे। यह सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए कि उनके लिए लघुशंका का प्रबंध कहां किया जाए। इसके लिए रेस्ट हाऊस में जगह तैयार की गई लेकिन यात्रारथ रेस्ट से आगे जाकर बस स्टेंड के निकट रूका। तब अधिकारियों ने उनके लिए लघुशंका की व्यवस्था खंड कार्यालय ओढ़ां में की, लेकिन वे बिना लघुशंका के ही डबवाली की ओर निकल गए तब जाकर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

No comments:

Post a Comment