Monday, October 31, 2011

समाचार News 31.10.2011

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 27वीं पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
सिरसा
, 31 अक्तूबर।  आज स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 27वीं पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।  उपमंडलाधिकारी श्री रोशन लाल द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर उनके साथ नगराधीश श्रीमती कमलप्रीत कौर, अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर देशभक्ति पर लेख, गीत, भाषण प्रतियोगिताएं शिक्षण संस्थानों में आयोजित की गई।
    उपमंडलाधिकारी (ना.) श्री रोशन लाल ने बताया कि यह राष्ट्रीय संकल्प दिवस आज पूरे देश में समुचित ढंग से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के वाक्य 'शक्ति का प्रदर्शन कार्यों से प्रतीत होना चाहिए न कि शब्दों द्वाराÓ  इन विचारों में इंदिरा गांधी के दृढ़ निश्चय की प्रतिध्वनि सुनाई देती है जो उनके संपूर्ण जीवन में झलकती रही। उन्होंने बताया कि सही अर्थ में यही विचार उनके आत्मनिर्भर भारत के सपने में दिखाई देता है। उन्होंने देश के हर वर्ग के लोगों के लिए अपने समय में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने बताया कि हमें इस अवसर पर इस संकल्प के साथ आगे बढऩा चाहिए कि धैर्य, सहनशक्ति व ईमानदारी पूर्वक कार्य करेंगे तथा देश की उन्नति में सहयोग देंगे। उन्होंने बताया कि श्रीमती इंदिरा गांधी महिलाओं के लिए सदैव आदर्श व प्रेरणास्रोत रही थी।
    उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने जो देश के लिए किया उसके लिए हम सभी आभारी हैं। हमें इस संकल्प दिवस पर अपने आप को यह संदेश देना होगा कि हम देश व समाज के लिए भलाई के कार्य करेंगे।

जनता को घर द्वार पर ही न्याय देने के लिए स्थानीय कचहरी परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया
सिरसा
, 31 अक्तूबर।     जनता को घर द्वार पर ही न्याय देने के लिए स्थानीय कचहरी परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष गोयल की अध्यक्षता में लंबित पड़े विभिन्न प्रकार के मामलों का मौके पर निपटारा किया गया।
        श्री गोयल ने बताया कि इस लोक अदालत में 262 मामले सामने आए जिसमें 84 मामलों का निपटारा मौके पर किया। उन्होंने बताया कि इसमें सिविल के 116 मामले सामने आए जिसमें से 27 मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। अपराधिक किस्म के 32 मामले रखे गए जिसमेें से 14 मामलों का निपटारा किया गया। वैवाहिक घरेलू हिंसा के 25 मामले रखे गए। इसके साथ-साथ 138 एनआई एक्ट के 35 मामले रखे गए जिसमें 8 मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य किस्म के 54 मामले रखे गए जिसमें 35 का निपटारा किया गया। उन्होंने इस लोक अदालत में लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा के बारे में भी बताया।
        उन्होंने बताया कि गरीब परिवार जिनकी सालाना आमदनी 1 लाख रुपए से कम है व अपंग या विकलांग है उन व्यक्तियों के वकीलों व अन्य प्रकार के खर्चों को भी कोर्ट द्वारा वहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले व्यक्ति का किसी सामान्य जाति के साथ संबंध रखने वाले व्यक्ति से मामला चल रहा है तो जिला कल्याण विभाग द्वारा उसे 500 रुपए की राशि भी सहायता के रुप में उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों से धन और समय की बचत होती ही है इससे आमजन को तुरन्त न्याय भी मिल जाता है इसलिए जिन लोगों के लम्बे समय से मामले विभिन्न कोर्टो में लम्बित पड़े हैं, वे आयोजित लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का निपटारा करवाएं।
        इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीलिमा सांगला, सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती सीमा सिंघल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री नरेश सिंघल, एडवोकेट श्रीमती मोनिका गुप्ता, एएस कालड़ा, श्रीमती बलवीर कौर गांधी, विक्रम सिंह यादव, अमित गोयल, पवन कुमार, शीशपाल आदि उपस्थित थे।

महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
सिरसा
, 31 अक्तूबर।  कल्याण विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्य प्लान 2010-11 के तहत महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गांव मल्लेकां में चलाई जा रही सिलाई प्रशिक्षण स्कीम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
    यह जानकारी देेते हुए जिला कल्याण अधिकारी सुमित्रा मेहता ने बताया कि सूचना का अधिकार, मनरेगा, दहेज प्रथा तथा निवारण नियम बालधर्म, भ्रूण हत्या, गृह क्लेश, बाल विवाह, नारी सशक्तिकरण कानूनी नियमों के बारे में समाज सेविकाओं द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

श्रद्वांजली सभा का आयोजन किया गया
मण्डी डबवाली
31 अक्टुबर-ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर डबवाली द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी के 27 वें बलिदान दिवस व पूर्व गृहमन्त्री व लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर आज स्थानीय सिरसा रोड़ स्थित कांगेस कार्यालय में आढती ऐसासिएशन के पूर्व  प्रधान प्रकाश चन्द बांसल की अध्यक्षता में एक श्रद्वांजली सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में कर्मचन्द शर्मा, बख्तावरमल दर्दी, केशव शर्मा, सन्दीप चौधरी, विनोद बांसल व हल्का युवा कांग्रेस के डेलीगेट संजय मिढा ने श्रीमति गांधी को श्रद्वांजली देते हुऐ इन्दिरा गांधी को महिला शक्ति की प्रतीक दुर्गा की संज्ञा देते हुऐ कहा कि उन्होने अपनी दृढ इच्छा शक्ति के बल पर पुरे विश्व में भारत का लौहा मनवाया अैर 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान को नाकों चने चबवाये  और बांग्लादेश को आजाद करवाया। स्वर्गीय इन्दिरा गांधी ने ही भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों की कतार में खड़ा किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी उनके जन्म दिवस पर याद किया और कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतो का एकीकरण किया जिसकी बदौलत ही आज भारत एक अखण्ड देश के रूप में विद्यमान है। अन्त में ब्लाक कांगेस मण्डी डबवाली के अध्यक्ष पवन गर्ग ने आये हुऐ सभी कार्यकर्ताओं का इस सभा में पंहुचने पर हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर पुर्व ब्लाक प्रधान रामजी लाल प्रजापत, डा. भारत भुषण छाबड़ा, जयचन्द रहेजा,संगठन सचिव राकेश बाल्मिकी, भोलाराम रोड़ी, युवा कांग्रेस के शहरी प्रधान अमन भारद्वाज, मास्टर जगदीश शर्मा, मनवीर मान, नरेन्द्र जोईया, सन्नी बत्तरा व डा.के.वी.सिंह के निजी सचिव बजरंग थालोड़ आदि उपस्थित थे।

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की लौह महिला व आदम्य साहस की प्रति मूर्ति थी
सिरसा,
31 अक्टूबर। गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के अनुज व हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की लौह महिला व आदम्य साहस की प्रति मूर्ति थी। वहीं देश के प्रथम गृह मंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल दृढ़ इच्छा शक्ति के प्रतिक थे। सरदार पटेल की  इसी दृढ़ इच्छा शक्ति और प्रशासनिक कुशलता के कारण उन्हें लौह पुरूष के नाम से जाना जाता है। कांडा ने यह शब्द पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के 27 वें बलिदान दिवस पर उनके चित्र के समक्ष पूष्प अर्पित करने के उपरान्त कहे। इस अवसर पर कांडा ने सरदार पटेल के जन्मदिवस पर नमन कर उन्हें याद किया। कांडा ने कहा कि इंदिरा गांधी सही मायनों में राष्ट्रीय नेता थी। इस लौह महिला का लोहा पूरी दूनिया ने माना।  कांडा ने इंदिरा जी की दुर्गामी सोच और जनहितैषी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि श्रीमती गांधी ने मात्र 11 वर्ष की आयु में ब्रिटिस शासन का विरोध करने के लिए बच्चों की वानर सेना बनाई और प्रिवी प्रस योजना समाप्त करके, बैंको का राष्ट्रीयकरण करके और पृथक बंगला देश के मुद्दे पर स्टीक निर्णय लेकर यह साबित कर दिया कि वे केवल मात्र नेता और प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि एक शक्ति और ऊर्जा की भी प्रतिक थी। इस अवसर पर कृष्ण सैनी, कैलाश रानी कम्बोज जिला पार्षद, सूरत सैनी, राजेंद्र गुर्जर पार्षद, जय सिंह चैयरमैन, महेंद्र सेठी, नवीन मेहरा, भूपेश गोयल,तृप्ता चिटकारा, तरसेम गोयल, मा. प्रेम सैनी, गुरनाम सिंह, मिस्त्री हिरा लाल, रामकुमार खैरेकां, विक्रमजीत सिंह एडवोकेट ने भी इन्दिरा गांधी को पूष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी व साथ ही साथ सरदार पटेल के ऐतिहासिक कार्यों का स्मरण किया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
सिरसा
, 31 अक्तुबर। राजिव गांधी पंचायती संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन की उपाध्यक्ष नीलम शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को नई दिशा दी और गरीबों की दशा में साकारत्मक बदलाव लाने के लिए गरीबी हटाओ अभियान चलाया। इस अवसर पर अनिल सांतकी, रोशनी देवी, सुनीता सिगड, मा. प्रेम सैनी, पृथ्वीराज भाटिया, गुरमी कौर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर सेवा दल सगन की जिला अध्यक्ष सिमा कम्बोज ने सेवा दल के सेवकों रूपा रानी, सावन सिंह, अमोलक, राधा रानी ने पूर्व प्रधानमंत्री को पूष्प भेंट कर याद किया।

साप्ताहिक सत्संग आयोजित
सिरसा
। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग के दौरान संस्थान के संचालक श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री ईश्वरी भारती जी ने अपने विचार देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह एक विद्यार्थी हो या व्यापारी, गृहणी हो या कर्मचारी किसी की भी अपने कार्य में एकाग्रता बन ही नहीं पाती। हमारा मन दसों दिशाओं में भटकता रहता है। हम करना कुद चाहते हैं लेकिन हमारा मन कहीं ओर होता है। इस कारण हम चाहकर भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। आखिर क्यों एकाग्र नहीं हो पाता हमारा मन ? एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं। एक नदी जब पहाड़ों से नीचे उतरती है तो चट्टानों से टकराकर बहुत शोर मचाते हुए चलती है। कितनी अशांत व बिखरी हुई होती है लेकिन यही नदी जब अपने लक्ष्य सागर से मिल जाती है तो उसका सारा बिखराव और शोर बिल्कुल खत्म हो जाता है। वह पूर्णत: शांत हो जाती है। ठीक ऐसे ही हमारा मन अशांत है बिखरा हुआ है। क्योंकि वह अपने स्त्रोत से अलग है। जब तक वह अपने स्त्रोत परमात्मा से नहीं मिल जाता, तब तक वह शांत हो ही नहीं सकता। न ही उस मन की एकाग्रता संभव है। उन्होंने फरमाया कि बिना संत के हम आपने स्त्रोत ईश्वर से नहीं मिल सकते। पूर्ण संत वही है जो हमें ज्ञान दिक्षा देते वक्त ही हमारे भीतर व स्त्रोत परमात्मा के दर्शन करवा दे वही पूर्ण संत है। जब एक मनुष्य अपने भीतर ईश्वर के दर्शन कर लेता है फिर वह समाज की प्रत्येक बुराई जैसे पेड़ काटना, गौ हत्या, भू्रण हत्या आदि को जड़ से खत्म कर सकता है।

हो पृथ्वी साफ मिटे रोग अभिशाप
सिरसा
31 अक्तूबर। डेरा सच्चा सौदा द्वारा हो पृथ्वी साफ मिटे रोग अभिशापÓ अभियान के तहत 1 नवंबर को राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में महासफाई अभियान चलाया जाएगां जिसका शुभारंभ पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा किया जाएगां। इस महासफाई अभियान में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के लाखों श्रद्धालु भाग लेगें। यह जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इन्सां ने बताया कि पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा ' हो पृथ्वी साफ मिटे रोग अभिशापÓ की दी जा रही पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने 1 नवंबर मंगलवार को राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में महासफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाले महासफाई अभियान के लिए जयपुर को मोती डूंगरी जोन, आमेर जोन, सिविल लाईन जोन, सांगानेर, विद्याधर नगर, हवामहल वेस्ट व मानसरोवर सहित  8 जोनों में बांटा गया है। श्री इन्सां ने बताया कि इससे पूर्व 21 व 22 सितंबर को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने देश की राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया था जिसमें डेरा सच्चा सौदा के लगभग4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की लाखों की सख्यां में साध-संगत नेत्रदान, रक्तदान, मरणोपरांत शरीर दान, रिश्वत न लेने व न देने, कन्या भू्रण हत्या रोकने,वेश्यावृति मिटाने,दीप दान,जनकल्याण, जीव सुरक्षा,बेसहारो को आशियाना बनाकर देना व पौधारोपण सहित 70 मानवता भलाई के कार्यो में भाग लेने के लिए लिखित में प्रण ले चुकी है। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय महासफाई अभियान में भाग लेने के लिए साध-संगत जयपुर में आज सुबह से ही पहुंचनी शुरू हो चुकी है।

तीसरे विशाल छठ पूजन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में
सिरसा
। जय मां सरस्वती सेवा समिति रजि. के तत्वावधान में हुडा कॉलोनी, जीटीएम मिल के पीछे नहर पर होने वाले तीसरे विशाल छठ पूजन समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। समिति के प्रधान मुन्ना गुप्ता ने बताया कि समिति सदस्यों ने आज सुबह मिनी बाईपास की नहर का सफाई अभियान चलाया। इसमें नहर में मौजूद गंदगी व खरपतवार साफ करना तथा नहर की बाउंडरी का रंग रोगन शामिल था। समिति के प्रधान सहित सभी सदस्यों ने सड़क मार्ग पर झाड़ू लगाई व कूड़ा कचरा उठवाया। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व सांसद चौ. रणजीत सिंह होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री आंनद बियाणी व कार्यकारी जिलाध्यक्ष (बीसी सैल) सुभाष चौधरी होंगे। कार्यक्रम में शाम को 6 से 7 बजे तक पूजा अर्चना होगी। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें से विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए भोजपुरी गायककार पप्पू पाठक बलिया (उत्तर प्रदेश) व देव लाल पङ्क्षडत औरंगाबाद (बिहार) छठ मईया के भजन गाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह सूर्य उदय पर सूर्य देव का आशीर्वाद लेने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। सफाई अभियान में अशोक सैनी, परशुराम, बसंत यादव, देवदास, राम शरण, उमेशचंद शुक्ला, महेंद्र, कोशलाधीश दुबे, राजकुमार प्रसाद, राजकुमार पासवान भी मौजूद रहे। प्रधान मुन्ना गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा बिहार, यूपी व दिल्ली के अलावा पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। धर्मनगरी सिरसा में भी छठ त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास ने मनाया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि सिरसा शहर में रहने वाले सभी हमारे भाई-बहन हैं। हम सभी को एकजुट होकर इस त्यौहार को मनाकर भाईचारे की मिसाल कायम करनी चाहिए।

देश की पहली भृतपूर्व महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी में एक अच्छे शासक की क्षमता थी
सिरसा
। देश की पहली भृतपूर्व महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी में एक अच्छे शासक की क्षमता थी। देश में अखंडता, भाईचारा व शांति कायम रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक देश के लिए काम किया। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने स्व. इंदिरा गांधी की 27वीं पुण्यतिथी पर आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि होशियारी लाल शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजंेिल दी गई। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक डॉ. आरएस सांगवान,राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, पार्षद कृष्ण सिंगला, संजय शर्मा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, पार्षद रमेश मेहता, संत लाल गुंबर, सुभाष चौधरी, चंद्र भान गोयल, बलबीर सोनी,राजकरण भाटिया, राजरानी जिंदल, संत लाल गुंबर, प्रिंसीपल उमेद सिंह ढाका, बृजदान चारन, सुरजीत सोनी, दर्शन शेरपुरा, बलवींद्र पनिहारी, हरबंस लाल शर्मा, युसूफ खान सहित अनेक लोग मौजूद थे।
    इस मौके पर श्री शर्मा ने स्कूली बच्चों को भूतपूर्व प्रधानमंत्री द्वारा दिखाए गए आपसी भाईचारे व देश की अखंडता के लिए हर समय तैयार रहने की शपथ दिलवाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी ने हमेशा ही देश के विकास लिए काम किया। उन्होंने जीवन के अंतिम शब्द मेरे रक्त का एक एक कतरा इस देश के अखंडता के काम आएगा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर देश की एकता व विकास के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि देश आज भी उन्हें याद करता है। विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शुमार रहीं इंदिरा गांधी ने वर्ष 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के एक लाख से अधिक सैनिकों को बंधी बनाया और बांग्ला देश की नींव रखवाई। यही नहीं अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश से भी उन्होंने भारत की सैन्य ताकत का लौहा मनवाया। सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य करने वाली इंदिरा गांधी ने हमेशा महत्वपूर्ण फैसले लिए जोकि देश के विकास व राष्ट्रीय महत्व के रहे। उन्होंने यह भी बताया कि जब देश बांग्लादेश युद्ध में विजयी रहा तो अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें दुर्गा का अवतार कहा था।  श्री शर्मा ने कहा कि इंदिरा जी को अपनी जान जाने के खतरे का आभास था फिर भी वह अंतिम सांस तक देश के लिए कार्य करती रही। आज हम उनकी पुण्यतिथी मना रहें हैं। उनको शहादत व श्रद्धाजंलि तथी सार्थक होगी जब हम उनके दिखाए हुए मार्ग को अपने जीवन में अपनाएंगे।

पुलिस समाचार
 सिरसा
, 31 अक्तूबर। पैसों के लेन-देन के चलते बीती 23 अक्तूबर को थेहड़ मोहल्ला के एक घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले के आरोपी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी एवं सब्जी मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कर्ण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि पकड़े गए आरोपी कंचन कुमार पुत्र रामसिंह निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा ने पैसों के लेन-देन के चलते थेहड़ मोहल्ला निवासी भगवत सिंह के घर में घुसकर भगवत सिंह को चाकू के वार से घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भगवत सिंह के पुत्र प्रीतपाल की शिकायत पर आरोपी कंचन के विरुद्ध भादसं की धारा 307, 452 के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी को पानीपत से काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा।
    शहर डबवाली पुलिस ने करीब एक महीना पहले शहर के वार्ड नंबर 15 में स्थित एक मकान में सोना-चांदी के जेवरात की हुई चोरी की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सर्वजीत कौर पत्नी राजकुमार निवासी कैलाश नगर फाजिल्का हाल वार्ड नंबर 15 मंडी डबवाली को गिरफ्तार किया है। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक घड़सा राम ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस संबंध में मकान मालिक विजय पुत्र जसविन्द्र निवासी डबवाली की शिकायत पर सर्वजीत कौर के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में मकान मालिक विजय ने बताया कि उक्त महिला उसके घर में नौकरानी थी और उसने घर में रखी गोदरेज की अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला को आज डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि चोरीशुदा सम्पत्ति बरामद की जा सके।
    जिला की कालांवाली पुलिस ने मंडी कालांवाली स्थित दो दुकानों से चोरी हुए दो मोबाईल की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ओढां के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के दौरान दोनों चोरीशुदा मोबाईल फोन भी बरामद कर लिये गये हैं। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मंडी कालांवाली में दो दुकानों से बीती 26 व 30 तारीख को दो मोबाईल चुराए थे। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
    जिला की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति बाजू ठाकुर पुत्र शीलू राम निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा के विरुद्ध 11 अक्तूबर 2005 को आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी अदालत से जमानत मिलने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ, जिस पर उसे सिरसा अदालत द्वारा इस मामले में 25 नवंबर 2009 को उद्घोषित अपराधी करार दिया गया। स्पेशल स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि उद्घोषित अपराधी बाजू ठाकुर को महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर फतेहाबाद से काबू किया गया है और उसे आगामी कार्रवाई के लिए शहर थाना सिरसा पुलिस को सौंपा गया है।
    जिला की सदर सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को सट्टा खाईवाली करने के आरोप में 550 रुपये की सट्टा राशि के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजकुमार पुत्र देवीलाल निवासी बाजेकां के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर सिरसा में मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में ऐलनाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने के आरोप में ढाणी बचन सिंह ऐलनाबाद से तीन लोगों को 1100 रुपये की राशि के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरजीत पुत्र प्रताप सिंह निवासी ममेराकलां, बलवीर सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 ऐलनाबाद व रामचन्द्र पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ढाणी बचन सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना ऐलनाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

कराटे खेलने से बढ़ता है आत्मबल: भूपेश मेहता
सिरसा
, 31 अक्तूबर। कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष श्री भूपेश मेहता ने स्थानीय न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने बरनाला रोड पर स्थित सिरसा स्पोर्ट्स कराटे अकादमी का उद्घाटन किया। उद्घाटन स्थल पर पहुंचने पर अकादमी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भूपेश मेहता का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात श्री मेहता ने रिबन काटकर अकादमी का शुभारंभ किया।
    इस मौके पर अपने संबोधन में श्री मेहता ने कहा कि कराटे खेलने से मनुष्य में आत्मबल बढ़ता है तथा उसमें आत्मरक्षा करने की शक्ति आती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनके द्वारा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा में इस तरह की अकादमी के खुलने से जहां बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता आएगी वहीं उन्हें आत्मबल भी मिलेगा।
    इस मौके पर अकादमी के कोच सोमवीर पंवार ने बताया कि इस अकादमी के 15 बच्चे नेपाल में होने वाली कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे। इस मौके पर भूपेश मेहता अकादमी में कराटे सीख रहे खिलाडिय़ों से रूबरू हुए तथा नेपाल जाने वाले खिलाडिय़ों को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।
    इस अवसर पर राकेश वाल्मीकि, मा. कंवर सैन आर्य, जुगनू नंबरदार, रमेश गोयल, निजी सचिव प्रेम सैनी, पवन सिंगला, गुरमेल सिंह, लवली बांसल, फूल नाथ, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, विक्की, सूरज कुमार, बूटा सिंह, आजाद कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 

No comments:

Post a Comment