Tuesday, November 22, 2011

समाचार News 22.11.2011

नारी सशक्त होगी तो समाज भी सशक्त होगा
सिरसा, 22 नवंबर।    नारी सशक्त होगी तो समाज भी सशक्त होगा। राष्ट्र और समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इनकी रचनात्मक भूमिका के बगैर समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह शाश्वत सत्य है कि उसी समाज ने तरक्की की है जिसने महिलाओं को उचित सम्मान दिया है।
    उक्त विचार जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री अमीचंद सिहाग ने आज स्थानीय सीएमके नेशनल कॉलेज  में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय पंचायती महिला एवं युवा शक्ति सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। सम्मेलन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्तरीय सम्मेलन में 1500 से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
    श्री सिहाग ने कहा कि अगर महिलाएं सशक्त होंगी तो उन्हें आरक्षण की जरूरत महसूस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आपमें एक ऐसा आत्मविश्वास पैदा करे कि वे समाज में अपने को मजबूत बना सके। उन्होंने कहा कि महिला हो या चाहे पुरूष किसी भी कार्य में दिखावा न करके वास्तविकता अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना महिला के पुरूष कुछ नहीं कर सकता तथा पुरूष के बिना महिला भी कुछ नहीं कर सकती। महिला पुरूष एक-दूसरे के पूरक हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त देश हित में कार्य करना चाहिए। महिलाओं को बुराइयां खत्म करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में 334 पंचायतें हैं जिनमें से 111 महिलाएं सरपंच हेैं परंतु दुख की बात है कि 111 महिलाएं गांव के विकास के लिए स्वयं आगे ना आकर अपने पतियों को जिला प्रशासन व अन्य सुविधाओं हेतु भेजती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि महिलाओं को अपने गांव के चहुंमुखी विकास के लिए स्वयं कार्य करना चाहिए।
    जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं की प्रतिनिधि महिलाओं को पंचायती राज की अवधारणा, 73वें संवैधानिक संशोधन, हरियाणा पंचायती राज अनिधियम-1994 की विशेषताओं, तीनों स्तरों को आपस में जोडऩे वाले प्रावधानों, जिला परिषद की शक्तियों, कार्यों, बैठकों, उनकी कमेटी व्यवस्था, वित्तीय साधनों व उनके प्रबंधन, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को लागू करने और विकेंद्रित नियोजन में उनकी भूमिका के विषय में अंतरक्रियात्मक भाषणों और लघु फिल्मों तथा समूह चर्चा के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए।   
    इस अवसर पर राजीव गांधी राज्य पंचायती राज एवं सामुदायिक विकास संस्थान नीलोखेड़ी करनाल के प्रधानाचार्य, आरजीएसआईपीआर एंड सीडी श्री सतीश बतरा ने कहा कि जिला में केंद्रीय पंचायत राज मंत्रालय के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं की महिला प्रतिनिधिओं को प्रशिक्षण देने के लिए एक दिवसीय पंचायती महिला एवं युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत महिला एवं युवा शक्ति अभियान सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में पंचायती राज संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों नेहरू युवा केंद्र, आशा वर्कर, एएनएम, एसएमएस, आंगनवाड़ी वर्करज आदि व अन्य संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान नीलोखेड़ी के सौंजन्य से आयोजित किया गया है जिसमें सामुदायिक विकास संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों को संगठन करना, उनमें आत्मविश्वास पैदा करने व नेतृत्व के लिए प्रेरित किया गया है।
    उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के शैक्षिक एवं सामाजिक, आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाडली प्रोत्साहन योजना को पुन: लागू करना, कन्या भ्रूण हत्या पर भी कड़ाई से रोक लगाना, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और विधवा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि इसी संजीदगी का प्रतीक है।
    इस मौके पर आरजीएसआईपीआर एंड सीडी नीलोखेड़ी की फैकल्टी मैम्बर श्रीमती वीना सहगल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की सही-सही जानकारी प्राप्त कर मजबूती के साथ अपने क्षेत्र का विकास करवाना चाहिए और इसके साथ-साथ समाज में फैल रही बुराई कन्या भू्रण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि पर पूर्ण अंकुश लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी मानसिक सोच को बदलना होगा। लिंगानुपात में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 1000 लड़कों के पीछे 852 लड़कियां है जो बड़े दुख की बात है। उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की में अंतर न समझे।
    श्रीमती सहगल ने कहा कि प्रदेश में 25 हजार महिलाएं विभिन्न पदों पर विराजमान है। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करते हुए समाजहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा प्रदेश में केवल 19 महिला  सरपंच होती थी जो आज बढ़कर 2100 महिलाएं सरपंच है। महिलाएं अपने-आपको किसी से कम न समझें। उन्होंने कहा कि सरकार फंड देती है और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। सरकार द्वारा दी गई धनराशि का प्रयोग विकास कार्यों में ईमानदारी से खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा महिलाओं को खुलकर बोलना चाहिए। उन्होंने जिला सिरसा की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जिला देश में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत तीसरे स्थान पर है। रक्तदान के मामले में भी देश में प्रथम स्थान पर है। सूझबूझ के मामले में सबसे अग्रणीय जिला सिरसा है। इस मौके पर पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों ने विचार भी सांझे किए और अपने अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    इस अवसर पर सिरसा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री सुखदेव शर्मा, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आत्माराम, आरजीएसआईपीआर एंड सीडी नीलोखेड़ी की फैकल्टी मैम्बर डा. सोनिका भट्टी, रोजी कटारिया आदि ने भी पंचायत महिला एवं युवा शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी और सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिले के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न गांवों के सरपंच व डेढ़ हजार से भी अधिक महिलाएं उपस्थित थीं।

अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक ने  24 अंकों के साथ  ओवर ऑल ट्राफी जीती
सिरसा नवम्बर 22। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में चल रही अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक ने  24 अंकों के साथ  ओवर ऑल ट्राफी जीती। जबकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता 59 किलोग्राम भार वर्ग के अन्दर महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक की गीता व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र की पूजा ढांडा के बीच कांटे की टक्कर में कोमनवैल्थ खेलों की स्वर्णपदक विजेता गीता ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। पूजा ढांडा ने  दूसरा और इंदौर विश्वविद्यालय की कमलेश व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की गर्गी यादव को तीसरा स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा।
 67 किलोग्राम भार वर्ग में भी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक की निक्की पहले स्थान पर उतरांचल संस्कृत विश्वविद्यालय की किर्तिशना आर्य दूसरे स्थान पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र की किरण और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की मनु तौमर तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 51 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अर्चना ने स्वर्ण पदक राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की शीतल तौमर ने रजत पदक व बोम्बे विश्वविद्यालय की कौश्लया व कोटा विश्वविद्यालय की रेखा राठोड को कास्य पदक मिला।

खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं
सिरसा 22 नवम्बर। खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। खिलाडिय़ों को सभी चीजें छोड़कर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए।
    यह जानकारी चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता के समापन्न समाहरोह के अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए अर्जुनअवार्डी गीतिका जाखड़ ने दी। उन्होंने महिला खिलाडिय़ों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें। और निरन्तर आगे बढऩे के लिए दिन रात मेहनत करें। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए हार जीत खेलों में ज्यादा मायने नहीं रखती। खेलों से सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और नेत्रत्व आदि के गुण विकसित होते हैं। इस अवसर पर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय की खेल परिषद् के अध्यक्ष प्रो0 शमशेर सिंह ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कोमलवैल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीतिका जाखड़ जुनियर एशियन चैम्पियनशीप में दो बार रजत पदक हासिल किया। अर्जुनअवार्डी गीतिका जाखड़ ने 2003 से लेकर 2009 तक कुश्ती में अपना परचम लहराते हुए हिन्दकेशरी के खिताब पर निरन्तर  छह: सालों तक कब्जा रखा। अर्जुनअवार्डी गीतिका जाखड़ फिलहाल खरखोदा सोनीपत में उपनिरीक्षक (हरियाणा पुलिस) के पद पर कार्यरत है। दोहा एशियन खेलों में गीतिका जाखड़ ने रजत पदक जीता था। अंतरविश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भी गीतिका जाखड़ ने पांच बार स्वर्ण पदक हॉसिल किये। इस अवसर पर महाविद्यालयों के अधिष्ठाता प्रो0 सुरेश गहलावत ने देश भर से आये हुए खिलाडिय़ों का व उनके प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर खेल परिषद् के सचिव डा0 रविन्दपाल्र अहलावत, डा0 ईश्वर मलिक, डा0 मोनिका वर्मा, डा0 अशोक मलिक, डा0 अशोक शर्मा, डा0 दिलबाग सिंह, अमित सांगवान, सतीश वीज संहित अनेक लोग उपस्थित थे।

बच्चों के संस्कारों के उत्थान के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सिरसा। स्वामी विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल अरनियांवाली में बच्चों के संस्कारों के उत्थान के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री ईश्वरी भारती जी बच्चों की मूल्य आधारित शिक्षा प्रकाश डालते हुए कहा कि वास्तव में वैल्यू एजुकेशन शिक्षा यही है कि छात्रों के मास्तिष्क को सिर्फ बाहरी जानकारियों का गोदाम न बनाया जाए। उनमें जीवन संबंधी मूल्यों का रोपण भी किया जाए। लेकिन इन मूल्य आधारित शिक्षा के द्वारा समाज की दशा बदली नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि मूल्य शिक्षाएं केवल कोरे विचार हैं। इसलिए हम यदि समाज की हालत सुधारना चाहते हैं तो हमें सर्वप्रथम कारण जानना होगा। आज यदि विद्यार्थी हिंसात्मक और वास्नात्मक कांडो को अंजाम दे रहें हैं तो इसका कारण उनका मन है। इसलिए यदि सच में भावी पीढ़ी को हरी भरी लहराती फसल के रूप में देखना चाहते हो तो सर्वप्रथम उनके मन का निर्माण करना होगा। इसके लिए हमें एक सशक्त आंतरिक सत्ता चाहिए। आत्मज्ञान ही छात्रों के विकास का आधार है। कारण कि यह ब्रह्मज्ञान ही छात्रों में सुधार ला सकता है। जो केवल आध्यात्मिक गुरू के कारण ही मिल सकता है।

रतिया में दी गई नौकरियों तथा विकास पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
रतिया, (22 नवम्बर): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल गुज्र्जर ने गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद के लिए वोटों की अपील करते हुए कांग्रेस सरकार से रतिया में दी गई नौकरियों तथा विकास पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है ताकि क्षेत्र की भोली भाली जनता को पता लग जाये कि कांग्रेस कितनी उनकी शुभचिंतक है।
    गांव गंदा में इनैलो नेताओं के भाजपा में शामिल होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यकाल विकास के मामले में रोहतक के मुकाबले पूरे हरियाणा से भेदभाव, नौकरियों में पक्षपात तथा लचर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति से अराजकता का माहौल बन चुका है और विकास एवं प्रशासन पूरी तरह ठप्प है। उन्होंने चुुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी गाय है जो चारा सारे हरियाणा में चरती है और दूध केवल अपने घर रोहतक में देती है।
    कृष्णपाल गुज्र्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री को रतिया में जब हिसार की तरह जमीन खिसकती नजर आ रही है तो वह गली गली घूमकर मतदाताओं को भय दिखा रहे हैं कि वोट नहीं दी तो सरकार यहां विकास कार्य ठप्प करवा देगी। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के सांसद को जिताया था तो सरकार तथा संसद ने क्षेत्र की उपेक्षा क्यों की। इनका जवाब न तो मुख्यमंत्री के पास है और न ही क्षेत्र में झूठे वायदे करते फिर रहे मंत्रियों के पास।
    इनैलो सुप्रीमो औमप्रकाश चौटाला पर हमला बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इनैलो के राज में मुख्यमंत्री को जनता को लूटने एवं कूटने से फुर्सत नहीं थी। इसलिए तो आज चौटाला एवं उनके दोनों लड़कों को भ्रष्टाचारों के आरोपों में मुकदमा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इनैलो एवं कांग्रेस दोनों को रतिया के पिछड़ेपन का दोषी ठहराते हुए कहा कि एक बार प्रदेश में भाजपा-हजकां गठबंधन की सरकार बना दो, फिर देखना प्रदेश विकास की पटरी पर कैसे दौड़ता है। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद गठबंधन के पक्ष में चली हवा रतिया चुनाव जीतने के बाद आंधी का रूप धारण कर लेगी।
    सभाओं को विधायक अनिल विज, पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान, प्रोफेसर गणेशीलाल, सुरेश भट्ट, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, पवित्र सिंह बाजवा, मंगतराम लालवास, औमप्रकाश, तेजपाल, सुभाष बराला, पूर्व विधायक नृपेंद्र ङ्क्षसह, महीपाल ढांडा, विजयपाल एडवोकेट, वीर कुमार यादव, दीपक मंगला, सुरेंद्र अहलावत, संजय भोडिय़ा, मोलूराम रूल्हानियां, लीलाधर मित्तल, राजेंद्र काका चौधरी, राजसिंह, प्रेम बजाज, कुलदीप भांभू, सुरेश गुज्र्जर सहित अनेक भाजपा-हजकां नेताओं ने संबोधित किया।

रतिया के विकास पर 330 करोड़ रूपये कहां खर्च हुए
रतिया, (22 नवम्बर): भाजपा-हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जवाब मांगा है कि बताएं रतिया के विकास पर 330 करोड़ रूपये कहां खर्च हुए। रतिया का हाल देखकर लगता है कि सारा पैसा कांग्र्रेसी नेता डकार गए हैं।
    मंगलवार को गुमरा मोहल्ला में महावीर प्रसाद को लड्डूओं से तोलने के बाद आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि रतिया की टूटी फूटी सड़कें, पीने के पानी की कमी, सरकारी हस्पताल, शहर में सरकारी कालेज का न होना, पीलिया नामक जानलेवा बिमारी पर रोकथाम के उपाय न होना, सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, विकास की कहानी स्वयं ब्यान कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर रतिया में विकास की झड़ी लगा दूंगा।
    सैनी मौहल्ला, लाली रोड़ पर नुक्कड़ सभाओं में गठबंधन प्रत्याशी ने इनैलो की सरकार में हैफेड की कपास से रूई बनाने की मिल को उजाडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मिल के बंद होने से सैंकड़ों लोगों की रोजी रोटी छिन गई है। उन्होंने कहा कि इनैलो की सरकार होने के बावजूद उस समय के विधायक जो अब कांग्रेस प्रत्याशी हैं सरदार जरनैल सिंह ने क्या काम रतिया के लिए किया। वह मतदाताओं को गिनवा दें।
    शहर के विभिन्न बाजारों बुढलाडा रोड़, भगत ङ्क्षसह चौक में कार्यकत्र्ताओं के लंबे काफिले के साथ दुकान दुकान जाकर वोट मांगते हुए महावीर प्रसाद ने कांग्रेस सरकार की दोबारा गृहकर लगाये जाने, व्यवसायिक विकास शुल्क में कई गुणा बढोतरी, बिजली बिलों में सन्डरी चार्ज, फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बढोतरी के लिए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के राज में व्यापारियों पर हो रहे हमले, फिरौती मांगने की घटनाओं से दहशत का माहौल बन चुका है। इस अवसर पर गठबंधन प्रत्याशी के साथ विधायक अनिज विज, राजीव जैन, जगदीश चोपड़ा, विनोद जग्गा, देवेंद्र ग्रोवर, पार्षद महेंद्र कौर, औमप्रकाश, बाबूराम ग्रोवर, वेदपाल एडवोकेट, बलदेवा ग्रोहा पार्षद, डा. सुनील इंदौरा, सुखविंद्र गोयल, राजेंद्र सैनी, राजू सैनी, महंत चरणदास, रूपचंद गर्ग, टेकचंद खुराना, वेदफूलां, डा. गुलजार, राजीव चुघ, राजेंद्र खटीक, धन्ना भगत जैन, रामनिवास गर्ग, सतपाल जिंदल, दयालचंद मोंगा, सतपाल करंडी, सुरेश सिंगला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

उपचुनाव में इनैलो का झटका लगा
रतिया, (22 नवम्बर): उपचुनाव में इनैलो को उस समय गहरा झटका लगा जब 26 वर्षों से इनैलो के रतिया हल्काध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष हरबंस सिंह हरजीत नगर गंदा ने अपने निवास पर भाजपा प्रदेशअध्यक्ष कृष्णपाल गुज्र्जर, राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु, विधायक अनिल विज तथा पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान व मीडिया प्रभारी राजीव जैन की मौजूदगी में इनैलो को त्यागकर सैंकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। हालांकि सरदार हरबंस ङ्क्षसह चोट लगने के कारण हस्पताल में भर्ती हैं। उनकी गैरमौजूदगी में उनके पुत्र कमलदीप ङ्क्षसह ने हरबंस सिंह द्वारा इनैलो से त्यागपत्र देने का पत्र भीड़ भरी सभा में पढकर सुनाया तथा इनैलो छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कई गांव के पूर्व सरपंच एवं कार्यत्र्ताओं की सूचि भाजपा नेताओं को सौंपी। पत्र में उन्होंने अपने समर्थकों से गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद को जिताने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि वे भाजपा की बड़ी रैली में हस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जरूर पहुंचेंगे। हरबंस सिंह के सुपुत्र कमलदीप सिंह ने कहा कि हमने कई वर्षों तक इनैलो की तनमन धन से सेवा की है परंतु बार बार हमारे मान सम्मान को ठेंस पहुंचाई जाती थी और इनैलो सरकार के दौरान पार्टी का विधायक होने के बावजूद रतिया के विकास की उपेक्षा की गई। इसलिए सही समय पर सही निर्णय लेते हुए सभी साथियों ने एक मत से फैसला करते हुए भाजपा की जनहित की सोच को ध्यान मे रखकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी साथियों से महावीर प्रसाद को जिताने के लिए दिन रात जुटने की अपील भी की। इनैलो छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह, पे्रम कुमार मढ, जगाराम बाजीगर, गुरदीप भुल्लर बीराबदी, जयपाल खैरा आकांवाली, शामलाल उर्फ बंटी, जसपाल सिंह विर्क भरपूर, अंग्रेज सिंह गोल्डी, बलिहार सिंह भुलर, मेजर सिंह भुलर, काला सिंह ठाकुर, वकील चंद एवं महेंद्र ङ्क्षसह पंचायत मैंबर, राजेंद्र पाल सिंह, रूपचंद बीराबदी, सुखचैन सेठी, कुलविंद्र नंदा, देवराज दीवान, धर्मसिंह संधु, औमप्रकाश तनेजा, मोहन सिंह, भगवानदास अरोड़ा समेत काफी इनैलो कार्यकर्ता शामिल थे। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इनैलो छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकत्र्ताओं का फूलमालाएं डालकर स्वागत किया तथा उन्हें पार्टी में पूरा मानसम्मान देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता पवित्र सिंह बाजवा, स. बख्शीश सिंह, औमप्रकाश पहल, बलदेव ग्रोहा, मंगतराम लालवास, औमप्रकाश खाईवाला, रामसिंह नंबरदार, शकुंतला राज, औमपाल राणा सहित कई भाजपा एवं हजकां नेता उपस्थित थे।

 राजनीतिक इतिहास इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस का विकल्प वही गठबंधन बनता है जिसमें भारतीय जनता पार्टी शामिल हो
रतिया, (22 नवम्बर): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिमन्यु ने गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद को चुनाव जिताने की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस का विकल्प वही गठबंधन बनता है जिसमें भारतीय जनता पार्टी शामिल हो और जिस पार्टी से भाजपा समझौता नहीं करती उस पार्टी की राजनैतिक दुकान पर ताला लग जाता है। मंगलवार को गांव हिजरावां कलां, ढाणी ईसर, हिजरावां खुर्द, दौलतपुर, खान मोहम्मद में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्व. चौधरी देवीलाल, स्व. चौधरी बंसीलाल की पार्टियों से गठबंधन करके सत्ता में पहुंचाने का काम किया था। और अब यह स्वर्णिम अवसर हजकां के सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वर्तमान शासनकाल कुशासन और भ्रष्टाचार से भरा है तथा इनैलो के शासन में तानाशाही एवं गुंडागर्दी की तूती बोलती थी। इसलिए हिसार लोकसभा उपचुनाव की तरह रतिया में भी गठबंधन के सिर जीत का सेहरा बंधेगा।
    कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस की नीति एवं नीयत में खोट होने के कारण महंगाई की मार से गरीब परेशान है, घोटाले कांग्रेस का पर्याय बन गए हैं और केंद्र सरकार के मंत्रियों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग की सरकार बनने के बाद कांग्रेसी नेताओं से एक एक पाई का हिसाब लिया जाएगा तथा देश की संपत्ति लूट लूटकर जो विदेशों में जमा है उसे वापिस लाकर गरीब जनता के कल्याण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी किसान सरकार की गलत नीतियों की वजह से बर्बादी के कगार पर हैं, न तो उसे फसल का सही भाव मिल रहा है और न ही सस्ते दामों पर खाद व बीज उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले कपास व धान के आधे दाम मिलने से किसान के लिए खेती घाटे का सौदा बन गई है और किसान कर्जवान होकर आत्महत्याएं कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष में हरियाणा को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने का वायदा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शहर रोहतक में भी 8 घंटे से ज्यादा बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सत्ता में आने से पूर्व झूठे वायदे करके जनता को बहकाकर वोट लेने में माहिर हैं। परंतु हिसार लोकसभा उपचुनाव में उनकी पोल खुल गई और अब यही हाल रतिया उपचुनाव में भी होगा। उन्होंने दावा किया कि आदमपुर और रतिया उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी भारी वोटों से विजयी होंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री के पास इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। दौरे में उनके साथ किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कौशिक, राकेश शर्मा, वेद फूलां, सुभाष खिलेरी, कृष्ण रोहज, लेखराज मास्टर, बलवंत ङ्क्षसह, जरनैल सिंह, बीरसिंह, भूराराम, बलदेव सिंह, कुलदीप ढाका, धर्मचंद, किशनचंद सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाजपा हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद को समर्थन दिया
रतिया, (22 नवम्बर): कंबोज बिरादरी के कई इनैलो एवं कांग्रेस से जुड़े कई पूर्व सरपंच एवं कार्यकत्र्ताओं ने गांव नागपुर में आयोजित एक सम्मेलन मे भाजपा हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद को समर्थन दिया। सम्मेलन को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुज्र्जर, पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, हजकां के सिरसा लोकसभा प्रभारी प्रवीन बिश्नोई, हरियाणा कम्बोज सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह कम्बोज, सचिव प्रदीप कम्बोज, शिशपाल कम्बोज ने भी संबोधित किया। समर्थन देने वालों में मुख्य रूप से कलोठा के पूर्व सरपंच महताब राम, पूर्व मैंबर गोमाराम, मिलाना राम, गुरदिता, सांझाराम, संतासिंह, बनवारी लाल कम्बोज, जयचंद, हरिचंद, सतनाम, लेखराज अलीका, हिजरावां खुर्द के औमप्रकाश, लेखराज, प्रवीन कुमार, जीतसिंह, मदनलाल, जागीरसिंह, महावीर, भजनलाल, औमप्रकाश, जवाहरलाल, गुराराम, किशनचंद, बनावाली सोत्र के डा. धर्मचंद कम्बोज, देसराज कम्बोज, मुंशीराम, कश्मीरचंद, प्रेमचंद शामिल हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृष्णपाल गुज्र्जर ने गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इनैलो के शासनकाल में भूमणशाह डेरे की 400 एकड़ जमीन पर इनैलो समर्थकों द्वारा कब्जा करने का प्रयास कम्बोज बिरादरी भूली नहीं है और इस उपचुनाव में इनैलो को करारा झटका देने का सही मौका है। उन्होंने कहा कि इनैलो के राज में जमीनों पर कब्जे की अनेक घटनाएं हुई और इसी के नक्शेकदम पर चलते हुए कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों की जमीन सस्ते दामों पर अधिग्रहण कर बिल्डरों को सौंपने में लगे हुए हैं। पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि कम्बोज बिरादरी ने हमेशा बहादुरी का परिचय देते हुए सरकारों को धूल चटाई है और यही काम रतिया उपचुनाव में कांग्रेस एवं इनैलो प्रत्याशी को नकार कर भाजपा हजकां गठबंधन प्रत्याशी महावीर प्रसाद को जिताकर करना है। उन्होंने कहा कि इनैलो व कांग्रेस मतदाताओं के ईमान को खरीदने का प्रयास करके साबित करते रहे हैं कि उनका लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है और न ही वह जनता की भलाई करके उनका मन जीतते हैं।
               
देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रतिया में स्थापित कराना मेरा लक्ष्य : तंवर
-रतिया के लोगों में दौड़ रहा कांग्रेस का जोश
रतिया(फतेहाबाद),22 नवम्बर :             रतिया में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को स्थापित कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिससे यहां के नौजवान पढ़-लिख कर देश-विदेश में इलाके की पहचान बना सके। यह विचार सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने स्थानीय नारका महौल्ला में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इससे पूर्व वे वार्ड नं.16 पहुंचे, जहां आटो व्यवसायियों ने पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह को जीताने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रतिया के लोगों ने जो मुझे प्यार दिया, इसके लिए मैं यहां के लोगों का ऋणी हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रगतिशील सोच के साथ जोश व मेहनत से 30 नवम्बर तक प्रचार में जुट जाए।
             अशोक तंवर ने कहा कि आज पूरे देश के लोगों की निगाहें रतिया पर लगी हंै। रतिया के कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ताओं की टीम कांग्रेस की जीत का आधार है। कांग्रेस की आधारभूत संरचना का ही परिणाम है कि सभी जातियों,धर्मों, समुदायों, संगठनों के लोग पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं और दूसरे दलों को छोड़ कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रचार के लिए सभी कार्यकर्ता खुद को जरनैल सिंह समझे और जी-जान से जुटे रहेे।
                       उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी प्रति दिन रतिया का हाल जान रहे हैं। श्री हुड्डा चाहते है कि यहां से पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह भारी मतों से जीत दर्ज करे और इस क्षेत्र का चहुमुंखी विकास करे। उन्होंने कहा कि रतिया से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है और कांग्रेस के यहां से जीतने के बाद विकास कार्यो में तेजी दिखाई देगी। सांसद तंवर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जरनैल सिंह से मजबूत प्रत्याशी रतिया को नहीं मिल सकता।
                     रतिया क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिल रहे भारी समर्थन से उत्साहित पार्टी प्रत्याशी जरनैल सिंह ने कहा कि सांसद डा. अशोक तंवर और मैं हम दोनों भाई मिलकर रतिया की खूब सेवा करेगें। पहले भी मैंने इस क्षेत्र से विधायक रहते हुए ईमानदारी से लोगों की सेवा की है। इस क्षेत्र में शिक्षा,बिजली,पानी,स्वास्थय,सड़क और रोजगार की दिशा मेें भी मैंने कभी भी रतिया क्षेत्र को पिछडऩे नही दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति रही हैं समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, जिसके चलते आज पूरे क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही है।
                            श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा शासनकाल में दलित, पिछडा वर्ग, गरीब, मजदूर, कामगार, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाएं सहित सभी वर्गों का सर्वागीण विकास हुआ है। प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को मुफ्त प्लाट, दलितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ वजीफा, मुफ्त पानी के कनैकशन के साथ दौ सौ लीटर की टंकी और टूटी सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।
                       इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ कांगेस नेता कीर्ति जैन,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा पुनियां, जयपाल लाली, लेखराज लाली, मदन वधवा,आटो मार्किट के प्रधान एवं नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान जसपाल पाली, प्रगट सिंह, नगरपार्षद सुखदेव सिंह, रामतेज,भगवान चन्द, ज्ञान चौैपडा, सरपंच गुरप्रीत सिंह, मक्खन ङ्क्षसह, राजू लाली, रूप सिंह कमाना, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, जोगिन्द्र सिंह, मिठ्ठू सिंह, जोधा सिंह, सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नंबर सार्वजनिक किये जा रहे हैं
सिरसा, 22 नवंबर। पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री देवेन्द्र यादव ने बताया है कि जिलाभर के नागरिकों और पुलिस में बेहतर तालमेल और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने के उद्देश्य से जिला के आलाधिकारियों व थाना प्रबंधकों के अलावा अब समस्त थानों व चौकियों के मुंशी, जिला में स्थापित सभी पुलिस नाकों के प्रभारी, महिला पीसीआर व जिला की अन्य पीसीआर इंचार्ज के नंबर सार्वजनिक किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों व अन्य प्रकोष्ठों के प्रभारियों के नंबर सार्वजनिक होने से पुलिस व पब्लिक में बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा और अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिला के किसी नागरिक को अपने आस-पास किसी भी अपराध व अपराधिक गतिविधि के बारे में जानकारी मिले व पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन प्रभारी, थाना के मुंशी, चौकी के मुंशी, नाका इंचार्ज व पीसीआर इंचार्ज से संपर्क स्थापित करें। श्री यादव ने कहा कि इससे एक और जहां पुलिस व जनता में बेहतर तालमेल स्थापित होगा वहीं पुलिस के कामकाज में और अधिक पारदर्शिता व कार्यकुशलता आएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से लेकर जिला के सभी उपपुलिस अधीक्षकों व थाना प्रभारियों, थानों व चौकियों के मुंशी, पीसीआर व नाकों के इंचार्जों के मोबाईल नंबर सार्वजनिक किये जा रहे हैं ताकि जन सहयोग से अपराध व अपराधियों पर बेहतर ढंग से अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि थानों के मुंशी, चौकियों के मुंशी, पीसीआर इंचार्ज व नाका इंचार्ज को विभाग द्वारा नंबर अलॉट कर दिये गए हैं, जो शीघ्र ही काम करना शुरू कर देंगे।
पुलिस अधीक्षक सिरसा-97299-97801
डीएसपी डिटेक्टिव-  97299-97802
डीएसपी मुख्यालय- 97299-97803
डीएसपी ऐलनाबाद- 97299-97804
डीएसपी डबवाली- 97299-97805
इंचार्ज सिक्योरिटी- 97299-97806
शहर सिरसा थाना प्रभारी- 97299-97807
सदर थाना प्रभारी- 97299-97808
शहर डबवाली थाना प्रभारी- 97299-97809
सदर डबवाली थाना प्रभारी- 97299-97810
रानियां थाना प्रभारी- 97299-97811
चौपटा थाना प्रभारी- 97299-97812
ओढां थाना प्रभारी - 97299-97813
ऐलनाबाद थाना प्रभारी- 97299-97814
डिंग थाना प्रभारी- 97299-97815
बडागुढ़ा थाना प्रभारी- 97299-97816
कालांवाली थाना प्रभारी- 97299-97817
रोड़ी थाना प्रभारी- 97299-97818
यातायात थाना प्रभारी- 97299-97819
सीआईए सिरसा प्रभारी- 97299-97820
कंट्रोल रूम सिरसा- 97299-97825
थानों के मुंशी के नंबर
शहर थाना सिरसा- 97298-71707
सदर थाना सिरसा- 97298-71708
शहर थाना डबवाली-97298-71709
सदर डबवाली- 97298-71710
रानियां थाना- 97298-71711
चौपटा थाना- 97298-71712
ओढां थाना- 97298-71713
ऐलनाबाद थाना- 97298-71714
डिंग थाना- 97298-71715
बडागुढ़ा थाना- 97298-71716
कालांवाली थाना- 97298-71717
रोड़ी थाना- 97298-71718
यातायात थाना सिरसा- 97298-71719
सीआईए सिरसा- 97298-71720
चौकियों के मुंशी के नंबर
सामान्य अस्पताल सिरसा- 97298-71725
हुडा चौकी- 97298-71726
बस स्टैंड चौकी- 97298-71727
खैरपुर चौकी- 97298-71728
कीर्तिनगर चौकी- 97298-71729
सब्जीमंडी चौकी- 97298-71730
जेजे कॉलोनी चौकी- 97298-71731
जमाल पुलिस चौकी- 97298-71732
मल्लेकां पुलिस चौकी- 97298-71733
जंडवाला पुलिस चौकी- 97298-71734
सिंघपुरा पुलिस चौकी- 97298-71735
करीवाला पुलिस चौकी- 97298-71736
जीवननगर पुलिस चौकी- 97298-71737
गोल बाजार चौकी, डबवाली- 97298-71738
गोरीवाला चौकी- 97298-71739
चौटाला पुलिस चौकी- 97298-71740
नाका इंचार्ज के नंबर
झोपड़ा रोड चत्तरगढ़पट्टी- 97298-71768
कीर्तिनगर नाका- 97298-71769
एयरफोर्स नाका- 97298-71770
रानियां रोड नाका - 97298-71771
बरनाला रोड नाका- 97298-71772
लार्ड शिवा कॉलेज- 97298-71773
नटार रोड- 97298-71774
रामनगरिया रोड- 97298-71775
वेदवाला रोड- 97298-71776
मुसाहिबवाला रोड- 97298-71777
बाजेकां नाका- 97298-71778
नेजिया नहरपुल- 97298-71779
सच पैट्रोल पंप- 97298-71780
रंगड़ी रोड- 97298-71781
कंगनपुर नाका- 97298-71782
कागदाना नाका- 97298-71783
कच्चा रास्ता नेजिया- 97298-71784
पन्नीवाला मोटा- 97298-71785
नौरंग नाका- 97298-71786
बठिंडा रोड- 97298-71787
मलोट रोड- 97298-71788
धौलपालिया नाका- 97298-71789
पीसीआर इंचार्ज के नंबर
पीसीआर रानियां- 97298-71790
एम्बुलैंस सिटी शहर सिरसा- 97298-71791
महिला पीसीआर- 97298-71792
पीसीआर डिंग- 97298-71793
एम्बुलैंस डिंग- 97298-71794
पीसीआर ओढां- 97298-71795
पीसीआर सदर डबवाली- 97298-71796
पीसीआर शहर डबवाली- 97298-71797
एम्बुलैंस सिटी डबवाली- 97298-71798
पीसीआर कालांवाली- 97298-71799
पीसीआर ऐलनाबाद- 97298-71800

जिला पुलिस की तरफ से कौमी एकता व सद्भावना दिवस मनाया गया
सिरसा, 22 नवंबर। पुलिस लाईन सिरसा में स्थित सामुदायिक केन्द्र में आज जिला पुलिस की तरफ से कौमी एकता व सद्भावना दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र यादव समेत डीएसपी डिटेक्टिव श्री पूर्णचंद पंवार व जिला पुलिस के काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कौमी एकता व सद्भावना दिवस पर देश की एकता व अखण्डता को कायम रखने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमें धर्म, भाषा, जात-पात व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश की एकता व अखण्डता के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म व मजहब, भाषा व संस्कृति आपस में वैर रखना नहीं सिखाता। उन्होंने कहा कि भगवान ने सबको एक बनाया है और अगर हम जाति बंधनों में बंधेगे तो हमारी सोच छोटी हो जाएगी इसलिए हम सब भारतीय हैं और हमें देश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में काम करना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि हमें जात-पात, धर्म व संस्कृति जैसे बंधनों से ऊपर उठकर अपनी ऊर्जा का रचनात्मक प्रयोग कर  देश के लिए काम करना चाहिए।

हैबुआना के पास हुई डकैती की घटना के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
सिरसा। जिला की सदर डबवाली पुलिस ने बीती 16 नवंबर की रात्रि को क्षेत्र के गांव हैबुआना के पास हुई डकैती की घटना के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी जगमालवाली जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी को आज डबवाली अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर इस घटना में लूटा गया सामान बरामद किया जा सके। मामले के जांच अधिकारी व सदर डबवाली थाना प्रभारी रतन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ट्राला चालक कृष्ण निवासी रतनगढ़ की शिकायत पर भादसं की धारा 395, 397, 341, 342, 506 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
    सदर डबवाली थाना पुलिस ने एक अन्य घटना में मादक पदार्थ अधिनियम में वांछित घटना के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश पुत्र सतपाल निवासी रूलदू सिंह वाला पंजाब के रूप में हुई है। सदर डबवाली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि बीती 20 नवंबर को गश्त व चैकिंग के दौरान सदर डबवाली थाना की एक पुलिस पार्टी ने क्षेत्र के गांव पन्नीवाला मोरिका एरिया से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति बलदेव सिंह पुत्र मलसिंह निवासी रूलदूसिंह वाला पंजाब को 10 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ पकड़ा था, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान मौका से भागे गए व्यक्ति की पहचान राकेश पुत्र सतपाल निवासी रूलदू सिंह वाला के रूप में हुई थी।
    शहर थाना सिरसा पुलिस ने बीती 20 नवंबर की रात्रि को शमशाबाद पट्टी क्षेत्र से चोरी हुई ट्रैक्टर की ट्राली की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन पुत्र विजय कुमार निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा व रमेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बनसुधार के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी व जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा ट्राली बरामद की जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जसवंत पुत्र ओमप्रकाश निवासी शमशाबाद पट्टी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

सड़क पर ठोकर खाकर गिरने पर व्यक्ति की मृत्यु
ओढ़ां-राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 10 पर स्थित गांव टप्पी के निकट एक व्यक्ति की सड़क पर ठोकर लगने से मृत्यु हो गई। ओढ़ां पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
    यह जानकारी देते हुए थाना ओढ़ां में कार्यरत एएसआई दाताराम ने बताया कि मृतक के पुत्र टप्पी निवासी नवदीप पाल शर्मा ने बताया कि उसके पिता 52 वर्षीय राजेंद्र कुमार शर्मा सोमवार की दोपहर घर से निकले थे और जब शाम को घर नहीं लौटे तो वो उन्हें देखने बस स्टेंड की तरफ आया। उसके पिता उसे बस स्टेंड के निकट स्थित शराब के ठेके पर मिल गए और वो उन्हें लेकर पैदल ही अपनी ढानी की ओर ले जाने लगा तो हनुमान मंदिर के निकट उनके पिता ठोकर खाकर गिर गए और उनका सिर सड़क से टकराने के कारण थोड़ी देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। उसने बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी थे।

वातावरण में स्वच्छता व शुद्धता हेतु टिप्स दिए
ओढ़ां-माता हरकी देवी संस्थान ओढ़ां में हरियाणा फाऊंडेशन सिरसा से आए सुनील गावड़ी ने एमएचडी स्कूल, महाविद्यालय एवं महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के विद्यार्थियों को वातावरण में स्वच्छता व शुद्धता लाने हेतु विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए प्रदूषण के निराकरण के उपाय बताए। इस हेतु उन्होंने प्रजेक्टर पर फिल्म चलाकर दिखाई और वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति हमारे दायित्व का बोध करवाते हुए विद्यार्थियों को अपने में बदलाव लाने को प्रेरित किया तथा रिसाइकिल सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गंदगी से बचने के लिए स्वयं में बदलाव लाकर हम विद्यालय, समाज और वातावरण की तस्वीर को सुंदर व नवीन बना सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका मनीषा गोदारा ने हरियाणा फाऊंडेशन को धन्यवाद देते हुए इको क्लब में विद्यार्थियों को लेट्स चेंज कार्यक्रम के दौरान इन्वार्यमेंट के बारे में जागरूक करने हेतु धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment